- Hindi News »
- Sports »
- Indian Womens Hockey Team Leaves For Australia For Five Match Series
सलीमा टेटे के नेतृत्व में भारतीय महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया रवाना, दोनों देशों के बीच खेली जाएगी 3 मैचों की सीरीज
इस सीरीज की शुरुआत 26 और 27 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया ए खिलाफ दो मैचों के साथ होगी। इसके बाद 26 सदस्यीय भारतीय टीम 1 मई, 3 मई और 4 मई को पर्थ के हॉकी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेंगी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया के रवाना हो गई है। महिला हॉकी टीम रविवार रात बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पांच मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गई। यह मुकाबला 26 अप्रैल से खेला जाएगा। टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने कहा कि यह दौरा यूरोप में होने वाली प्रो लीग प्रतियोगिता की तैयारी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
इस सीरीज की शुरुआत 26 और 27 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया ए खिलाफ दो मैचों के साथ होगी। इसके बाद 26 सदस्यीय भारतीय टीम 1 मई, 3 मई और 4 मई को पर्थ के हॉकी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेंगी। ऑस्ट्रेलिया इस समय दुनिया की पांचवें नंबर की टीम है। ऐसे में भारतीय टीम को शानदार मुकाबला खेलने को मिलेगा।
रवाना होने से पहले सलीमा टेटे ने क्या कहा?
भारतीय महिला टीम के कप्तान सलीमा टेटे ने टीम की रवानगी से पहले कहा कि हमने बेंगलुरु में राष्ट्रीय शिविर में वास्तव में कड़ी मेहनत की है और हर कोई इस चुनौती का सामना करने को लेकर उत्साहित है। ऑस्ट्रेलिया ए और ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम के खिलाफ खेलने से हमें अपनी रणनीतियों को परखने और एक टीम के रूप में मजबूत बनने का मौका मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
महिला हॉकी विश्व कप 2026 में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम, उरुग्वे से होगा पहला मुकाबला
FIH महिला हॉकी विश्व कप 2026 क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम घोषित, सलीमा टेटे को सौंपी गई कमान
पाकिस्तान सरकार ने हॉकी के कप्तान अम्माद शकील बट का बैन हटाया, पीएचएफ के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
बर्तन मांजने का सच बताया तो मिली सजा! पाक हॉकी कप्तान पर 2 साल का बैन, पड़ोसी देश में मचा घमासान
नवनीत कौर को बनाया डिप्टी
26 खिलाड़ियों की टीम का नेतृत्व मिडफिल्डर सलीमा टेटे कर रही हैं और अनुभवी फॉरवर्ड नवनीत कौर को उप-कप्तान बनाया गया है। यह दौरा जून से शुरू हो रही एफआईएच प्रो लीग 2024-25 के यूरोपीय चरण की तैयारी के लिए काफी अहम माना जा रहा है।
एफआईएच प्रो लीग के तैयारी का सुनहरा अवसर
भारतीय टीम का यह दौरा जून में होने वाले एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण की तैयारी को देखते हुए महत्वपूर्ण है। इसकी तैयारी भारतीय महिला टीम ने शुरू कर दी है। भारतीय टीम हाल ही में भुवनेश्वर में खेली गई एफआईएच प्रो लीग में विश्व की नंबर 1 टीम नीदरलैंड को 2-2 से बराबरी पर रोक चुकी है और पेनल्टी शूटआउट में एक बोनस अंक भी हासिल किया था।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
टीम इसी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेगी। इस दौरे पर कई युवा खिलाड़ियों को पहली बार सीनियर टीम में जगह मिली है। भारत प्रो लीग के यूरोपीय चरण में सात जून को नीदरलैंड के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा।
Indian womens hockey team leaves for australia for five match series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 March: महिला दिवस पर चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, तुला और मीन राशि वालों को मिलेगी सफलता!
Mar 08, 2026 | 12:05 AMट्रेन के 3AC कोच में लगा प्रोजेक्टर, परिवार ने देखी ‘लापता लेडीज’; वीडियो हुआ वायरल
Mar 07, 2026 | 11:27 PMपरिवार संग पहुंचा प्रेमी, बालकनी के नीचे डांस कर किया प्रपोज; वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Mar 07, 2026 | 11:16 PMसाउथ अफ्रीका के लिए फिन एलन और टिम सीफर्ट बने थे काल, जानें कैसा है भारत के खिलाफ इस जोड़ी का रिकॉर्ड?
Mar 07, 2026 | 09:53 PMनांदेड़: हॉस्टल में मेडिकल छात्रा की मौत से हड़कंप, फीस विवाद में NCP नेता जीवन घोगरे पर FIR
Mar 07, 2026 | 09:50 PMममता बनर्जी ने किया राष्ट्रपति का अपमान? बंगाल CM पर भड़क उठे PM मोदी, द्रौपदी मुर्मू के बयान पर गरमाई सियासत
Mar 07, 2026 | 09:33 PMभंडारा में जल जीवन मिशन पर फंड संकट, 291 जलापूर्ति योजनाएं अधूरी; गांवों में बढ़ा जल संकट का खतरा
Mar 07, 2026 | 09:30 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा जाने को लेकर नीतीश के समर्थन में आए पप्पू यादव, बोले- वो वादों और सिद्धांतों के प्रति ईमानदार व्यक्ति
Mar 07, 2026 | 02:05 PM
एक सोशल मीडिया पोस्ट और…आधी रात को भड़क उठा खंडवा, पोलिस स्टेशन पर जमकर हुआ बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
Mar 06, 2026 | 01:51 PM
Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM













