'दुनिया की सबसे बेहतरीन T20 प्रतियोगिता', IPL पर फिदा हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पोंटिंग, युवा खिलाड़ी को दी फायदा उठाने की सलाह

इंडियन प्रीमियर लीग की प्रशंसा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने कहा की यह जेक फ्रेजर गुर्क जैसे प्रतिभाशाली युवाओं के लिए सीखने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।
IPL is the best domestic T20 competition in the world saysPonting
रिकी पोंटिंग- आईपीएल (डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League, IPL) को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ घरेलू टी20 प्रतियोगिता करार देते हुए कहा कि यह जेक फ्रेजर गुर्क (Jake Fraser Mcgurk) जैसे प्रतिभाशाली युवाओं के लिए सीखने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच पोंटिंग गुर्क की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से आश्चर्यचकित है। इस बल्लेबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ 18 गेंदों में 65 रनों की तूफानी पारी खेली थी लेकिन उनकी टीम बड़े स्कोर वाले इस मैच को 67 रनों से हार गयी थी।

पोंटिंग ने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह (गुर्क) एक बेहद प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी है, लेकिन अभी पूरी तरह से परिपक्व नहीं है। उसे खेल के बहुत सारे पहलुओं में सुधार करना होगा।'' पोंटिंग ने कहा, ‘‘ ऐसे खिलाड़ियों को आईपीएल से सीखना चाहिए क्योंकि यह लंबे समय से दुनिया की सबसे अच्छी घरेलू टी 20 प्रतियोगिता है।''

ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व दिग्गज ने कहा, ‘‘उस दिन उसने 18 गेंदों में 65 रन बनाए लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि वह उससे सीखे। उसे 100 रन बनाने की जरूरत है जैसा कि (यशस्वी) जयसवाल ने कल रात बनाया था।'' विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, ‘‘शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को जब बड़ा स्कोर बनाने का मौका मिलता है, तो इसका फायदा उठाना चाहिये। मैच जीतने और हारने में इससे बड़ा असर पड़ता है।''

(एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com