- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- John Campbell Joins Viv Richards And Kapil Dev In Elite List With 1st Test 100 In Delhi
विवियन रिचर्ड्स और कपिल देव की खास लिस्ट में जॉन कैंपबेल हुए शामिल, दिल्ली में ऐसा करने वाले…
- Written By: उज्जवल सिन्हा
John Campbell maiden Test century: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने शतक जड़ते ही खास उपलब्धि हासिल कर ली है।

जॉन कैंपबेल (फोटो-सोशल मीडिया)
John Campbell Joins in Elite List: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में जॉन कैंपबेल ने 199 गेंदों में 115 रनों की पारी खेली। जॉन कैंपबेल का यह टेस्ट करियर का पहला शतक है। कैंपबेल ने रवींद्र जडेजा की गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया।
यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस शतक के साथ कैंपबेल ने एक खास लिस्ट में जगह बना ली है। वो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अपना पहला टेस्ट शतक जड़ने वाले 17वें खिलाड़ी बन गए हैं। इसी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स और भारत के विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने शतक जड़ा था। कैंपबेल इन दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
क्रिकबज़ के मुताबिक, जॉन कैंपबेल दिल्ली में टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाने वाले 17वें खिलाड़ी बन गए हैं। खास बात यह है कि इन 17 खिलाड़ियों में से छह वेस्टइंडीज से हैं। भारत में किसी भी मैदान की तुलना में दिल्ली वह मैदान है, जहां सबसे ज़्यादा खिलाड़ियों ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया है। कैंपबेल से पहले, दिल्ली में आखिरी बार किसी बल्लेबाज ने अपना पहला टेस्ट शतक साल 1996 में लगाया था, जब नयन मोंगिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 152 रन बनाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
आउट होने के बाद छलका वैभव सूर्यवंशी का दर्द, बताया आखिर कहां हो गई चूक वरना बन जाता वर्ल्ड रिकॉर्ड
LSG की हार पर इमोशनल हुए ऋषभ पंत, टीम के खराब प्रदर्शन पर कही ये बात, अगले सीजन को लेकर दिया बड़ा हिंट
Canada Cricket: क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर फायरिंग, पुलिस को रंगदारी का शक
दिल्ली में टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज़
| क्रम | खिलाड़ी का नाम | टीम | रन | विपक्षी टीम | वर्ष |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | क्लाइड वालकॉट | वेस्टइंडीज | 152 | भारत | 1948 |
| 2 | गैरी गोमेज़ | वेस्टइंडीज | 101 | भारत | 1948 |
| 3 | रॉबर्ट क्रिश्चियानी | वेस्टइंडीज | 107 | भारत | 1948 |
| 4 | जो सोलोमन | वेस्टइंडीज | 100* | भारत | 1959 |
| 5 | मुश्ताक मोहम्मद | पाकिस्तान | 101 | भारत | 1961 |
| 6 | विव रिचर्ड्स | वेस्टइंडीज | 192* | भारत | 1974 |
| 7 | कपिल देव | भारत | 126* | वेस्टइंडीज | 1979 |
| 8 | टिम रॉबिन्सन | इंग्लैंड | 160 | भारत | 1984 |
| 9 | एंडी फ्लावर | ज़िम्बाब्वे | 115 | भारत | 1993 |
| 10 | नयन मोंगिया | भारत | 152 | ऑस्ट्रेलिया | 1996 |
| 11 | जॉन कैंपबेल | वेस्टइंडीज | 115 | भारत | 2025 |
जॉन कैंपबेल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक 48वीं पारी में जड़कर खास उपलब्धि हासिल की है। बतौर ओपनर, यह टेस्ट इतिहास में दूसरी सबसे ज्यादा पारियों के बाद लगाया गया पहला शतक है। कैंपबेल वर्ल्ड रिकॉर्ड से ज्यादा दूर भी नहीं रहे। यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के ट्रेवर गोडार्ड के नाम है, जिन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक 58वीं पारी में लगाया था।
यह भी पढ़ें: पहला शतक लगाते ही जॉन कैंपबेल के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, टूटते-टूटते बचा ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
सलामी बल्लेबाज के रूप में अपने पहले टेस्ट शतक तक सबसे ज़्यादा पारियां
- 58 ट्रेवर गोडार्ड
- 48 जॉन कैंपबेल *
- 44 डैरेन गंगा
- 32 इमरुल कायेस
- 31 बॉब सिम्पसन
भारत के खिलाफ 19 साल बाद किसी वेस्टइंडीज ओपनर ने जड़ा शतक
जॉन कैंपबेल ने शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो बतौर ओपनर शतक लगाने वाले 19 साल में पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कैंपबेल ने 2023 के बाद किसी भी टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले ओपनर बन गए हैं। वहीं भारत के खिलाफ कैंपबेल से पहले सलामी बल्लेबाज के तौर पर वेस्टइंडीज के लिए डैरेन गंगा ने शतक बनाया था। 2006 में 22 से 26 जून तक खेले गए बैसेटेरे टेस्ट की पहली पारी में गंगा ने ब्रायन लारा की अगुवाई वाली टीम के लिए 294 गेंदों पर 135 रन बनाए थे।
John campbell joins viv richards and kapil dev in elite list with 1st test 100 in delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
May 30, 2026 | 04:19 PMInternational Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMमरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
May 30, 2026 | 03:47 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














