- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2026 Vaibhav Wicket Celebration Kyle Bcci Takes Action Kyle Jamieson Video
IPL 2026: वैभव का विकेट पर जश्न मनाना काइल जेमिसन को पड़ा भारी, BCCI ने लिया एक्शन, देखें VIDEO
IPL Kyle Jamieson: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल के बीच खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर जश्न मनाना काइल जेमिसन को भारी पड़ा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
- Written By: प्रिया जैस

वैभव सूर्यवंशी के विकेट के बाद काइल जेमिसन (फोटो सौजन्य-IANS)
Vaibhav Sooryavanshi Wicket Celebration: IPL 2026 सीजन के 43वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा था। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर जश्न मनाना दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज को भारी पड़ा। राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल के बीच हुआ मुकाबला दिल्ली ने 7 विकेट से अपने नाम किया।
दरअसल, मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स टीम के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन को आईपीएल की तरफ से चेतावनी दी गई और बीसीसीआई ने भी फटकार लगाई है। तेज गेंदबाज जेमिसन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की।
उन्होंने अपने पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर 15 साल आक्रामक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का विकेट ले लिया। दिल्ली के लिए यह विकेट बेहद महत्वपूर्ण थी, इसलिए इस विकेट का जश्न उन्होंने बड़ी आक्रामकता से मनाया। फील्ड पर काइल जेमिसन का ये अंदाज देखकर सभी हैरान रह गए।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2027 में इन चार टीमों के बदल जाएंगे कप्तान, इस क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी, तिलक वर्मा को मिलेगी MI की कमान!
कभी करियर खत्म होने की थी चर्चा, अब IPL में चमके सौरभ दुबे; दिग्गज बल्लेबाजों की उड़ा दी गिल्ली
KKR को लूट ले गया ये स्टार प्लेयर, IPL में 20 मिनट खेलने के लिए वसूले 18 करोड़, परफॉर्मेंस में भी रहा फूस
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
काइल जेमिसन के खाते में जुड़ा एक डिमेरिट प्वाइंट
जब काइल जेमिसन वैभव के सामने गेंदबाजी कर रहे थे तब वैभव सूर्यवंशी ने उनके ओवर में उनकी पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर चौका लगा दिया था। इसके बाद दूसरी गेंद में भी वैभव बड़ा शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे , लेकिन वे गेंद समझने में गलती कर बैठे और बोल्ड हो गए।
The celebration of Kyle Jamieson after dismissing Vaibhav Suryavanshi. pic.twitter.com/s6Otq9Uu0X — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 1, 2026
वैभव सूर्यवंशी का विकेट दिल्ली के लिए अहम था, तो इसका जश्न भी आक्रामक था, इतना ही नहीं जेमिसन ने वैभव के नजदीक जाकर हुंकार भी भी। इस पर अब आईपीएल और बीसीसीआई ने उन्हें जोरदार फटकार लगाई। काइल जेमिसन को आईपीएल आचार संहिता लेवल 1 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। काइल को कड़ी फटकार लगने के साथ उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया।
यह भी पढ़ें – KL Rahul ने रचा इतिहास! रोहित-कोहली को पीछे छोड़ बने ‘सिक्सर किंग’, इस लिस्ट की टॉप में बनाई जगह
जेमिसन ने मानी अपनी गलती
काइल जेमिसन ने आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में अपनी गलती को स्वीकार किया। इस मामले पर आईपीएल की तरफ से एक बयान जारी किया गया है। जारी किए गए बयान के मुताबिक, जेमिसन को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन का दोषी पाया गया।
इसमें किसी खिलाड़ी द्वारा ऐसी हरकत करना या ऐसा रिएक्शन देना जिससे दूसरा खिलाड़ी प्रभावित हो या भड़क जाए उससे संबंधित है। जेमिसन ने इस मामले में मैच रेफरी राजीव सेठ द्वारा मिली सजा को माना। गलती स्वीकार कर लेने के बाद अब इस मामले की आगे कोई सुनवाई नहीं होगी।
Ipl 2026 vaibhav wicket celebration kyle bcci takes action kyle jamieson video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Padma Awards 2026: ‘ही मैन’ Dharmendra को मरणोपरांत मिलेगा सम्मान, Alka Yagnik समेत कई दिग्गज होंगे सम्मानित
May 25, 2026 | 04:37 PMAir Cooler Cooling Tips: आपका कूलर भी दे रहा है गर्म हवा, इन 3 बदलावों से बनाइए घर को कूल-कूल
May 25, 2026 | 04:36 PMJabalpur News: मसाले को समझा ड्रग्स, स्कैनर की गलती से 57 दिन जेल काटने वाले अजय सिंह को 16 साल बाद मिला न्याय
May 25, 2026 | 04:36 PMपहले PM मोदी को दिया बेटी की शादी क न्यौता, फिर पेट्रोल-डीजल को लेकर साधा निशाना, सुप्रिया सुले ने क्या कहा?
May 25, 2026 | 04:28 PMपंढरपुर में दुष्कर्म पीड़िता ने एसिड पीकर दी जान, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, परिवार का अंतिम संस्कार से इनकार
May 25, 2026 | 04:23 PMJabalpur News: निसर्ग रिसोर्ट के स्वीमिंग पूल की स्लाइड में करंट की वजह से युवक की मौत; पुलिस ने बंद कराया पूल
May 25, 2026 | 04:16 PMSurya Dev Remedies : कैसे दूर होगी दरिद्रता? सूर्य देव को अर्पित करें ये विशेष वस्तुएं, पलट जाएगी किस्मत
May 25, 2026 | 04:13 PMवीडियो गैलरी

सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM














