IPL 2026 Points Table: हैदराबाद की लगातार तीसरी जीत, अंकतालिका का बदला समीकरण; ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव

IPL 2026 Updated Points Table: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराया। इस जीत के बाद हैदराबाद को अंकतालिका में काफी फायदा हुआ है। आइए जानते हैं कौन है टॉप-4 पर।
IPL 2026 Points Table Updates
सनराइजर्स हैदराबाद (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IPL 2026 Points Table Updates: आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। जिसमें हैदराबाद की टीम ने 47 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। इसके साथ ही हैदराबाद की टीम अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए। जिसमें अभिषेक शर्मा ने 135 रनों की पारी खेली। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 195 रन ही बना सकी। इसके साथ ही पॉइटंस टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला।

पंजाब की टीम पहले स्थान पर

एसआरएच-डीसी मुकाबले के बाद आइए देखते हैं कि अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है और ऑरेंज कैप, पर्पल कैप किसके पास है। पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 अंक के साथ पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 मैचों में 8 अंक के साथ दूसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 7 मैचों में 8 अंकों के साथ तीसरे, राजस्थान रॉयल्स 6 मैचों में 8 अंकों के साथ चौथे, दिल्ली कैपिटल्स 6 मैचों में 6 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।

गुजरात टाइटंस 6 मैचों में 6 अंक के साथ छठे, मुंबई इंडियंस 6 मैचों में 4 अंक के साथ सातवें,चेन्नई सुपर किंग्स 6 मैचों में 4 अंक के साथ आठवें, लखनऊ सुपर जायंट्स 6 मैचों में 4 अंकों के साथ नौवें और कोलकाता नाइट राइडर्स 7 मैचों में 3 अंकों के साथ दसवें स्थान पर है। समान अंक के बावजूद कई टीमों की रैंक में अंतर उनके रन रेट की वजह से है।

IPL 2026 का अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

क्रम टीम मैच (P) जीत (W) हार (L) नो रिजल्ट (NR) अंक (Pts) नेट रन रेट (NRR)
1 Punjab Kings 6 5 0 1 11 +1.420
2 Royal Challengers Bengaluru 6 4 2 0 8 +1.171
3 Sunrisers Hyderabad 7 4 3 0 8 +0.820
4 Rajasthan Royals 6 4 2 0 8 +0.599
5 Delhi Capitals 6 3 3 0 6 -0.130
6 Gujarat Titans 6 3 3 0 6 -0.821
7 Mumbai Indians 6 2 4 0 4 +0.067
8 Chennai Super Kings 6 2 4 0 4 -0.780
9 Lucknow Super Giants 6 2 4 0 4 -1.173
10 Kolkata Knight Riders 7 1 5 1 3 -0.879

किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप?

एसआरएच-डीसी मैच के बाद ऑरेंज कैप हैदराबाद के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास चली गई है। अभिषेक ने मैच में 68 गेंदों पर 10 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 135 रन की पारी खेल टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अभिषेक के 7 मैचों की 7 पारियों में 323 रन हो गए हैं। अभिषेक ने अपनी ही टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को पीछे छोड़ ऑरेंज कैप हासिल किया। पर्पल कैप चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज के पास है। कंबोज ने 6 मैचों में 13 विकेट लिए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com