-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Indian Mens Hockey Team Players Receive A Grand Welcome As They Arrive At Delhi Airport
भारतीय हॉकी टीम के सदस्यों का स्वदेश लौटने पर ढोल ताशे के साथ जोरदार स्वागत
- Written By: राहुल गोस्वामी
पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरूष हॉकी टीम के सदस्यों का आज भारत पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह और टीम का फूलों की मालाओं और ढोल ताशे के साथ स्वागत किया गया।

(डिज़ाइन फोटो)
नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरूष हॉकी टीम के सदस्यों का आज शनिवार की सुबह पेरिस से भारत पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया । भारतीय टीम बीते गुरुवार को स्पेन को कांस्य पदक के मुकाबले में 2-1 से हराकर हॉकी में 13वां ओलंपिक पदक जीतकर लौटी है ।
#WATCH | Indian Men’s Hockey Team players receive a grand welcome as they arrive at Delhi airport after winning a bronze medal at the #ParisOlympics2024 pic.twitter.com/NxGLRDtXRi — ANI (@ANI) August 10, 2024
आज दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह और टीम का फूलों की मालाओं और ढोल ताशे के साथ स्वागत किया गया। हरमनप्रीत ने मीडिया से कहा , ” हमें पूरा सहयोग मिला और हमारी सारी जरूरतें पूरी की गई । हम धन्यवाद देना चाहते हैं ।” उन्होंने आगे कहा कि, ” हॉकी के लिये यह बड़ी उपलब्धि है । इस प्यार से हमारी जिम्मेदारी बढ गई है । हम हर बार पदक जीतकर लौटने की कोशिश करेंगे ।” हरमनप्रीत ने पेरिस ओलंपिक में सर्वाधिक 10 गोल दागे हैं ।
#WATCH | Indian Men’s Hockey Team players show their medals as they arrive at Delhi airport after winning bronze at the #ParisOlympics2024 pic.twitter.com/GUvrDkwaRx — ANI (@ANI) August 10, 2024
#WATCH | Indian Men’s Hockey Team players celebrate as they arrive at Delhi airport after winning a bronze medal at the #ParisOlympics2024 pic.twitter.com/UN5edgVqIJ — ANI (@ANI) August 10, 2024
जानकारी दें कि भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद कहा था कि, सपना तो गोल्ड मेडल का था लेकिन लगातार दूसरे ओलंपिक में कांस्य जीतकर इस टीम ने साबित कर दिया है कि यह दुनिया में किसी भी टीम को हरा सकती है । वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पेरिस में भारतीय हॉकी टीम को फोन करके ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी थी और खिलाड़ियों के अथक प्रयासों की सराहना की थी। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ अंत में कहा था कि, “सरपंच साहब फिर से बहुत बहुत बधाई।”
यहां पढ़ें- अमन सहरावत ने कुश्ती में जीता ब्रॉन्ज मेडल, PM मोदी ने दी बधाई
बता दें कि भारतीय हॉकी की दीवार गोलकीपर पी आर श्रीजेश पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में दो पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर के साथ भारत के ध्वजवाहक होंगे। श्रीजेश के नाम पर अंतिम मोहर लगाने से पहले भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा ने नीरज चोपड़ा से भी बात की थी और उन्होंने कहा था कि भाला फेंक यह स्टार एथलीट भी चाहता था कि पेरिस ओलंपिक के बाद संन्यास लेने वाले हॉकी खिलाड़ी को ही यह सम्मान मिलना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में 15 करोड़ की खेल परियोजना अधूरी, दो साल बाद भी नहीं बना सिंथेटिक ट्रैक
Amravati News: अमरावती के तिवसा को मिली बड़ी सौगात, 4 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक इनडोर स्टेडियम
36 साल बाद जूनियर विंबलडन क्वार्टर फाइनल में पहुंचा भारतीय, पुणे के अर्णव पापरकर ने रचा इतिहास
India Sports Deal: पीएम मोदी ने मेलबर्न में अल्बनीज के साथ लॉन्च किया नया खेल रोडमैप
यहां पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नीरज चोपड़ा को कॉल, कहा- आप खुद में सोना हैं
पता हो कि श्रीजेश ने भारतीय हॉकी टीम को ओलंपिक खेलों में लगातार दूसरा कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह पहले ही घोषणा कर चुके थे कि पेरिस ओलंपिक के बाद वह संन्यास ले लेंगे।भारत ने कांस्य पदक के मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर श्रीजेश को शानदार विदाई दी। श्रीजेश हांगझोउ एशियाई खेलों के समापन समारोह में भी भारत के ध्वजवाहक थे। श्रीजेश के साथ अमित रोहिदास, राजकुमार पाल, अभिषेक, सुखजीत सिंह और संजय समापन समारोह के बाद ही लौटेंगे ।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Indian mens hockey team players receive a grand welcome as they arrive at delhi airport
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भूल भुलैया 4 में फिर गूंजेगा रूह बाबा का नाम, कार्तिक आर्यन की वापसी तय, मेकर्स ने शुरू की तैयारियां
Jul 14, 2026 | 08:11 PMआश्रम बनाने के नाम पर 2.90 करोड़ की ठगी और चोरी का खुलासा, जैंत पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jul 14, 2026 | 08:10 PMमुरैना: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, कार में अगवा कर बेरहमी से पीटा; मरणासन्न हालत में सड़क किनारे फेंका
Jul 14, 2026 | 08:01 PMमुंबई: एसटी महामंडल के भूमि विकास को मिलेगी गति, पीपीपी नीति से छूट देने को मंत्रिमंडल की मंजूरी
Jul 14, 2026 | 07:57 PM‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर लखनऊ में मंथन, जेपीसी ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से लिए सुझाव
Jul 14, 2026 | 07:57 PM8वें वेतन आयोग पर बड़ा खुलासा! AI खाएगा नौकरी? Sharad Kohli ने खोले कई राज | Exclusive Interview
Jul 14, 2026 | 07:54 PMनितिन गडकरी से मिले रेवंत रेड्डी, रीजनल रिंग रोड और हाईवे प्रोजेक्ट्स को जल्द मंजूरी देने की मांग, कही ये बात
Jul 14, 2026 | 07:53 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM














