-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Indian Head Coach Rahul Dravid Competition Between Ks Bharat And Dhruv Jurel For Wicketkeeping
इंग्लैंड के खिलाफ विकेटकीपिंग नहीं करेंगे लोकेश राहुल, इस खिलाड़ी पर द्रविड़ ने दिया जोर
- Written By: विजय कुमार तिवारी

हैदराबाद : भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने मंगलवार को कहा कि लोकेश राहुल इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला में विकेटकीपर के रूप में नहीं खेलेंगे और विकेटकीपर की भूमिका के लिए केएस भरत और ध्रुव जुरेल के बीच प्रतिस्पर्धा है। जबकि राहुल ने हाल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैच की श्रृंखला में विकेटकीपर की भूमिका निभाई थी और विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला गुरुवार से शुरू होने वाली सीरीज में केएस भरत और ध्रुव जुरेल के बीच टीम में जगह बनाने को लेकर होड़ होगी।
द्रविड़ ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘राहुल इस श्रृंखला में विकेटकीपर के रूप में नहीं खेलेगा और हम अपने चयन को लेकर स्पष्ट हैं। हमने दो अन्य विकेटकीपर को चुना है और बेशक राहुल ने दक्षिण अफ्रीका में हमारे लिए शानदार काम किया था और हमारे श्रृंखला ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई।”
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG 1st ODI: रनों की होगी बारिश या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें एजबेस्टन की पिच का पूरा हाल
इंग्लैंड टेस्ट टीम का अगला कोच बनेगा भारतीय? सामने आए 3 सबसे बड़े दावेदार, जानें ECB किस पर लगाएगा दांव
Ind W vs Eng W Lord’s Test: लॉर्ड्स में इतिहास रचने के करीब टीम इंडिया, ऐतिहासिक जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर भारत
लॉर्ड्स में यास्तिका भाटिया ने शानदार शतक जड़कर रचा इतिहास, इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का विशाल लक्ष्य
राहुल द्रविड़ ने कीपर के रोल व सवाल पर कहा कि, ‘‘..इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच को देखते हुए और इन परिस्थितियों में खेलने को लेकर चयन दो अन्य विकेटकीपर के बीच होगा, जिसमें केएस भरत और ध्रुव जुरेल के बीच प्रतिस्पर्धा होगी।”
भारतीय पिचों पर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा जैसे स्पिनरों के खिलाफ विकेटकीपिंग करना किसी विशेषज्ञ के लिए भी आसान नहीं होता। बेंगलुरू के 31 साल के राहुल अपने करियर में 92 प्रथम श्रेणी मैच में से सिर्फ तीन में विकेटकीपर के रूप में खेले हैं लेकिन उन्होंने भारत में एक बार भी ऐसा नहीं किया।
भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़
इसे देखते हुए टीम प्रबंधन का इंग्लैंड के खिलाफ विकेटकीपर के रूप में राहुल को नहीं चुनने का फैसला सही नजर आता है क्योंकि मेहमान टीम की क्रिकेट खेलने की ‘बैजबॉल’ (हर हाल में आक्रामक क्रिकेट खेलना) शैली से विकेटकीपर को बल्लेबाज को आउट करने के अतिरिक्त मौके मिल सकते हैं।
ऋषभ पंत के कार दुर्घटना में चोटिल होने के बाद विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभाने वाले भरत ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। वह बल्ले से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए लेकिन विकेट के पीछे उनके प्रदर्शन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। भरत ने अपने 91 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में से 82 भारत में खेले हैं, जिसमें उनके नाम पर 287 कैच और 33 स्टंपिंग दर्ज हैं।

जुरेल को अनुभव की कमी है और ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में भरत के खेलने की संभावना अधिक है। लेकिन टीम प्रबंधन ने युवा खिलाड़ी को मौका देने की सोचा तो टीम की बल्लेबाजी में आर मजबूती आएगी।
वहीं बल्लेबाजी में केएस भरत ने इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट में अहमदाबाद में भारत ‘ए’ के लिए नाबाद 116 रन की पारी खेलकर मैच ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई थी, जिससे पहले टेस्ट में उनका दावा और मजबूत दिखायी दे रहा है। अगर पहले मिले मौके में केएस भरत फेल होते हैं तो ध्रुव जुरेल भी अपना टेस्ट करियर शुरू करने का मौका पा सकते हैं।
–एजेंसी इनपुट के साथ
Indian head coach rahul dravid competition between ks bharat and dhruv jurel for wicketkeeping
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारत की पहली Hydrogen Train को मिली हरी झंडी, CNG से कितनी ज्यादा ताकतवर है हाइड्रोजन
Jul 15, 2026 | 06:09 AMमहाराष्ट्र में सुस्त पड़ी मानसून की रफ्तार! बारिश पर ब्रेक लगने से बढ़ी गर्मी-उमस, काेंकण में येलो अलर्ट जारी
Jul 15, 2026 | 06:01 AMGoogle Drive और iCloud की छुट्टी? WhatsApp ला रहा अपना Cloud Backup, 2GB फ्री स्टोरेज के साथ बड़ी राहत
Jul 15, 2026 | 04:57 AMAaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














