- Hindi News »
- Sports »
- Kapil Dev Became The President Of Professional Golf Tour Of India
कपिल देव ने की नई पारी की शुरुआत, भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर के बने अध्यक्ष
भारत के पूर्व क्रिकेटर कपिल देव अब अपनी नई भूमिका में नज़र आएंगे। भारत को वर्ल्ड कप दिलाने वाले कपिल देव क्रिकेट के साथ-साथ गोल्फ में भी माहिर है और अब वे भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआई) के अध्यक्ष के रुप में नज़र आएंगे।
- Written By: प्रिया जैस

कपिल देव (सौजन्य- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: 1983 में अपनी कप्तानी में भारत को वर्ल्ड कप दिलाने वाले कपिल देव क्रिकेट के बाद अब गोल्फ इस खेल में भी अहम भूमिका निभाने जा रहे है। कपिल देव ने भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर (पीजीटीआई) के नए अध्यक्ष का पद संभाल लिया है। वे पीजीटीआई से पहले से जुड़े है और अब वह इस इस पद से एक नई शुरुआत करने जा रहे है। वे क्रिकेटर के साथ-साथ एक गोल्फ खिलाड़ी भी है। कपिल देव एमेच्योर गोल्फ खिलाड़ी के रूप में भी शानदार प्रदर्शन कर चुके है।
65 वर्षीय कपिल पहले से ही उपाध्यक्ष के रूप में पीजीटीआई बोर्ड के सदस्य थे। उन्हें सर्वसम्मति से चुना गया। वह एचआर श्रीनिवासन की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल समाप्त हो गया है।
कपिल को एक अच्छे गोल्फ खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है। कपिल ने अपने नए पद के बारे में कहा, ‘‘पीजीटीआई का अध्यक्ष बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं पिछले कुछ वर्षों से इस संगठन से जुड़ा हुआ हूं। यह खिलाड़ियों का संगठन है और मैं उन सभी का बहुत अच्छा दोस्त हूं और मैं अक्सर उनके साथ खेलता हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
सुनील गावस्कर और कपिल देव की बढ़ीं मुश्किलें, दर्ज हुई FIR, इमरान खान के लिए लिखी थी चिट्ठी
गावस्कर-कपिल देव को सता रही इमरान खान की चिंता, 14 पूर्व क्रिकेटरों ने लिखा शहबाज शरीफ को लेटर, क्या है मांग?
कपिल देव का कहर और गावस्कर की क्लास…आज के ही दिन भारत के इन दो दिग्गजों ने उड़ाई थीं पाकिस्तान की धज्जियां
वो खिलाड़ी जिसने बदली भारतीय क्रिकेट की तस्वीर, विश्व विजेताओं को मात देकर रचा था इतिहास
BREAKING … #KapilDev is the new President of the @pgtofindia – will head India’s professional golfers tour of India.
This man who led us to the first World Cup of cricket in 1983 is ready to lead Indian golf to a new era. @DPWorldTour @JeevMilkhaSingh pic.twitter.com/Z9WcXH7WXA — V Krishnaswamy (@Swinging_Swamy) June 26, 2024
कपिल ने कहा कि तीन दशक से अधिक समय से गोल्फ उनका जुनून रहा है। इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि उन्होंने एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखा था जब इसमें केवल एमेच्योर खिलाड़ियों को हिस्सा लेने की स्वीकृति थी।
उन्होंने कहा, ‘‘और अब यह खेल ही है जिसमें मैं अपना अधिकांश समय बिताता हूं। मैं उपाध्यक्ष रह चुका हूं और मैं बोर्ड में हूं, इसलिए खिलाड़ियों द्वारा अध्यक्ष चुने जाने पर मुझे बहुत गर्व है। मैं हमेशा की तरह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का वादा करता हूं।”
पीजीटीआई में कपिल देव की भूमिका
कपिल पीजीटीआई के लिए नए प्रायोजक लाने की कोशिश में सबसे आगे रहे हैं। वह टूर में सबसे आकर्षक प्रतियोगिता में से एक कपिल देव ग्रांट थॉर्नटन आमंत्रण को डीएलएफ गोल्फ एवं कंट्री क्लब में आयोजित कराने में सफल रहे हैं जिसकी इनामी राशि दो करोड़ रुपये है।
जीव मिल्खा सिंह, अर्जुन अटवाल, ज्योति रंधावा, शिव कपूर जैसे भारत के शीर्ष स्टार खिलाड़ी उनके करीबी गोल्फ मित्र हैं।
क्रिकेट में कपिल देव की पारी
कपिल ने 1978 से 1994 तक भारत के लिए क्रिकेट खेला। सर्वकालिक महान ऑलराउंडरों में से एक कपिल ने 131 टेस्ट और 225 एकदिवसीय मैच खेले। उनकी अगुआई में भारत ने 1983 विश्व कप जीता। 1983 विश्व कप में उनकी नाबाद 175 रन की पारी खेल के इतिहास की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक मानी जाती है।
टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने आठ शतक की मदद से 5248 रन बनाए और 434 विकेट लिए जो उस समय एक विश्व रिकॉर्ड था। उन्होंने एकदिवसीय मैचों में 3783 रन भी बनाए और इस प्रारूप में 253 विकेट लिए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Kapil dev became the president of professional golf tour of india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अधूरी प्रेम कहानियों के जादूगर, क्यों रियल लाइफ में रहे तन्हा? बर्थडे पर जानिए संजय लीला भंसाली की कहानी
Feb 24, 2026 | 05:43 AMसावधान! अब कैमरा करेगा फैसला, ट्रैफिक नियम तोड़ा तो सीधा घर पहुंचेगा चालान, लाइसेंस भी हो सकता है रद्द
Feb 24, 2026 | 05:05 AMBirthday Special: समीर अंजान के बिना अधूरा था बॉलीवुड का 90s एरा, ‘आशिकी’ से शुरू हुआ हिट्स का सिलसिला
Feb 24, 2026 | 05:00 AMजब निजी रिश्तों ने पूजा भट्ट को बना दिया हेडलाइन क्वीन, करिश्मा कपूर से टकराव, रणवीर शौरी से किया ब्रेकअप
Feb 24, 2026 | 04:16 AMक्या Google कभी भी बंद कर सकता है आपकी AI एक्सेस? OpenClaw विवाद ने खड़ा किया बड़ा सवाल
Feb 24, 2026 | 03:42 AMक्या है दोहा समझौता? पाकिस्तान ने क्यों अफगानिस्तान को दिलाई इसकी याद?
Feb 24, 2026 | 01:13 AMपरमाणु ताकत बनाम छापामार लड़ाके: क्या तालिबान के जाल में फंस गया है पाकिस्तान?
Feb 24, 2026 | 01:12 AMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














