- Hindi News »
- Sports »
- Indian Women Achieved Third Consecutive Win In Asian Champions Trophy Defeated Thailand 13 0
Hockey: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय महिला हासिल की लगातार तीसरी जीत, थाईलैंड को 13-0 से रौंदा
बिहार के राजगीर में खेले जा रही एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने थाईलैंड पर बड़ी जीत हासिल की। थाईलैंड को 13-0 से हराकर शानदार जीत हासिल की।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : बिहार के राजगीर में खेले जा रही एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने थाईलैंड पर बड़ी जीत हासिल की। थाईलैंड को 13-0 से हराकर शानदार जीत हासिल की। इसके साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों में लगातार तीसरी जीत हासिल कर ली है। भारत ने पहले मुकाबले में मलेशिया को 4-0 से हराया था। वहीं दूसरे मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराया था और तीसरे मैच में थाईलैंड को 13-0 से हराया।
भारत के लिए दीपिका ने पांच गोल किए। उसके अलावा प्रीति दुबे ने 2, लालरेमसियामी ने 2, मनीषा चौहान ने 2 गोल किए। जबकि ब्यूटी डुंग डुंग ने एक, नवनीत कौर ने एक और मनीषा चौहान ने एक गोल किए। इस मैच में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड को अपने सामने टिकने तक का मौका नहीं दिया। लालरेमसियामी ने अपना 150वां अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेला।
राजगीर के नवनिर्मित स्टेडियम में खेले जा रहे एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अभी तक भारतीय टीम विजयी रही है। तीन मैचों में तीन जीत के साथ टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। इसके साथ ही भारतीय टीम में फॉरवर्ड खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। फॉरवर्ड के साथ-साथ अभी तक इस टूर्नामेंट में डिफेंस भी मजबूत दिखा है। जिस कारण से टीम ने तीन मुकाबले में जीत हासिल की है।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे के हाथों में कमान
भारतीय हॉकी में विदेशी प्लेयर की एंट्री, श्रीजेश की जगह फ्रांस का ये पूर्व खिलाड़ी बना जूनियर हॉकी टीम का कोच
भारतीय हॉकी को लगा बड़ा झटका, ओलंपियन गुरबख्श सिंह ग्रेवाल का 84 वर्ष की उम्र में निधन
Hockey U18 Men and Women Camp की लिस्ट जारी, हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों का किया ऐलान
खेल जगत से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
भारत बनाम थाईलैंड (भारत के तरफ से इन खिलाड़ियों ने किया गोल)
दीपिका कुमारी- (तीसरे, 19वें, 43वें, 45वें और 45वें मिनट) पांच गोल।
प्रीति दुबे- (नौवें और 40वें मिनट) दो गोल।
लालरेमसियामी – (12वें और 56वें मिनट) दो गोल।
मनीषा चौहान- (55वें और 58वें मिनट) दो गोल।
ब्युटी डुंग डुंग- (30वें मिनट) एक गोल।
नवनीत कौर – (53वें मिनट) एक गोल।
भारत बनाम चीन मैच शनिवार को
भारतीय टीम अगला मैच शनिवार को ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन के खिलाफ खेलेगी। दिन के अन्य मुकाबलों में मलेशिया ने कोरिया को 2-1 से हराया जबकि चीन ने अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए जापान को मात दी।
टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी
भारत और चीन ने अपने तीनों मैच जीते हैं। दोनों टीमों के पास 9-9 अंक हैं। भारतीय टीम 21 गोल के अंतर से चीन के बाद दूसरे पायदान पर है। वर्ल्ड रैंकिंग में 9वें नंबर पर काबिज भारतीय टीम का गोल अंतर पांच है। ग्रुप स्टेज में टॉप चार में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।
Indian women achieved third consecutive win in asian champions trophy defeated thailand 13 0
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














