Rinku Singh और Priya Saroj ने वाराणसी में किए काशी विश्वनाथ दर्शन, वायरल हुआ VIDEO

Rinku Singh और प्निया सरोज वाराणसी में काशी विश्वनाथ दर्शन और गंगा आरती में भाग लिया। इस दौरान उनकी सादगी, आस्था और निजी जुड़ाव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिससे चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Rinku Singh and Priya Saroj during ganga aarti
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज गंगा आरती करते हुए (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Rinku Singh and Priya Saroj: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज इन दिनों अपनी वाराणसी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की गंगा आरती में सहभागिता और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जहां उनकी सादगी और आपसी जुड़ाव लोगों का ध्यान खींच रहा है।

जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 के व्यस्त कार्यक्रम के बीच समय निकालकर यह जोड़ा वाराणसी पहुंचा। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सीधे प्रिया सरोज के आवास पर उनका पारिवारिक गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कुछ समय परिवार के साथ बिताने के बाद दोनों ने शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को करीब से अनुभव करने का निर्णय लिया।

इसके बाद दोनों काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। करीब आधे घंटे तक मंदिर परिसर में मौजूद रहकर उन्होंने धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। इस दौरान रिंकू सिंह ने अपने क्रिकेट करियर और आने वाले मैचों में सफलता के लिए भी प्रार्थना की।

मंदिर दर्शन के बाद दोनों ने गंगा घाट की ओर रुख किया और नाव के जरिए गंगा नदी की सैर की। इस दौरान उन्होंने वाराणसी के घाटों की सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण को नजदीक से महसूस किया। इन पलों की तस्वीरें प्रिया सरोज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कीं, जिन्हें प्रशंसकों से काफी सराहना मिल रही है।

प्रिया और रिंकू गंगा आरती में हुए शामिल

शाम के समय यह जोड़ा दशाश्वमेध घाट पहुंचा, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में भाग लिया। आरती के दौरान दोनों श्रद्धा भाव से हाथ जोड़कर मां गंगा की आराधना करते नजर आए। पूरे आयोजन में उनका आध्यात्मिक जुड़ाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। गंगा आरती के बाद घाट पर कुछ समय बिताते हुए दोनों ने वहां के धार्मिक माहौल का आनंद लिया। इस दौरान उनका स्थानीय लोगों और आयोजकों द्वारा सम्मान भी किया गया।

जून में होगी शादी

इस यात्रा के बाद दोनों की शादी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी शादी जून 2026 में वाराणसी में होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वहीं रिंकू सिंह फिलहाल आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com