-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Ipl 2021s Unlucky Batsman Became Iccs Player Of The Month Critics Mouth Locked
IPL 2021 का बदनसीब धुरंधर बल्लेबाज बना ICC ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’, आलोचकों के मुंह में लगा ताला
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
-विनय कुमार
आईसीसी ने नवंबर 2021 महीने का ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ के नाम की घोषणा कर दी है। आईसीसी ने एलान किया है कि ऑस्ट्रेलिया के सलामी धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) ‘Player of the Month’ चुने गए हैं। इस साथ ही महिला क्रिकेट (Women Cricket ICC) में वेस्ट इंडीज़ की ऑल-राउंडर हेली मैथ्यूज (Hayley Matthews) को ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ घोषित किया गया है।
गौरतलब है कि डेविड वॉर्नर ने ICC T20 World Cup, 2021 में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी और ऑस्ट्रेलिया के T20 World Cup जीतने में बड़ी भूमिका निभाई थी। आपको याद दिला दें कि ICC T20 WORLD CUP, 2021 में वॉर्नर को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अभी दो दिन पहले एशेज सीरीज Ashes Series AUS vs ENG, 2021) के ब्रिसबेन के गाबा के मैदान में खेले गए पहले टेस्ट मैच में उन्होंने 94 रनों की शानदार पारी खेली थी।
सम्बंधित ख़बरें
वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी आर्थर फेरी ने रचा इतिहास, दिमित्रोव को हराकर पहली क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
Cristiano Ronaldo Support: स्टैंड्स में दिखे धोनी और कोहली, FIFA 2026 में रोनाल्डो को करने पहुंचे थे सपोर्ट
IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का करो या मरो का मुकाबला, कौन लेगा आज बिश्नोई की जगह
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
गौरतलब है कि T20 वर्ल्डकप से पहले डेविड वॉर्नर खराब फॉर्म के दौर से गुजर रहे थे। लीग क्रिकेट के महाकुंभ IPL का पिछला सीजन IPL 2021 डेविड वॉर्नर के लिए बहुत ही निराशाजनक रहा था। यही नहीं उनसे सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad SRH) की कप्तानी भी छीन ली गई थी। और, एक वक्त ऐसा भी देखा गया जब उन्हें प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया गया था।
लेकिन, ऑस्ट्रेलिया के इस धुरंधर विस्फोटक बल्लेबाज ने हताशा को पास नहीं फटकने दिया और सामने से ललकार रही निराशा पर फतह पाई। हौसला ने साथ दिया और उन्होंने अपनी खोई हुई फॉर्मं हासिल की और अपनी बल्लेबाजी का जलवा T20 वर्ल्ड कप में ऐसा दिखाया कि उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ से सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि प्लेयर ऑफ द मंथ खिताब के लिए दौड़ में डेविड वॉर्नर के अलावा पाकिस्तान के आबिद अली ,(Abid Ali) और न्यूजीलैंड के घातक गेंदबाज टिम साउदी (Tim Southee) भी शामिल थे। लेकिन, ऑस्ट्रेलिया के ताबड़तोड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को अन्य दोनों खिलाड़ियों की तुलना में ज्यादा वोट मिले। और, वॉर्नर ‘ICC Player of The Month’ चुने गए।
ICC T20 World Cup का इतिहास बताता है कि डेविड वॉर्नर ने T20 WC 2021 में कुल खेले 7 मैचों में 289 रन बनाए। उनमें 3 जानदार अर्धशतक भी शामिल रहे। इस हालिया वर्ल्ड कप में डेविड वॉर्नर ने सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 49 रनों की बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। और, T20 World Cup, 2021 Final मुकाबले में उन्होंने (New Zealand vs Australia T20 World Cup Final, 2021) न्यूजीलैंड के खिलाफ जानदार हाफ सेंचुरी ठोकी थी और अपनी टीम को वर्ल्ड चैम्पियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
आईपीएल के दौरान बेहद खराब फॉर्म के दौरे से गुजर रहे ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (Dawid Warner) ने जबरदस्त वापसी कर सभी आलोचकों को चौंका दिया है।
Ipl 2021s unlucky batsman became iccs player of the month critics mouth locked
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जबलपुर के बड़ा फुहारा में अचानक ढही 3 मंजिला इमारत, बंद था बाजार; हो सकता था बड़ा हादसा
Jul 07, 2026 | 08:59 PMCCI Recruitment 2026: असिस्टेंट मैनेजर समेत 148 पदों पर भर्ती, 9 जुलाई से आवेदन शुरू, जानें पूरी जानकारी।
Jul 07, 2026 | 08:57 PMमुरैना में महापौर के पुराने घर की गली बदहाल, 4 साल से सड़क-नाली को तरस रहे लोग; लोगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Jul 07, 2026 | 08:46 PMनुसरत भरूचा ने रेड जिम वियर में फ्लॉन्ट की टोन्ड बॉडी, बारिश एंजॉय करते हुए शेयर किया मजेदार पोस्ट
Jul 07, 2026 | 08:39 PMसीहोर में लुटेरी दुल्हन का आतंक: शादी के 3 दिन बाद गहने और 2 लाख लेकर फरार, न्याय के लिए भटक रहा परिवार
Jul 07, 2026 | 08:35 PMSTEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
Jul 07, 2026 | 08:33 PMब्लड शुगर कंट्रोल रखना है तो इन सब्जियों से बना लें दूरी, नहीं तो तेजी से बढ़ सकता है ग्लूकोज लेवल
Jul 07, 2026 | 08:27 PMवीडियो गैलरी

CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM














