- Hindi News »
- Sports »
- Ishan Kishan Mindset Captaincy Srh Ipl 2026 Statement
‘टी20 में स्किल नहीं माइंडसेट है असली फर्क’, Ishan Kishan ने खोला कप्तानी में सफल होने का राज
Ishan Kishan: दिल्ली कैपटिल्स के खिलाफ मुकाबला जीतने के बाद ईशान किशन ने कप्तानी और माइंडसेट के बारे में बात करते हुए कहा कि टी20 क्रिकेट में सफलता का असली अंतर सिर्फ मानसिकता है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

ईशान किशन और साकिब हुसैन (फोटो-सोशल मीडिया)
Ishan Kishan Speaks About Mindset: विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल में पहली बार कप्तानी कर रहे हैं। नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) प्रबंधन ने आईपीएल 2026 से पहले किशन को कप्तानी सौंपी थी। किशन ने अपनी कप्तानी से प्रभावित किया है। एसआरएच सीजन के 7 मैचों में 4 जीत के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। मैच के बाद ईशान किशन ने अपनी कप्तानी पर बात करते हुए माइंडसेट को अहम बताया।
जियोहॉटस्टार के गूगल सर्च एआई मोड मैच सेंटर लाइव पर ईशान किशन ने कहा कि इस स्तर पर, स्किल सेट काफी मिलते-जुलते हैं। असली फर्क माइंडसेट का है। मेरे लिए, यह इस बारे में था कि मैं गेम के बीच कैसे खुद को रिसेट करता हूं, चाहे प्रदर्शन जैसा भी हो। केंद्रित रहना, सफलता का प्रयास करते रहना और मानसिक रूप से सक्रिय रहना और वर्तमान में रहना जरूरी है।
हमेशा सकारात्मक रहना होगा
आप असफलता का डर नहीं रख सकते। अगर ख्याल आता है, तो आपको उसे दूर करना होगा और सकारात्मक रहना होगा। समय के साथ ऐसी जागरूकता आती है, और आप अपने गेम को बेहतर समझने लगते हैं। यह अपने अनुभव से सीखने के बारे में है। हमें सुनिश्चित करना होता है कि गलतियां न दोहराई जाएं।
सम्बंधित ख़बरें
Rinku Singh और Priya Saroj ने वाराणसी में किए काशी विश्वनाथ दर्शन, वायरल हुआ VIDEO
Ishan Kishan ही बने रहें सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कर दी वकालत
IPL 2026 Points Table: हैदराबाद की लगातार तीसरी जीत, अंकतालिका का बदला समीकरण; ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव
Heinrich Klaasen ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया तीसरे बल्लेबाज बने
गेंदबाजों को ईशान की सलाह
ईशान ने युवा गेंदबाजों को मौका देकर एसआरएच की गेंदबाजी में जान फूंक दी है। इस पर उन्होंने कहा कि गेंदबाजों के साथ मेरा रिश्ता चीजों को साधारण और सकारात्मक रखने का है। साकिब हुसैन जैसे किसी के साथ, एक आपसी रिश्ता है। मैंने उसे बिल्कुल बेफिक्र रहने को कहा है। यह टी20 क्रिकेट है, हर गेंदबाज पर रन बनते हैं।
यह भी पढ़ें: Ishan Kishan ही बने रहें सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कर दी वकालत
मायने यह रखता है कि आप कैसे वापसी करते हैं। भले ही कोई ओवर अच्छा न जाए, रीसेट करना, शांत रहना और अगले मौके पर ध्यान देना जरूरी है। अगर आप मैच में बाद में चीजों को संभाल सकते हैं, तो यही फर्क पैदा करता है। खुद पर ज्यादा दबाव डालने का कोई मतलब नहीं है, बस अपनी योजना पर भरोसा करें और उसे पूरा करें। एसआरएच की गेंदबाजी कमजोर मानी जा रही थी, लेकिन ईशान ने प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार, और हर्ष दुबे को मौका देकर टीम की गेंदबाजी को मजबूत कर दिया है।
Ishan kishan mindset captaincy srh ipl 2026 statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘टी20 में स्किल नहीं माइंडसेट है असली फर्क’, Ishan Kishan ने खोला कप्तानी में सफल होने का राज
Apr 22, 2026 | 04:29 PMप्रेमी को साथ रखने के लिए मां ने रची ‘बेटे के अपहरण’ की झूठी कहानी; पुलिस ने सीसीटीवी से किया पर्दाफाश
Apr 22, 2026 | 04:26 PM‘लेबनान पर कब्जा करने का इरादा छोड़े इजरायल’; इमैनुएल मैक्रों की दो-टूक, हिज्बुल्लाह को लेकर भी कही बड़ी बात
Apr 22, 2026 | 04:26 PMसस्ता और आरामदायक सफर, इन स्कूटर्स ने मचा दी धूम, खरीदने से पहले जरूर जानें
Apr 22, 2026 | 04:26 PMछत्रपति संभाजीनगर में सनसनीखेज वारदात! घर में घुसकर महिला ने महिला को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत
Apr 22, 2026 | 04:21 PMनीतीश की लिस्ट से निशांत कुमार का नाम गायब, JDU की नई कार्यकारिणी में क्यों नहीं मिली जगह; यह है बड़ी वजह
Apr 22, 2026 | 04:08 PMRinku Singh और Priya Saroj ने वाराणसी में किए काशी विश्वनाथ दर्शन, वायरल हुआ VIDEO
Apr 22, 2026 | 04:07 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी को आतंकवादी कहने पर भड़की BJP, कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, खरगे-राहुल पर जमकर साधा निशाना
Apr 22, 2026 | 02:01 PM
राम नाम से चिढ़ती हैं ममता दीदी! बंगाल चुनाव में CM योगी का ‘राम मंदिर’ कार्ड, बोले- अब UP में होता है उत्सव
Apr 22, 2026 | 01:46 PM
मुंबई में ट्रैफिक जाम देख भड़की महिला, BJP मंत्री गिरीश महाजन को सरेआम कहा ‘गेट आउट’, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 11:31 AM
अखिलेश यादव ने कांग्रेस से मिलाया हाथ! हरियाणा में ये क्या बोल गए सपा प्रमुख, 2027 चुनाव के लिए कर दिया ऐलान
Apr 21, 2026 | 09:52 PM
सावधान! पाकिस्तान से आई इस क्रीम ने उड़ाई रातों की नींद, इंस्टेंट ग्लो के चक्कर में किडनी हो रही फेल, VIDEO
Apr 21, 2026 | 04:21 PM
ड्रेस कोड या खास रणनीति? लेंसकार्ट विवाद पर भड़कीं नाजिया इलाही खान, कंपनी पर लगाए धार्मिक भेदभाव के आरोप
Apr 21, 2026 | 02:20 PM













