- Hindi News »
- Photos »
- Ipl 2025 Retention Kl Rahul Rishabh Pant Shreyas Iyer 5 Big Name May Released Before
IPL 2025 Retention: इन पांच खिलाड़ियों का रिलीज होना तय, केएल राहुल और श्रेयश अय्यर के साथ ये बड़े नाम भी शामिल!
IPL 2025 की मेगा नीलामी नवंबर के आखिरी हफ्ते में होने वाली है। इससे पहले फ्रेंचाइजी अपने रिटेंशन को अंतिम रूप दे रही हैं। ऐसे में आज हम ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में बात कर रहे हैं टीम रिलीज करने के बारे में सोच रही है।
- Written By: मृणाल पाठक
केएल राहुल और श्रेयस अय्यर (सौजन्यः सोशल मीडिया)

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी नवंबर के आखिरी हफ्ते में होने वाली है और इस आयोजन से पहले फ्रेंचाइजी अपने रिटेंशन को अंतिम रूप दे रही हैं। नीलामी के नियमों के अनुसार, फ्रेंचाइजी डायरेक्ट रिटेंशन और राइट टू मैच (RTM) विकल्प के संयोजन का उपयोग करके अधिकतम छह खिलाड़ियों को फिर से साइन कर सकती हैं। (सभी फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

मुंबई इंडियंस (फोटो-सोशल मीडिया)
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
खिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
IPL: शुभमन गिल ने वो कर दिखाया, जो आजतक नहीं कर सका कोई कप्तान, IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा
IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, जो गेल-विराट न कर सके, वो इस ‘वंडर बॉय’ ने कर दिखाया!

ऐसे में आज हम ऐसे 5 दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें नीलामी से पहले उनकी टीम रिलीज करने के बारे में सोच रही है। यह सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम के जान हैं। जिसके बाद सवाल ये भी बन रहा है कि टीम इन खिलाड़ियों को रिलीज करके RTM के द्वारा टीम में शामिल कर सकती है।

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 2024 में आईपीएल का खिताब जीता था। इसके कप्तान श्रेयस अय्यर थे। हालांकि, अय्यर का हालिया फॉर्म अच्छा नहीं रहा है और वह टीम इंडिया में भी नहीं हैं। अय्यर ने पिछले सीजन में 14 मैचों में 351 रन बनाए थे। उनके अलावा केकेआर के पास कई विदेशी विकल्प हैं, जो श्रेयस से ज्यादा प्राथमिकता हो सकते हैं। केकेआर की टीम सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती को रिटेन करने के बारे में सोच रही है। हर्षित राणा अनकैप्ड विकल्प हो सकते हैं।

2022 की मेगा नीलामी में केएल राहुल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 18 करोड़ रुपये में साइन किया था। उन्होंने तीन सीजन तक टीम की कप्तानी की है। लेकिन इस साल खराब फॉर्म और चोटों के कारण लखनऊ की टीम उन्हें रिटेन नहीं कर सकती है। उन्होंने 3 में से 2 सीजन में फ्रेंचाइजी को प्लेऑफ तक पहुंचाया है। राहुल ने उनके लिए 38 मैचों में 1410 रन बनाए हैं। हालांकि उनका स्ट्राइक रेट फिलहाल काफी चर्चा में है। धीमी स्ट्राइक रेट के कारण टीम उन्हें रिलीज करने के बारे में सोच रही है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ आयुष बदोनी, रवि बिश्नोई और मयंक यादव को रिटेन करने के विचार में है।

ऋषभ पंत (सौजन्यः सोशल मीडिया)

आरसीबी 40 वर्षीय फाफ डु प्लेसिस को रिलीज कर सकती है। फ्रेंचाइजी अन्य विदेशी खिलाड़ियों को प्राथमिकता दे सकती है। वह नियमित रूप से कई टी20 लीग में खेलते हैं, लेकिन 40 की उम्र में डु प्लेसिस को फ्रेंचाइजी की लॉन्ग टर्म प्लान में शामिल करना शायद सबसे समझदारी भरा फैसला न हो। आरसीबी के पास ग्लेन मैक्सवेल, विल जैक्स और कैमरन ग्रीन जैसे विदेशी विकल्प हैं, जो दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी पर भारी पड़ सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद के शानदार बदलाव में पैट कमिंस और उनके नेतृत्व ने अहम भूमिका निभाई। हालांकि, सनराइजर्स अन्य विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन करने पर ध्यान दे सकती है। हैदराबाद की टीम नीलामी में आरटीएम के जरिए कमिंस को वापस लाने के बारे में सोच रही है। फ्रेंचाइजी फिलहाल अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन को रिटेन करने के बारे में सोच रही है।
Ipl 2025 retention kl rahul rishabh pant shreyas iyer 5 big name may released before
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Horoscope 31 May 2026: आज जन्मदिन वाले जातकों को मिलेगा अचानक धन लाभ और सत्ता सुख, जानें अपनी राशि का नया साल
May 31, 2026 | 06:08 AMTiago EV या Comet EV? 7 लाख के बजट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट, खरीदने से पहले जान लें पूरा फर्क
May 31, 2026 | 05:49 AMJyestha Purnima Daan: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन किन वस्तुओं के दान से मिलेगा लाभ? यहां जानिए
May 31, 2026 | 05:30 AMUPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM


















