- Hindi News »
- Sports »
- Mohammad Rizwan On Icc Champions Trophy
पाकिस्तान में होने जा रहा है चैंपियंस ट्रॉफी इवेंट, भारत के भाग लेने पर सस्पेंस जारी
आपको बता दें कि 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का 2025 शुरू होने जा रहा है, जिसका फाइनल 9 मार्च को होने वाला है। इस इवेंट के लिए लाहौर, कराची और रावलपिंडी को आयोजन स्थल के रुप में चुना गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक

भारतीय क्रिकेट टीम (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : इस बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान में होने की आशंका है। इस मुद्दे को लेकर भारत में भी चर्चाएं तेज हो गई है। इस समय सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या इंडियन क्रिकेट टीम आईसीसी चैपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान जाएंगी या नहीं? सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर जमकर बहस चालू है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने ये बात कन्फर्म की है कि इस बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में होने जा रही है, जिसमें भारत के साथ अन्य क्रिकेट टीम भी भाग ले सकती हैं।
19 फरवरी से शुरू
आपको बता दें कि 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का 2025 शुरू होने जा रहा है, जिसका फाइनल 9 मार्च को होने वाला है। इस इवेंट के लिए लाहौर, कराची और रावलपिंडी को आयोजन स्थल के रुप में चुना गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच में तनावपूर्ण राजनीतिक संबंध होने के कारण जुलाई 2008 के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान नहीं गई है। इसको लेकर पाकिस्तान के लिमिटेड ओवरों के कैप्टन मोहम्मद रिजवान ने कहा है कि उनकी ये इच्छा है कि इस इवेंट के लिए भारतीय दल भी पाकिस्तान आएं।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में नकली कृषि दवा की खुलेआम बिक्री, छिड़काव के बाद भी खेत में नहीं खत्म हुए ‘खरपतवार’
अजित पवार प्लेन क्रैश: रोहित पवार की सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप, VSR के मालिक को लेकर किया सनसनीखेज दावा
शांति वार्ता के लिए ‘जेल’ बना इस्लामाबाद, हॉस्पिटल से लेकर दवा दुकानों तक सब बंद; घरों में कैद हुए हजारों लोग
भंडारा के बावनथड़ी बांध में घटा जलस्तर, सिर्फ 39.49% पानी शेष, सिंचाई के बाद अब पेयजल की चिंता
ये भी पढ़ें :- IPL 2025 Retention: इन पांच खिलाड़ियों का रिलीज होना तय, केएल राहुल और श्रेयश अय्यर के साथ ये बड़े नाम भी शामिल!
शानदार स्वागत
रिजवान ने आगे कहा है कि पाकिस्तानी फैंस इंडियन प्लेयर्स को काफी पसंद करते हैं। साथ ही हमें भी 2023 वर्ल्ड कप के दौरान भारत से भरपूर प्यार मिला है। इसीलिए हम चाहते हैं कि इंडियन टीम भी पाकिस्तान आएं और यहां मैच खेले। उन्होंने आगे कहा है कि मुझे इस बात का भरोसा नहीं है कि भारतीय दल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान आ रहे हैं या नहीं लेकिन एक बात को लेकर मुझे पूरी उम्मीद है कि अगर टीम इंडिया पाकिस्तान आती हैं, तो यहां उनका शानदार स्वागत होगा।
खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि
एक न्यूज एजेंसी के साथ हाल ही में हुए इंटरव्यू में भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भारतीय खिलाड़ियों के पाकिस्तान जाने को लेकर सुरक्षा के बारे में चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे ऊपर है।
इस इंटरव्यू के दौरान हरभजन सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान में खिलाड़ियों में सुरक्षा बेहद गंभीर मामला है, जिसको लेकर चिंता करना स्वाभाविक हैं। साथ ही हरभजन ने कहा है कि मैं पहले भी कह चुका हूं और मुझे अभी भी विश्वास है कि अगर सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है, तो हमारे खिलाड़ियों को पाकिस्तान नहीं भेजा जाना चाहिए।
Mohammad rizwan on icc champions trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया में नकली कृषि दवा की खुलेआम बिक्री, छिड़काव के बाद भी खेत में नहीं खत्म हुए ‘खरपतवार’
Apr 10, 2026 | 05:38 PMअजित पवार प्लेन क्रैश: रोहित पवार की सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप, VSR के मालिक को लेकर किया सनसनीखेज दावा
Apr 10, 2026 | 05:35 PMशांति वार्ता के लिए ‘जेल’ बना इस्लामाबाद, हॉस्पिटल से लेकर दवा दुकानों तक सब बंद; घरों में कैद हुए हजारों लोग
Apr 10, 2026 | 05:27 PMभंडारा के बावनथड़ी बांध में घटा जलस्तर, सिर्फ 39.49% पानी शेष, सिंचाई के बाद अब पेयजल की चिंता
Apr 10, 2026 | 05:22 PMपुणे के बांधों में पिछले साल से बेहतर जल भंडार; 43% पानी उपलब्ध होने से गर्मी में जल संकट की आशंका कम
Apr 10, 2026 | 05:17 PMRR vs RCB: एक दूसरे का विजयी रथ रोकने उतरेगी राजस्थान और बेंगलुरु, टेबल टॉपर बने रहने के लिए होगी जंग
Apr 10, 2026 | 05:16 PMबंगाल चुनाव से पहले पुलिस महकमे में हड़कंप, ECI का बड़ा एक्शन; 81 इंस्पेक्टर और 68 सब इंस्पेक्टर को हटाया
Apr 10, 2026 | 05:13 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM










