- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Opt To Bowl Against West Indies In T20 World Cup 2026 Know About Playing 11
T20 World Cup 2026: भारत ने जीता टॉस, वेस्टइंडीज पहले करेगा बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
- Written By: उज्जवल सिन्हा
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का 12वां मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी करेगा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज (फोटो-सोशल मीडिया)
India vs West Indies, Super-8, Match No.12: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का 12वां मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है। दोनों टीमों को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीत की जरूरत है।
ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह चेजिंग ग्राउंड रहा है। विकेट और भी बेहतर हो जाएगा, इसलिए चेजिंग एक अच्छा विकल्प है। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।”
टॉस गंवाने के बाद शाई होप ने क्या कहा?
वहीं, वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा, “हम भी पहले गेंदबाजी ही चुनते। लगातार क्रिकेट खेलना हमारे लिए जरूरी है। ज्यादातर खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा रहे हैं और उम्मीद है कि इस मैच में हम सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाएंगे। आज करो या मरो का मैच है। हमारी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है। ब्रैंडन किंग की जगह अकील हुसैन आए हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup से बाहर लौरा डेलानी, 18 वर्षीय एलिस टेक्टर को आयरलैंड की टीम में मिला मौका
IND vs AFG: अफगानिस्तान को मिला नया कप्तान, भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान
सूर्यकुमार यादव के ‘T60 Life’ ट्वीट से सोशल मीडिया पर मचा तहलका, नए सफर की शुरुआत कर फैंस को दिया बड़ा सस्पेंस
राष्ट्रपति भवन में चमकीं हरमनप्रीत कौर, लेकिन क्यों नदारद रहे हिटमैन रोहित शर्मा? जानें इसके पीछे की बड़ी वजह
साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंची
सुपर-8 के ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल के लिए प्रवेश कर चुकी है, जबकि वेस्टइंडीज 2 में से 1 मैच जीतकर +1.791 के साथ दूसरे स्थान पर है। भारतीय टीम ने 2 में से 1 मैच अपने नाम किया है, लेकिन नेट रन रेट (-0.100) में कमी के चलते यह टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। जिम्बाब्वे खिताबी रेस से बाहर है।
यह भी पढ़ें: IND vs WI: कोलकाता ने भारत-वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक मुकाबला, कैरेबियाई टीम में हुई स्पिन गेंदबाज की एंट्री
ग्रुप स्टेज के अपने सभी चार मैच जीतने के बाद टीम इंडिया ने सुपर-8 में प्रवेश किया, जहां इस टीम को अपने पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रन से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इसके बाद भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से मात देकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा है। ऐसे में भारत की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने की होगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेट कीपर), रोस्टन चेस, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ
India opt to bowl against west indies in t20 world cup 2026 know about playing 11
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
May 30, 2026 | 04:19 PMInternational Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMमरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
May 30, 2026 | 03:47 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














