-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Ipl 2024 Rcb Vs Rr Virat Kohli Said Started Playing For Self Respect
एलिमिनेटर में राजस्थान से मिली करारी हार के बाद बोले विराट कोहली, आत्मसम्मान के लिए शुरू किया खेलना
- Written By: मृणाल पाठक
आरसीबी को बुधवार को एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स से हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद टीम अब फाइनल की रेस से बाहर हो गई है। जिसके बाद टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने कहा कि लगातार मैच गंवाने से खिलाड़ी निराश थे, उसके बाद उन्होंने आत्मसम्मान के लिए खेलना शुरू किया।

विराट कोहली (सौजन्यः सोशल मीडिया)
बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बुधवार को यहां एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स से हारने के बाद विराट कोहली ने कहा कि जब लगातार मैच गंवाने से खिलाड़ी निराश थे तो उन्होंने आत्मसम्मान के लिए खेलना शुरू किया और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के प्लेऑफ में जगह बनाने में सफलता हासिल की।
आरसीबी ने अपने पहले आठ में से सात मैच गंवा दिये थे लेकिन अगले छह मैच में शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की जिसमें गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रोमांचक अंतिम लीग मैच भी शामिल रहा जिसकी बदौलत टीम ने प्लेऑफ स्थान हासिल किया। एलिमिनेटर में उसकी भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से तय हुई।
कोहली ने बुधवार को अहमदाबाद में राजस्थान रॉयल्स से एलिमिनेटर में चार विकेट की हार के बाद टीम के साथियों के साथ ‘ड्रेसिंग रूम चैट’ में कहा, ‘‘हमने खुद को अभिव्यक्त करना शुरू किया, अपने सम्मान के लिए खेलना शुरू किया और हमारा आत्मविश्वास भी वापस आ गया।”
सम्बंधित ख़बरें
फिटनेस से लेकर फिनिशिंग तक… विराट कोहली की 10 ऐसी खूबियां जो हर किसी को करती हैं प्रेरित
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
हार्दिक पंड्या का खराब दौर बरकरार, अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड सीरीज से बाहर, कोहली पर भी आया बड़ा अपडेट
शुभमन गिल ने रचा इतिहास: शिखर धवन और विराट कोहली को पछाड़कर निकले आगे, इस चक्कर में चूके दोहरा शतक
उन्होंने कहा, ‘‘हमने जिस तरह से चीजें बदली और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया, यह वास्तव में विशेष था। यह ऐसी चीज है जिसमें मैं हमेशा याद रखूंगा क्योंकि इस टीम के प्रत्येक सदस्य ने इसके लिए शानदार जज्बा दिखाया। हमें इस पर फक्र है। और अंत में हम वैसा ही खेले जैसा हम खेलना चाहते थे।” आरसीबी ने एलिमिनेटर में आठ विकेट पर 172 रन का स्कोर बनाया और राजस्थान रॉयल्स ने यह लक्ष्य 19 ओवर में छह विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।
आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने कहा कि इतनी शानदार वापसी के बाद उम्मीद आगे तक जाने की थी। डुप्लेसी ने कहा, ‘‘अंतिम छह मैच वास्तव में काफी विशेष रहे जिसमें चीजें काफी तेजी से बदलीं। जब आप कुछ विशेष करते हैं तो आपकी उम्मीद होती है कि इससे भी ज्यादा विशेष किया जाये।”
उन्होंने कहा, ‘‘सत्र तब आधा हुआ था तो हम काफी निराश थे। लेकिन एक बार लय हासिल की तो हम इसके साथ ही खेलते रहे। दुखद है कि बतौर टीम हम ट्राफी हासिल करने के लिए अंतिम दो कदमों से पहले बाहर हो गयी। लेकिन अगर मैं सत्र को देखता हूं तो हम जहां पर थे और जहां पर हमने अपना अभियान खत्म किया, उससे मुझे टीम के लड़कों पर फक्र है।”
(एजेंसी)
Ipl 2024 rcb vs rr virat kohli said started playing for self respect
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सागर के देवरी के सांदीपनि स्कूल में एडमिशन संकट! सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में, आंदोलन की चेतावनी
Jul 09, 2026 | 08:11 PMPM मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा से भारत को बड़ा फायदा! रक्षा, ऊर्जा और यूरेनियम पर हुए अहम समझौते
Jul 09, 2026 | 08:01 PMपरिचित ही बन रहे हैं महिलाओं के दुश्मन… NCRB के आंकड़ों पर स्मृति ईरानी का बड़ा बयान, कही ये बात
Jul 09, 2026 | 07:53 PMकेंद्रीय मंत्री के बेटे को POCSO केस में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
Jul 09, 2026 | 07:49 PMग्वालियर: एयरफोर्स अफसर की बेटी के स्कूल से गायब होने का सस्पेंस! टीचर को दिया गलत नंबर; हाईवे पर मिली बच्ची
Jul 09, 2026 | 07:47 PMसावन में इन 6 शुभ अवसरों पर करें शिवलिंग का जलाभिषेक, भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए नोट कर लें पूरी लिस्ट
Jul 09, 2026 | 07:40 PMMP कांग्रेस को बड़ा झटका: राकेश सिंह यादव भाजपा में हुए शामिल; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
Jul 09, 2026 | 07:33 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














