- Hindi News »
- Sports »
- India To Host South Africa For Test Odi And T20 Series
भारत दौरे पर आएगी दक्षिण अफ्रीका टीम, तीनो फॉर्मेट की सीरीज का हुआ ऐलान
भारत जून और जुलाई में एक टेस्ट, तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की मेजबानी करेगा।
- Written By: मृणाल पाठक

भारत बनाम साउथ अफ्रीका (सौजन्यः सोशल मीडिया)
बेंगलुरू: भारत (India) जून और जुलाई में एक टेस्ट, तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका महिला टीम (South Africa Women Cricket Team) की मेजबानी करेगा। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के एक अधिकारी ने बताया कि वनडे और टी20 मैच बेंगलुरु में खेले जाएंगे, जबकि टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जाएगा।
वनडे मैच 16 जून से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होंगे, जबकि एकमात्र टेस्ट 28 जून से एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होगा। इसके बाद टीमें पांच, सात और नौ जुलाई को टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए बेंगलुरु लौटेंगी। इस टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला की अहमियत इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि सितंबर-अक्टूबर में बांग्लादेश में महिला टी20 विश्व कप खेला जायेगा।
सफेद गेंद प्रारूप की श्रृंखला मूल रूप से पिछले साल के आखिर में खेली जानी थी और यह आईसीसी भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) का हिस्सा थे, लेकिन पिछले साल अक्टूबर और नवंबर के बीच भारत में आयोजित 50 ओवर के आईसीसी पुरुष विश्व कप के कारण उन्हें आगे बढ़ाना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
IND W vs AUS W: दूसरे वनडे से पहले भारतीय महिला टीम को मिली खुशखबरी, कप्तान हरमनप्रीत कौर हुई फिट
IND W vs AUS W: ‘वनडे हमारा मजबूत फॉर्मेट…’, दूसरे वनडे से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने किया बड़ा दावा
IND W vs AUS W: हार के बाद स्मृति मंधाना ने पिच पर फोड़ा ठिकरा, विकेट को लेकर कही ये बड़ी बात
ICC Women’s Ranking में अरुंधति रेड्डी ने लगाई लंबी छलांग, एनाबेल सदरलैंड दूसरे पायदान पर पहुंची
सीमित ओवरों की श्रृंखला में अब एक टेस्ट मैच को भी शामिल कर लिया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) पारंपरिक प्रारूप में महिला क्रिकेट को और अधिक प्रोत्साहन देने चाहता है। गौरतलब है कि भारत ने पिछले साल दिसंबर में मुंबई में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक-एक टेस्ट खेला था। भारत ने उन मैचों में इंग्लैंड को महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़े 347 रनों से और ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराया था।
(एजेंसी)
India to host south africa for test odi and t20 series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हार कर भी ‘बाजीगर’ बना जिम्बाब्वे का ये बल्लेबाज, बुमराह को जड़ा कोहली जैसा छक्का, खेली 97 रन की नाबाद पारी
Feb 26, 2026 | 11:56 PMजिम्बाब्वे पर भारत की जीत से साउथ अफ्रीका को हुआ फायदा, T20 WC 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची प्रोटियाज टीम
Feb 26, 2026 | 11:11 PMचेपॉक में भारत ने भरी सेमीफाइनल के लिए हुंकार, अभिषेक-हार्दिक ने जिम्बाब्वे को दिया जख्म, 72 रन से चटाई धूल
Feb 26, 2026 | 10:35 PMअसम के ‘फायरब्रांड’ सीएम की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हेट स्पीच के मामले में सरमा के साथ लपेटे में आई भारत सरकार
Feb 26, 2026 | 10:18 PMIND vs WI: टीम इंडिया की ताकत देख डरे शाई होप? बोले- सेमीफाइनल के लिए हमें ऐसा करना ही होगा
Feb 26, 2026 | 10:17 PMT20 World Cup में भारत ने बनाया एक नया कीर्तिमान, एक पारी में पहली बार किया ऐसा कारनामा
Feb 26, 2026 | 10:08 PMरिलीज से पहले ही ‘टॉक्सिक’ का बड़ा धमाका, प्री-बॉक्स ऑफिस रेस में ‘धुरंधर 2’ पर भारी पड़े यश!
Feb 26, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM
आस्था के सागर में डूबा उज्जैन, 1.31 करोड़ के नोटों से सजा बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Feb 26, 2026 | 12:42 PM
मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM














