- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Won By 7 Wickets Against West Indies In 2nd Test Win Series By 2 0
भारतीय टीम ने दिल्ली का किला किया फतह, वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ; 2-0 से जीती टेस्ट सीरीज
- Written By: उज्जवल सिन्हा
India vs West Indies: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में हराकर टेस्ट सीरीज को 2-0 से जीत लिया। भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया है।

भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
India vs West Indies, 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला भारत ने 7 विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने वेस्टइंडीज का सूपड़ा भी साफ कर दिया। भारतीय टीम ने 2-0 से जीतकर पिछले 23 सालों के इतिहास को बरकार रखा है।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 518 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन यशस्वी जायसवाल ने बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 258 गेंदों पर 175 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 22 चौके लगाए।
वहीं शुभमन गिल ने 196 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 129 रनों की पारी खेली। उसके अलावा साई सुदर्शन ने 87, केएल राहुल ने 38, ध्रुव जुरेल ने 44 और नीतीश रेड्डी ने 43 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए जोमेल वारिकन ने 3 विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
अब चश्मा लगाकर घूम नहीं सकेंगे क्रिकेटर्स… BCCI ने IPL फाइनल से पहले लिया बड़ा फैसला, बताई ये वजह
अरुण धूमल का बड़ा बयान, IPL को लेकर BCCI का बड़ा मास्टरप्लान, अगले साल मार्च से मई तक नहीं होंगे मुकाबले?
भारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
248 रनों पर ढेर हुआ वेस्टइंडीज
जवाब में पहली पारी में वेस्टइंडीज की टीम 248 रनों पर ढेर हो गई। पहली पारी के आधारी पर भारत को 270 रनों की बढ़त मिली। वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा एलिक एथानजे ने बनाया। उन्होंने 41 रनों की पारी खेली। उसके अलावा शाई होप ने 36, चंद्रपॉल ने 34, इमलाक ने 21, ग्रीव्स ने 17, खैरी पियर ने 23, एंडरसन फिलीप ने नाबाद 24 रन बनाए। कुलदीप ने पहली पारी में 5 विकेट चटकाए। उसके अलावा जडेजा ने 3 विकेट चटकाए।
यह भी पढ़ें: IND vs WI: भारतीय मैदान पर 25 साल में पहली बार हुआ ऐसा, कोच समेत पूरी टीम इंडिया रह गई दंग!
वेस्टइंडीज को मिला फॉलोऑन
270 रनों से पीछे रहने के बाद वेस्टइंडीज को फॉलोऑन खेलना पड़ा। फॉलोऑन खेलते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। पहली पारी में पिछड़ने के बाद वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा। वहीं उसके बाद शाई होप ने भी शतकीय पारी खेली। वेस्टइंडीज के लिए जॉन कैंपबेल ने 115, शाई होप ने 103 रनों की पारी खेली। उसके अलावा रोस्टन चेज ने 40, जस्टिन ग्रीव्स ने 50 और जेडन सील्स ने 32 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 390 रन बनाए और 120 रनों से बढ़त बना ली। भारत के लिए बुमराह ने 3, कुलदीप ने 3 और सिराज ने 2 विकेट चटकाए।
भारत को दूसरी पारी में भी करनी पड़ी बल्लेबाजी
270 रनों की बढ़त के बाद भारत को दोबारा बल्लेबाजी करना पड़ा। भारत को इस मुकाबले को जीत के लिए 121 रन बनाने पड़े। हालांकि, भारतीय टीम ने इस लक्ष्य का आसानी से हासिल कर लिया। भारत के लिए दूसरी पारी में केएल राहुल ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। केएल राहुल ने नाबाद 58 और ध्रुव जुरेल ने नाबाद 6 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। वहीं भारत के लिए साई सुदर्शन ने 39 और गिल ने 13 रनोंकी पारी खेली।
India won by 7 wickets against west indies in 2nd test win series by 2 0
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
May 30, 2026 | 04:19 PMInternational Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMमरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
May 30, 2026 | 03:47 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














