Padma Awards 2026: 'ही मैन' Dharmendra को मरणोपरांत मिलेगा सम्मान, Alka Yagnik समेत कई दिग्गज होंगे सम्मानित

Padma Awards Ceremony 2026: इस बार बॉलीवुड के एवरग्रीन अभिनेता स्वर्गीय धर्मेंद्र जी को मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा अलका याग्निक, अभिनेता आर.माधवन और दिवंगत कॉमेडी किंग सतीश शाह जैसी बड़ी हस्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
Padma Awards 2026
Alka yagnik समेत कई दिग्गज होंगे पद्मश्री से सम्मानित (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on: 
DHARMENDRA
1. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को फिल्म 'शोले' और 'चुपके-चुपके' जैसी फिल्मों के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा। इस सम्मान को प्राप्त करने के लिए स्वर्गीय धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी सम्मान समारोह में शामिल होगीं।
MAMOOTHY
2. मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी जिन्हें सब मलयालम सिनेमा का गॉड फादर भी कहते है। उन्हें भारतीय सिनेमा में अपने अस्मरणीय योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले साल 1998 में भी ममूटी को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था।
ALKA YAGNIK
3. हिंदी सिनेमा की सुरों की मल्लिका अलका याग्निक को भी इस पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अलका याग्निक को सिनेमा में पार्श्व संगीत के लिए अहम भूमिका निभाने के लिए पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
R MADHWAN
4. 'रहना है तेरे दिल में' और 3 इडियट्स जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखरने वाले आर. माधवन को भी पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया है। हालही में रिलीज हुई उनकी फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिया गया था।
SATISH SHAH
5. दिवंगत अभिनेता सतीश शाह को भी हिन्दी फिल्मों में बेहतरीन कॉमिक रोल के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। सतीश शाह ने हिन्दी टीवी सीरियल साराभाई वर्सेस साराभाई से दर्शकों के दिलों में अपनी अलग ही पहचान बनाई थी।
PROPSENJEET CHATERJI
6. बंगाली फिल्मों के सबसे बड़े कलाकारों में से एक प्रोसेनजीत चटर्जी को भी इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। प्रोसेनजीत चटर्जी ने पिछले 5 दशकों में 350 फिल्में की हैं। उनके इस योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com