-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Kl Rahuls Big Statement Before The One Day Series Said Virat Has Already Set The Standard For The Team
ODI सीरीज के पहले केएल राहुल का बड़ा बयान, कहा- विराट पहले ही टीम के लिए मानक तय कर चुके हैं
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
पार्ल (दक्षिण अफ्रीका): कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने मंगलवार को कहा कि भारत ने विराट कोहली के नेतृत्व में कुछ शानदार सफलताएं हासिल की और उन्होंने सात साल के अपने कार्यकाल के दौरान सभी के लिये नये मानक स्थापित किये। रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में टीम की अगुवाई करेंगे।
उन्होंने पहले वनडे की पूर्व संध्या पर वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘विराट की अगुवाई में भारतीय टीम ने कुछ शानदार सफलताएं हासिल की। हम भारत से बाहर श्रृंखला जीते, जैसे पहले नहीं हुआ था।” राहुल ने कहा, ‘‘हम प्रत्येक देश में गये और हमने श्रृंखला जीती, इसलिए हमने कई अच्छी चीजें की और वह हम सभी के लिये और भारतीय टीम के लिये पहले ही मानक तय कर चुका है।” कोहली ने दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट श्रृंखला गंवाने के एक दिन बाद पिछले शनिवार को टेस्ट कप्तानी छोड़ने की घोषणा की थी।
सम्बंधित ख़बरें
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
IND vs ENG 1st ODI: रोहित-विराट फ्लॉप, 80 रन पर कप्तान गिल को छोड़ना पड़ा मैदान, संकट में फंसी टीम इंडिया
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
उनकी अगुवाई में भारत ने 68 टेस्ट मैचों में से 40 में जीत दर्ज की। उनके नेतृत्व में टीम पहली बार आस्ट्रेलिया से उसकी धरती पर टेस्ट श्रृंखला जीतने में सफल रही थी। राहुल ने कहा कि कोहली ने जो विरासत तैयार की है टीम उसे आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरे लिये और पूरी टीम को उसे आगे बढ़ाने से जुड़ा है और निश्चित तौर पर हम जानते हैं कि चैंपियन टीम बनने के लिये हमें क्या करना होगा।”
राहुल ने कहा, ‘‘इसलिए एक खिलाड़ी के रूप में सुधार जारी रखना और जहां तक संभव हो अनुशासित और दृढ़ बने रहना तथा अपने खेल का आनंद उठाना महत्वपूर्ण है।” राहुल ने कहा कि वह अपने साथियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने के लिये कोहली का अनुकरण करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘जब नेतृत्व की बात आती है, तो विराट में हर खिलाड़ी से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने की अद्भुत क्षमता थी। उन्होंने हर किसी का हौसला बढ़ाया और हमें यह विश्वास दिलाया कि हम कुछ खास कर सकते हैं। यह ऐसी चीज है जो मैंने उनसे सीखी है और उम्मीद है कि मैं भी टीम के साथ ऐसा करूंगा।” (एजेंसी)
Kl rahuls big statement before the one day series said virat has already set the standard for the team
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jagannath Rath Yatra: हर साल नए बनाए जाते हैं प्रभु जगन्नाथ के रथ, जानिए 58 दिनों तक चलने वाली अद्भभुत परंपरा
Jul 15, 2026 | 01:16 PMवित्त मंत्री पद का ऑफर? देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात पर क्या बोले जयंत पाटिल, बताया क्या है आगे का प्लान
Jul 15, 2026 | 01:09 PMSeoni News: आईटीआई छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jul 15, 2026 | 01:07 PMUS Strikes Iran: हॉर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, सात घंटे चली सैन्य कार्रवाई
Jul 15, 2026 | 01:07 PMकल्याण रेलवे स्टेशन सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ठाणे पुलिस ने बंगाल में 4 दिन चलाया अंडरकवर ऑपरेशन
Jul 15, 2026 | 12:50 PMमुंबई के 3 मशहूर होटलों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, खाद्य लाइसेंस निलंबित, रसोई में मिली गंभीर गंदगी
Jul 15, 2026 | 12:42 PMएक मौका तो देकर देखिए! व्यावसायिक शिक्षा में छात्राओं का दबदबा, कई प्रोफेशनल कोर्सेज में लड़कों को पछाड़ा
Jul 15, 2026 | 12:37 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














