- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs England T20 World Cup 2026 Semifinal Akshar Patel Stunning Catch Harry Brook Sanju Samson 89
अक्षर पटेल ने हवा में उड़कर लपका नामुमकिन सा कैच, बुमराह की जादुई गेंद और ब्रूक का शिकार; वानखेड़े में मचा गदर
- Written By: संजय बिष्ट
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में वानखेड़े स्टेडियम में अक्षर पटेल ने शानदार ‘सुपरमैन’ कैच से सबको चौंका दिया। जसप्रीत बुमराह की स्लोअर गेंद पर उन्होंने डाइव लगाकर कैच पकड़ा।

अक्षर पटेल (फोटो- सोशल मीडिया)
Axar Patel Catch Video: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में एक ऐसा पल देखने को मिला जिसने मैच की दिशा ही बदल दी। यह पल भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल के उस शानदार कैच का था, जिसने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक की पारी का अंत कर दिया। इंग्लैंड की पारी के अहम समय पर यह विकेट टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ और मुकाबले का रुख भारत की ओर मोड़ दिया।
बुमराह की स्लोअर गेंद पर ब्रूक फंसे
इंग्लैंड की पारी के दौरान जब कप्तान हैरी ब्रूक क्रीज पर टिकने की कोशिश कर रहे थे, तब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गेंद जसप्रीत बुमराह को थमाई। बुमराह ने अपनी चतुराई दिखाते हुए ब्रूक को स्लोअर गेंद से चकमा दिया। ब्रूक ने क्रीज से हटकर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर कवर्स की दिशा में काफी ऊंची उठ गई।
शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि गेंद खाली जगह में गिर जाएगी और ब्रूक को जीवनदान मिल जाएगा, लेकिन अक्षर पटेल ने अपने शानदार एथलेटिक प्रयास से इस संभावना को खत्म कर दिया। उन्होंने तेजी से पीछे की ओर दौड़ लगाई, गेंद पर नजरें जमाए रखीं और सही समय पर डाइव लगाकर कैच को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। अक्षर के इस अद्भुत कैच को देखकर पूरा स्टेडियम उत्साह से झूम उठा। ब्रूक 6 गेंदों में 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और यह विकेट इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका साबित हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
दूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
टी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
खिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
“Bapu tari fielding kamal che!” 🔥 Out of words for that sensational catch by Axar Patel to end Harry Brook’s stay at the crease! 👏 Catch of the tournament? 🤔 ICC Men’s #T20WorldCup | Semi-final 2 | #INDvENG | LIVE NOW 👉 https://t.co/L2OuYBUDbL pic.twitter.com/qFwnou3pCo — Star Sports (@StarSportsIndia) March 5, 2026
सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत का विशाल स्कोर
इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए धमाकेदार प्रदर्शन किया। संजू सैमसन की शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बना दिए। यह स्कोर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में नॉकआउट मुकाबलों का सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया।
सैमसन ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 89 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 8 चौके शामिल रहे। उन्हें पारी के दौरान 15 रन के स्कोर पर जीवनदान भी मिला, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। सैमसन ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रन की शानदार साझेदारी की। किशन ने भी 39 रनों की अहम पारी खेली।
अंत में हार्दिक और तिलक की तूफानी बल्लेबाजी
मध्यक्रम में शिवम दुबे ने भी तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 43 रन बनाए और सैमसन के साथ तीसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 43 रन जोड़े। वहीं अंतिम ओवरों में हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर स्कोर को 250 के पार पहुंचा दिया। हार्दिक ने 12 गेंदों में 27 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने सिर्फ 7 गेंदों में 21 रन ठोक दिए। भारत की पारी में कुल 19 छक्के लगे, जो टीम का टी20 क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स और आदिल राशिद ने दो-दो विकेट हासिल किए। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को एक विकेट मिला, जबकि सैम कुरेन को कोई सफलता नहीं मिली।
India vs england t20 world cup 2026 semifinal akshar patel stunning catch harry brook sanju samson 89
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM












