- Hindi News »
- Sports »
- Jasprit Bumrah May Take Rest For Bangladesh Test Series Mohammed Shami May Back
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रहेंगे जसप्रीत बुमराह! इस घातक गेंदबाज की होगी टीम में वापसी
भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से होने वाली है। ये सीरीज विश्व चैपिंयनशिप के नजर से काफी अहम है। ऐसे में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्टार गेंदबाज जसप्रित बुमराह इस सीरीज में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह शमी की वापसी हो सकती है।
- Written By: मृणाल पाठक

जसप्रीत बुमराह (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय काफी लंबे ब्रेक पर हैं। सभी खिलाड़ी फिलहाल अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। भारतीय टीम का अब मुकाबला सीधे सितंबर में होने वाला है। जहां टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। हालांकि उससे पहले भारत के खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी भी खेलने वाले हैं। इसी बीच ऐसी खबर है कि टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे।
दरअसल, भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से होने वाली है। ये सीरीज विश्व चैंपियनशिप के नजर से काफी अहम है। ऐसे में भारत के सभी सीनियर खिलाड़ी इस सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में नहीं खेलेंगे। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
Jasprit Bumrah might be rested for the Test series against Bangladesh. (Express Sports). pic.twitter.com/8vEdtfrFtO — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 12, 2024
बुमराह की जगह शमी
ऐसा माना जा रहा है कि भारत के अहम गेंदबाज मोहम्मद शमी जल्द ही भारत के लिए खेलने के लिए फिट होने वाले हैं। ऐसे में अगर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले अगर वह फिट हो जाते हैं तो बुमराह को आराम मिलना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसा भी हो सकता है कि वह अब सिधे न्यूजीलैंड सीरीज में खेलते दिखाई दे सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
T20 World Cup में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले गेंदबाज बने
साउथ अफ्रीका के खिलाफ जसप्रीत बुमराह का जलवा, तोड़ा श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज का रिकॉर्ड
IND vs SA: जसप्रीत बुमराह की मैजिकल इनस्विंगर ने मचाया कोहराम, क्विंटन डिकॉक के उड़े होश, उड़ गया स्टंप्स
T20 वर्ल्ड कप के बीच आज बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, देखने को मिलेगा एक ही दिन में ‘2 मैच’ का रोमांच
भारतीय टीम को मिला लंबे समय का ब्रेक
जानकारी के लिए बता दें कि टीम इंडिया को काफी लंबे समय के बाद इतना लंबा ब्रेक मिला है। ऐसा काफी कम होता है जब भारत के एक महीने में एक भी सीरीज नहीं है। लेकिन इस बार टीम इंडिया को लगभग एक महीने से भी ज्यादा समय का ब्रेक मिला है, जो उनके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। हालांकि, ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि दलीप ट्रॉफी में कौन-कौन से खिलाड़ी भाग लेंगे, क्योंकि अगर बड़े खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं तो यह घरेलू टूर्नामेंट काफी रोमांचक हो जाएगा।
श्रीलंका के खिलाफ मिली हार
ज्ञात हो कि भारत ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज खेली थी। टी20 सीरीज में भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में खेली थी। जहां भारत मेजबान टीम का सुपड़ा साफ करने में कामयाब हो पाया था। वहीं वनडे सीरीज में भारतीय टीम रोहित शर्मा की अगुवाई में खेली, लेकिन भारत को हार को सामना करना पड़ा। श्रीलंका टीम 2-0 से सीरीज पर कब्जा करने में कामयाब रहीं।
Jasprit bumrah may take rest for bangladesh test series mohammed shami may back
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PMग्रीन टी लवर्स सावधान! खाली पेट सेवन करने से पहले जान लीजिए इसके फायदे और बड़े नुकसान।
Mar 02, 2026 | 08:35 PMनासिक मनपा का 3011.85 करोड़ का बजट आयुक्त द्वारा प्रस्तुत, स्थायी समिति में जल्द होगी चर्चा
Mar 02, 2026 | 07:56 PMतेहरान को मिटाने की अमेरिका ने खाई कसम, पेंटागन में बताया पूरा प्लान, कहा- पूरे सुरक्षा ढांचे को नष्ट करना है
Mar 02, 2026 | 07:48 PMपाकिस्तान-बांग्लादेश ODI सीरीज पर सस्पेंस, तीनों वनडे मैच रद्द होने की कगार पर; जानें आखिर क्यों आई ये नौबत?
Mar 02, 2026 | 07:45 PMमहाराष्ट्र का कृषि निर्यात ठप, हवाई और समुद्री मार्ग बंद होने से प्याज और फलों के दाम गिरने की आशंका
Mar 02, 2026 | 07:39 PMPM मोदी ने की बहरीन पर ईरानी हमलों की निंदा, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस को भी मिलाया फोन
Mar 02, 2026 | 07:35 PMवीडियो गैलरी

Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM














