-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Heinrich Klaasen Becomes 3rd Quickest Batter To Hit 100 Ipl Sixes
Heinrich Klaasen ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया तीसरे बल्लेबाज बने
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Heinrich Klaasen: सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीन छक्का लगाते ही आईपीएल में 100 छक्के पूरे किए।

हेनरिक क्लासेन (फोटो-सोशल मीडिया)
Heinrich Klaasen Joins Elite IPL Club: आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने 47 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ हैदराबाद ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली जीत के बाद हैदराबाद की टीम अंकतालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। इस जीत में सनराइजर्स हैदरबाद के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए हेनरिक क्लासेन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 13 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के लगाए। इन तीन छक्कों की मदद से हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल में 100 छक्के भी पूरे किए। इसके साथ ही वो सबसे तेज 100 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
हेनरिक क्लासेन ने अब तक 52 इनिंग्स में 102 छक्के लगाए हैं। वहीं आईपीएल में सबसे तेज 100 छक्के पूरा करने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। क्रिस गेल ने महज 37 पारियों में यह कारनामा किया है। वहीं दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के ही आंद्रे रसेल है। रसेल ने 47 पारियों में 100 से ज्यादा छक्के लगाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
IPL में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
- क्रिस गेल – 37 इनिंग्स
- आंद्रे रसेल – 47 इनिंग्स
- हेनरिक क्लासेन – 52 इनिंग्स
IPL में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड गेल के नाम
क्रिस गेल के नाम इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने महज 142 मैचों में 357 बार गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया, जो उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का शानदार उदाहरण है। इस सूची में दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 276 मैचों में 310 छक्के लगाए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर विराट कोहली काबिज हैं, जिनके नाम 273 मैचों में 299 छक्के दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें: हैदराबाद में अभिषेक शर्मा का धमाकेदार शतक, दिल्ली के खिलाफ अकेले दम पर पलट दिया मैच, 47 रन से मुकाबला जीता SRH
आईपीएल 2026 में क्लासेन का बेहतरीन प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में हेनरिक क्लासेन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। क्लासेन ने अब तक 7 पारियों में 53.33 की औसत और 153.11 के स्ट्राइक रेट से 320 रन बनाए है। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 62 का रहा है। 7 मैचों में क्लासेन ने तीन अर्धशतकीय पारी खेली है। वो 320 रनों के साथ ऑरेंज कैप की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इस लिस्ट में पहले पायदान पर अभिषेक शर्मा मौजूद हैं।
Heinrich klaasen becomes 3rd quickest batter to hit 100 ipl sixes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में कांग्रेस का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, बेरोजगारी और पेपर लीक पर सरकार को घेरा
Jul 23, 2026 | 07:24 AMबांग्लादेश के स्टार पेसर ने छोड़ी LPL, ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए किया बड़ा फैसला
Jul 23, 2026 | 07:18 AMविकास या आफत? कड़बी चौक से मोतीबाग मार्ग खस्ताहाल, गड्ढों और मलबे के बीच जान जोखिम में डालने को मजबूर राहगीर
Jul 23, 2026 | 07:07 AMकेन्या में बड़ा हादसा, भारी बारिश से सोने की खदान ढहने से 5 खनिकों की दर्दनाक मौत
Jul 23, 2026 | 07:05 AMMehmood Death Anniversary: संघर्ष, सफलता और मुस्कान…मूंगफली बेचने वाला लड़का कैसे बना कॉमेडी सम्राट?
Jul 23, 2026 | 07:00 AMLIVEआज की ताजा खबर 23 जुलाई: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर आज भी संसद में सरकार को घेरने की तैयारी
Jul 23, 2026 | 06:51 AMनागपुर में लगातार तीसरे दिन झमाझम बारिश, 50 मिमी से अधिक वर्षा; पारा 26 डिग्री से नीचे, कई इलाकों में जलभराव
Jul 23, 2026 | 06:45 AMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














