

IND vs WI T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं। अब आखिरी स्थान के लिए भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है।
ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा है, क्योंकि जीतने वाली टीम ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी, जबकि हारने वाली टीम का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो जाएगा। सुपर-8 चरण में दोनों टीमों का प्रदर्शन लगभग समान रहा है। भारत और वेस्टइंडीज ने अब तक एक-एक मैच जीता है और दोनों ने जिम्बाब्वे को हराया था। वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोनों टीमों को हार का सामना करना पड़ा, जिसके कारण अंक तालिका का समीकरण बेहद रोमांचक बन गया है। ऐसे में यह मुकाबला सेमीफाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ करने वाला साबित होगा।
इस मुकाबले में कैरेबियाई टीम ने एक बड़ा बदलाव किया है। वेस्टइंडीज के कप्तान ने बताया कि भारत के खिलाफ उन्होंने टीम की प्लेइंग इलेवन ब्रैंडन किंग की स्पिन गेंदबाज अकील हुसैन को जगह दी गई है। कप्तान साई होप ने कहा कि "टॉस जीतकर हम भी गेंदबाजी ही करने का फैसला करते। हाँ, यही हमारे लिए ज़रूरी है। हमें यह पक्का करना होगा कि हम पूरे समय लगातार अच्छा क्रिकेट खेलें। यह वर्ल्ड कप जैसा बड़ा टूर्नामेंट है, इसलिए आपको यह पक्का करना होगा कि आप सबसे ज़रूरी समय पर सबसे अच्छा क्रिकेट खेलें। और आज ऐसा करने का इससे अच्छा समय नहीं है। खासकर यहाँ इंडिया में, ज़्यादातर लोग IPL का हिस्सा रहे हैं। और मुझे यकीन है कि इससे उन्हें कुछ कॉन्फिडेंस मिलेगा, खासकर विरोधी टीम के खिलाफ खेलने और कुछ, मैं कहूँगा, जानी-पहचानी कंडीशन में खेलने से। तो आपको उस अनुभव का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना होगा और उम्मीद है कि आप आज टॉप पर आएँगे।"
कैरेबियाई कप्तान ने आगे कहा कि "जैसा मैंने कहा, आज करो या मरो का मैच है। और लड़के इसके लिए तैयार हैं। जैसा मैंने कहा, आप इसीलिए खेलते हैं। आप बड़ी टीमों, सबसे अच्छी टीमों के खिलाफ और ऐसे ही पलों में खेलने आते हैं। तो यह एक और बड़ा गेम है। हम जानते हैं कि इसे जीतने के लिए हमें क्या करना है। इसलिए हम इसका इंतज़ार कर रहे हैं। हमने एक बदलाव किया है। तो अकील होसेन वापस आ गए हैं और ब्रैंडन किंग आज नहीं खेल पाएंगे।"
भारत: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेट कीपर), रोस्टन चेस, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ।