मुंबई लोकल में फैला 'बंगाली बाबा' का मायाजाल! RPF ने मारा छापा, 15000 विज्ञापनों के साथ आरोपी गिरफ्तार

Railway Illegal Advertisement: मुंबई की लाइफलाइन में अवैध विज्ञापन चिपकाने वाले गिरोह पर रेलवे का बड़ा एक्शन। रे रोड पर छापेमारी कर एक 'बाबा' को दबोचा गया, हजारों भ्रामक पोस्टर बरामद।
Bengali Baba Arrested In Mumbai Local Train
आरपीएफ की गिरफ्त में बंगाली बाबा (फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Bengali Baba Arrested In Mumbai Local Train: मुंबई को लोकल एवं अन्य ट्रेनों के डिब्बों एवं प्लेटफार्म परिसर में अवैध रूप से भ्रामक प्रचार सामग्री चिपकाने वाले बंगाली बाबाओं पर शिकंजा कसा जा रहा है। मध्य रेल के मुंबई मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के मार्गदर्शन में चलाए गए एक संयुक्त अभियान में, मध्य और पश्चिम रेलवे की आरपीएफ टीम ने रेलवे डिब्बों और रेल परिसर में अवैध रूप से प्रचार सामग्री चिपकाने और वितरित करने के आरोप में एक बंगाली बाबा को गिरफ्तार किया है।

आरपीएफ ने रे रोड क्षेत्र में मारा छापा

मध्य और पश्चिम रेलवे की आरपीएफ टीम ने रे रोड क्षेत्र में सक्रिय एक फर्जी बाबा के बारे में मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर दारुखाना स्थित मीराअली दरगाह पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान, मोहम्मद नज़ीर अंदाड़ी नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से रेलवे डिब्बों और परिसरों में विज्ञापन और प्रचार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले लगभग 15,000 मुद्रित पोस्टर बरामद किए गए।

पूछताछ करने पर आरोपी ने रेलवे से अनुमति लिए बिना व्यावसायिक गतिविधियां चलाने और रेलवे परिसर, जिसमें रेलवे के डिब्बे भी शामिल हैं, का प्रचार के लिए उपयोग करने की बात स्वीकार की। वडाला में धारा 144, 145(बी), 147 और 166 के तहत मध्य रेल संख्या 104/2026 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी से आगे की पूछताछ में अन्य संदिग्धों की संलिप्तता का पता चला, जिन्होंने रेलवे डिब्बों के अंदर प्रचार सामग्री छापने और चिपकाने में सहायता की थी। संलिप्त लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है। इस मामले में प्रिंटिंग एजेंसी और पोस्टर चिपकाने के संदिग्ध व्यक्तियों से जुड़े वित्तीय लेन-देन की भी विस्तृत जांच की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com