महिला जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, ज्योति सिंह को सौंपी गई कप्तानी
Hockey India: एफआईएच महिला जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन 25 नवंबर से 13 दिसंबर तक चिली में होगा। हॉकी इंडिया ने टूर्नामेंट के लिए 20 सदस्यीय टीम घोषित की है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
महिला जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान (फोटो- IANS)
Women’s Junior Hockey World Cup: एफआईएच महिला जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 का आयोजन 25 नवंबर से 13 दिसंबर तक चिली के सैंटियागो में होगा। इस टूर्नामेंट के लिए हॉकी इंडिया ने 18 मुख्य और 2 वैकल्पिक खिलाड़ियों सहित 20 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की है। टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी। यह टूर्नामेंट भारतीय टीम के लिए अनुभव और भविष्य की बड़ी प्रतियोगिताओं की तैयारी का अवसर साबित होगा।
भारतीय टीम की कमान ज्योति सिंह को सौंपी गई है, जबकि निधि और एंगिल हर्षा रानी मिंज गोलकीपिंग का जिम्मा संभालेंगी। टीम अपनी कड़ी तैयारियों को परखने और विश्व मंच पर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश करेगी।
भारतीय टीम को जर्मनी, आयरलैंड और नामीबिया के साथ पूल-सी में रखा गया है। भारत 1 दिसंबर को नामीबिया के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगा, जिसके बाद 3 दिसंबर को जर्मनी और 5 दिसंबर को आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला खेला जाएगा। प्रत्येक पूल से शीर्ष टीमें नॉकआउट चरणों में आगे बढ़ेंगी, जो 7 से 13 दिसंबर तक खेले जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का अटूट किला ढहा! पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में रचा इतिहास, बाहर हुई दिग्गज टीम
टीम चयन को लेकर भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के हेड कोच तुषार खांडकर ने कहा, “मैं भारतीय टीम और इस समय उनके खेलने के तरीके से बहुत खुश हूं। हॉकी में अनुशासन मेरा मुख्य सिद्धांत है। टीम को बनाते समय मैंने इसी को ध्यान में रखा है। हम कड़े प्रशिक्षण से गुजरे हैं।”
उन्होंने कहा, “हमने अपने रक्षात्मक ढांचे और प्रतिद्वंद्वी के स्कोरिंग क्षेत्र में फिनिशिंग पर कड़ी मेहनत की है। पिछले कुछ महीनों में लड़कियों ने अपने खेल में काफी सुधार और परिपक्वता दिखाई है। हम सभी चिली जाने के लिए तैयार और बहुत उत्साहित हैं। लड़कियां विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से प्रेरित हैं।”
ये भी पढ़ें: Chess World Cup 2025 में अर्जुन का सामना लेको से, डुबोब से भिड़ने के लिए तैयार प्रज्ञाननंदा
एफआईएच महिला जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 के लिए भारतीय टीम
गोलकीपर: निधि और एंगिल हर्षा रानी मिंज।
डिफेंडर: मनीषा, लालथनलुआलांगी, साक्षी शुक्ला, पूजा साहू, नंदिनी।
मिडफील्डर: साक्षी राणा, इशिका, सुनीता टोप्पो, ज्योति सिंह, खैदेम शिलेइमा चानू, बिनिमा धन।
फॉरवर्ड: सोनम, पूर्णिमा यादव, कनिका सिवाच, हिना बानो, सुखवीर कौर।
वैकल्पिक खिलाड़ी: प्रियंका यादव, पार्वती टोपनो।
IANS इनपुट के साथ
