- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Need 196 Runs Against West Indies To Enter Semis For T20 World Cup
T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को करनी होगी मेहनत, वेस्टइंडीज ने दिया 196 रन का लक्ष्य
- Written By: उज्जवल सिन्हा
T20 World Cup 2026: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 195 रन बनाए। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब 196 रन बनाने होंगे। भारतीय टीम के ओपनर से उम्मीदें होगी।

भारत बनाम वेस्टइंडीज (फोटो-सोशल मीडिया)
India vs West Indies, Super-8, Match No.12: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का 12 वां मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 196 रनों की जरूरत है। भारत और वेस्टइंडीज में से जो भी इस मुकाबले में जीत दर्ज करेगा, वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत दमदार रही। कप्तान शाई होप और रोस्टन चेज ने मिलकर पहले विकेट के लिए 8.5 ओवर में 68 रन जोड़े। होप ने 33 गेंदों में 32 रन बनाए, जबकि चेज ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 40 रनों की शानदार पारी खेली। शिमरोन हेटमायर ने आगाज तो अच्छा किया, लेकिन वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। हेटमायर 12 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए।
होल्डर और पॉवेल की अर्धशतकीय साझेदारी
हालांकि, शेरफेन रदरफोर्ड बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 9 गेंदों में 14 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने। रदरफोर्ड के पवेलियन लौटने के बाद रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने मोर्चा संभाला और पांचवें विकेट के लिए महज 35 गेंदों में 76 रनों की अहम साझेदारी निभाई। होल्डर ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 37 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं, पॉवेल ने महज 19 गेंदों में 178 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए नाबाद 34 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup से बाहर लौरा डेलानी, 18 वर्षीय एलिस टेक्टर को आयरलैंड की टीम में मिला मौका
IND vs AFG: अफगानिस्तान को मिला नया कप्तान, भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान
सूर्यकुमार यादव के ‘T60 Life’ ट्वीट से सोशल मीडिया पर मचा तहलका, नए सफर की शुरुआत कर फैंस को दिया बड़ा सस्पेंस
राष्ट्रपति भवन में चमकीं हरमनप्रीत कौर, लेकिन क्यों नदारद रहे हिटमैन रोहित शर्मा? जानें इसके पीछे की बड़ी वजह
बुमराह ने चटकाए दो विकेट
गेंदबाजी में भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे। बुमराह ने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट चटकाया। भारतीय टीम ने इस निर्णायक मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, वेस्टइंडीज ने एक बदलाव करते हुए ब्रैंडन किंग की जगह पर अकील हुसैन को अंतिम एकादश में शामिल किया है।
यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम मैनेजमेंट का फैसला, कुलदीप यादव को नहीं मिली प्लेइंग XI में जगह, जानिए क्या है कारण?
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेट कीपर), रोस्टन चेस, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ
India need 196 runs against west indies to enter semis for t20 world cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
May 30, 2026 | 04:19 PMInternational Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMमरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
May 30, 2026 | 03:47 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














