- Hindi News »
- Sports »
- India Won Toss In Ahmedabad Netherlands Invited Field Arshdeep Singh Washington Sundar Included Playing Xi
IND vs NED: सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी कर रहा भारत, अर्शदीप और वॉशिंगटन सुंदर प्लेइंग XI में
T20 WC 2026: अहमदाबाद में सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह की वापसी हुई है।
- Written By: संजय बिष्ट

अहमदाबाद में भारत और नीदरलैंड के कप्तान (फोटो- @BCCI)
IND vs NED, T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप के सुपर-8 में जगह पक्की कर चुकी भारतीय टीम बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी लीग मुकाबला खेलने उतरी है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव भी किए हैं। टीम इंडिया लगातार तीन जीत के साथ पहले ही अगले दौर में पहुंच चुकी है, जहां उसकी पहली भिड़ंत शानदार फॉर्म में चल रही साउथ अफ्रीका से होगी।
नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम कुछ खिलाड़ियों को आराम दे सकती है। दूसरी ओर, दो मैच हार चुकी नीदरलैंड की टीम टूर्नामेंट से बाहर होने के करीब है। ऐसे में यह मुकाबला अभिषेक के लिए बड़ी पारी खेलने का अच्छा मौका माना जा रहा है।
अर्शदीप और सुंदर को मिला मौका
नीदरलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। टीम मैनेजमेंट ने स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को मुकाबले में आराम दिया है। इन दोनों खिलाड़ियों की जगह अंतिम 11 में हरफनमौला खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह को मौका मिला है। ये टीम की रणनीति का हिस्सा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम मैनेजमेंट अपने इन दोनों खिलाड़ियों को मैच खेलने का मौका दे रहा है। इससे आगे आने वाले मुकाबले में भारत के पास विकल्पों की कमी नहीं रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
जीत की भूख अभी बाकी है…ऑस्ट्रेलिया को घर भेजने के बाद सिकंदर रजा ने बताया अपना अगला टारगेट
T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान को मिला सुपर-8 का टिकट, नामीबिया को 102 रनों से रौंदा
T20 World Cup 2026: भारत समेत सुपर-8 में पहुंची ये टीमें, AUS सहित इन टीमों का सफर हुआ खत्म; देखें पूरी लिस्ट
T20 World Cup 2026: फरहान की तूफानी पारी, पाकिस्तान ने नामीबिया को दिया 200 रनों का बड़ा टारगेट
Presenting #TeamIndia‘s Playing XI for the contest in Ahmedabad 👌 Updates ▶️ https://t.co/SdXngdnwKB#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvNED pic.twitter.com/KYEpYmugHX — BCCI (@BCCI) February 18, 2026
भारत का पलड़ा है भारी
अब तक भारत और नीदरलैंड्स के बीच सिर्फ एक ही टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है, जिसमें भारतीय टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की थी। मौजूदा टी20 विश्व कप में नीदरलैंड्स का प्रदर्शन भी खास प्रभावशाली नहीं रहा है। ऐसे में नजरें आज के मुकाबले पर टिकी हैं कि टीम कैसा खेल दिखाती है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जो दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम माना जाता है और जहां एक लाख से ज्यादा दर्शक एक साथ मैच देख सकते हैं।
लाइव अपडेट यहां देखें- LIVE IND vs NED Live Score: अहमदाबाद में सूर्या ने जीता टॉस, किया पहले बल्लेबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग इलेवन
ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
नीदरलैंड की प्लेइंग इलेवन
माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर), ज़ैक लायन-कैशेट, रोएलोफ़ वैन डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, नोआ क्रोस।
India won toss in ahmedabad netherlands invited field arshdeep singh washington sundar included playing xi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पंजाब में AAP नेताओं का जानी दुश्मन कौन? 12 दिन में तीन नेताओं की हत्या से दहला सूबा, जानिए क्या है पूरी कहानी
Feb 18, 2026 | 07:42 PM11 साल बाद OTT पर फिर छाई ये फिल्म, नेटफ्लिक्स टॉप-5 में ट्रेंड कर रही अनोखी लव स्टोरी
Feb 18, 2026 | 07:41 PMकूटनीति फेल, अब मिलिट्री एक्शन! ईरान और रूस के युद्धाभ्यास से मिडिल ईस्ट में मची खलबली, US ने तैनात किए F-35
Feb 18, 2026 | 07:38 PMमुंबई लोकल में फैला ‘बंगाली बाबा’ का मायाजाल! RPF ने मारा छापा, 15000 विज्ञापनों के साथ आरोपी गिरफ्तार
Feb 18, 2026 | 07:07 PMप्रिंसिपल बच्चों को केबिन में बुलाकर करता था शारीरिक शोषण, शर्मसार हुआ यूपी का ये शहर
Feb 18, 2026 | 07:06 PMकिस दिन शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, नोट कीजिए मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की सबसे सटीक तिथियां
Feb 18, 2026 | 07:06 PMIND vs NED: सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी कर रहा भारत, अर्शदीप और वॉशिंगटन सुंदर प्लेइंग XI में
Feb 18, 2026 | 06:56 PMवीडियो गैलरी

Shatrughan Sinha on BJP: SIR के नाम पर ज्यादती… TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का BJP पर बड़ा आरोप
Feb 18, 2026 | 01:41 PM
यूपी में ‘फॉर्म-7’ पर घमासान; सपा का आरोप- भाजपा काट रही PDA के 80% वोट, देखें वीडियो
Feb 18, 2026 | 01:24 PM
रीवा में ‘अनोखा’ विरोध: कलेक्टर के न आने पर आवारा कुत्ते को सौंपा ज्ञापन; 300 प्रदर्शनकारियों पर FIR
Feb 18, 2026 | 01:17 PM
खाकी हुई शर्मसार! ट्रेन के AC कोच से तकिया-चादर चुराते पकड़ा गया UP पुलिस का सिपाही, देखें यह VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:58 PM
क्या ट्रेन में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं? मनचले ने सरेआम किया अश्लील बर्ताव, युवती की हिम्मत ने कर दिया बेनकाब
Feb 17, 2026 | 09:52 PM
प्रेमानंद महाराज की शरण में फिर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का, तुलसी की माला पहने दिखीं अभिनेत्री- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:20 PM













