जीत की भूख अभी बाकी है...ऑस्ट्रेलिया को घर भेजने के बाद सिकंदर रजा ने बताया अपना अगला टारगेट

Sikandar Raza: जिम्बाब्वे के टी20I कप्तान सिकंदर रजा सुपर-8 में पहुंचकर खुश हैं, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि टीम यहीं रुकने वाली नहीं है और मौजूदा आईसीसी वर्ल्ड कप में और बड़ा लक्ष्य हासिल करना चाहती ह
अभी भूख बाकी है! ऑस्ट्रेलिया को घर भेजने के बाद सिकंदर रज़ा ने बताया अपना अगला टारगेट
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Zimbabwe T20I Captain Sikandar Raza Statement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 17 फरवरी को आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाने वाला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। इस नतीजे ने जिम्बाब्वे के लिए राहत भरी खबर दी, क्योंकि टीम का सुपर-8 में पहुंचना पक्का हो गया, जबकि ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो गई। ओमान और ऑस्ट्रेलिया पर मिली जीत के बाद यह एक अंक जिम्बाब्वे को अगले चरण तक पहुंचाने के लिए काफी साबित हुआ।

‘हमारा लक्ष्य सिर्फ क्वालिफाई करना नहीं’

सुपर-8 में पहुंचने के बाद कप्तान सिकंदर रजा ने साफ कहा कि टीम का मकसद सिर्फ अगले दौर में पहुंचना नहीं है। उन्होंने कहा कि जब टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत की थी, तभी खिलाड़ियों ने तय कर लिया था कि वे बड़े लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेंगे। उनके मुताबिक सुपर-8 में पहुंचना एक उपलब्धि जरूर है, लेकिन टीम का सपना इससे भी आगे जाने का है और खिलाड़ी उसी पर ध्यान लगाए हुए हैं।

देश के लिए सम्मान कमाने की चाह

रजा ने यह भी कहा कि टीम का एक बड़ा उद्देश्य अपने देश के लिए सम्मान और पहचान हासिल करना है। उन्होंने माना कि अतीत में जिम्बाब्वे क्रिकेट ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन मौजूदा टीम लंबे समय से साथ खेल रही है और खिलाड़ियों के बीच भरोसा और ईमानदारी मजबूत है। ड्रेसिंग रूम का माहौल और एक-दूसरे के प्रति समर्पण ही टीम की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आया है।

नाकामी के बाद मजबूत वापसी

गौरतलब है कि पिछले टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे मुख्य दौर के लिए क्वालिफाई भी नहीं कर पाई थी, लेकिन दो साल बाद वही टीम अब 20 टीमों के इस बड़े टूर्नामेंट के सुपर-8 में जगह बना चुकी है। यह बदलाव टीम की मेहनत और निरंतर सुधार का नतीजा माना जा रहा है। अपने आखिरी ग्रुप मैच में जिम्बाब्वे का सामना श्रीलंका से होना है, जो पहले ही सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।

सिकंदर रजा ने कहा कि मीडिया और क्रिकेट जगत में जिम्बाब्वे को सम्मान मिलते देखना टीम के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम आगे भी अच्छा प्रदर्शन करती रहेगी, ताकि भविष्य में जब जिम्बाब्वे क्रिकेट का जिक्र हो, तो लोग उसे और ज्यादा सम्मान के साथ याद करें। कप्तान का मानना है कि यह टीम अभी और इतिहास लिखने की क्षमता रखती है और खिलाड़ी उसी लक्ष्य के साथ मैदान पर उतर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com