IND vs WI: भारतीय मैदान पर 25 साल में पहली बार हुआ ऐसा, कोच समेत पूरी टीम इंडिया रह गई दंग!

India vs West Indies: दूसरे टेस्ट में जस्टिन ग्रीव्स और जेडन सील्स ने दसवें विकेट के लिए 79 रन जोड़े, जो भारतीय सरजमीं पर आखिरी विकेट की चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है।
WTC फाइनल का सपना टूटने की कगार पर! सीरीज हार के बाद कैसे बचेगी टीम इंडिया? जानें पूरा समीकरण
भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

IND vs WI 2nd Test: वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स और जेडन सील्स ने दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भारतीय टीम को आखिरी विकेट के लिए कड़ी चुनौती दी। दिल्ली के अरुण जटेली स्टेडियम में दोनों ने दसवें विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी की। इन दोनोंं की बल्लेबाजी देख कोच समेत पूरी टीम इंडिया हैरान जरूर हुई होगी। ये साझेदारी भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया के खिलाफ आखिरी विकेट के लिए 50 प्लस रनों की पहली साझेदारी बन गई, जो कि बीते 25 साल में पहली बार हुआ है।

सील्स-ग्रीव्स ने खेली अर्धशतकीय पारी

ग्रीव्स और सील्स की जोड़ी ने भारत में दसवें विकेट के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी का कारनामा अंजाम दिया। जेडन सील्स ने 85 गेंदों में तीन चौकों की मदद से नाबाद 50 रन बनाए, जबकि ग्रीव्स ने 67 गेंदों में 32 रन जोड़े, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था। यह प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए एक अप्रत्याशित चुनौती साबित हुआ। इतिहास की बात करें तो भारत में दसवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड पाकिस्तान के अमीर इलाही और जुल्फिकार अहमद के नाम दर्ज है। दोनों ने 1952 में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में आखिरी विकेट के लिए 104 रन जोड़े थे। इसके अलावा जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर एंडी फ्लावर और हेनरी ओलोंगा ने 2000 में 97 रनों की साझेदारी बनाई थी। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान और तौसीफ अहमद ने 1987 में भारतीय सरजमीं पर दसवें विकेट के लिए 81 रन जोड़े थे।

मैच का हाल

वेस्टइंडीज ने फॉलऑन के बाद अपनी दूसरी पारी में 390 रन का स्कोर बनाया और भारत के सामने 121 रनों का लक्ष्य रखा। इस पारी में जॉन कैंपबेल (115) और साई होप (103) ने शतक लगाए। भारत की टीम चौथे दिन स्टंप्स तक लक्ष्य का पीछा करते हुए एक विकेट खोकर 63 रन जुटा चुकी थी। केएल राहुल 25 और साई सुदर्शन 30 रन बनाकर नाबाद थे। पहले टेस्ट मैच में भारत ने अहमदाबाद में पारी और 140 रन से जीत दर्ज की थी।

भारतीय गेंदबाजों ने भी अच्छी प्रतिक्रिया दी। जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज ने दो और रवींद्र जडेजा तथा वॉशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट हासिल किया। हालांकि वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में चुनौती दी, लेकिन लक्ष्य तक पहुंचने में असफल रही। भारत की टीम अब दिल्ली टेस्ट जीतने से महज 58 रन दूर है और जीत की स्थिति में मजबूती से आगे बढ़ रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com