

Zimbabwe vs South Africa, Super-8, Match No.11: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का 11वां मुकाबला साउथ अफ्रीका ने आसानी से अपने नाम किया। साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराकर सुपर-8 में लगातार तीसरी जीत दर्ज करके शान से सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने ग्रुप में टॉप किया।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही। जिम्बाब्वे ने 1.2 ओवर में महज 14 के स्कोर पर तदिवानाशे मारुमानी (7) का विकेट खो दिया। इसके बाद ब्रायन बेनेट ने डियोन मायर्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 14 रन जुटाए। ब्रायन टीम के खाते में 15 रन का योगदान ही दे सके। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 1 चौका शामिल रहा।