-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Ind Vs Sa 2nd Odi Quinton De Kock Made It Easy For Me Janneman Malan
मलान ने की क्विंटन डिकॉक की प्रशंसा, कहा- ‘मेरे लिये काम आसान किया’
- Written By: काजल चोपड़े
मलान ने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘क्विंटन ने शुरू में मेरे लिये काम आसान किया।"

पार्ल, दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के सलामी बल्लेबाज जानेमन मलान (Janneman Malan) ने साथी सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (Quinton De Kock ) की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान इस विकेटकीपर बल्लेबाज की आक्रामक पारी के कारण बीच के ओवरों में उनके लिये काम आसान बन गया था। मलान ने 91 रन बनाये जबकि डिकॉक ने 78 रन की पारी खेली जिससे दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में सात विकेट से जीत दर्ज करके तीन मैचों की श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल की।
मलान (Janneman Malan) ने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘क्विंटन ने शुरू में मेरे लिये काम आसान किया। मैंने उन्हें अधिक से अधिक स्ट्राइक देने की कोशिश की क्योंकि मैं चाहता था कि वह हावी होकर खेलें।” उन्होंने कहा, ‘‘वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं और इसलिए उनके साथ बल्लेबाजी करना अच्छा लगता है।”
सम्बंधित ख़बरें
बेहतर ट्रेनिंग का मिला इनाम, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की चार महिला जूडो खिलाड़ियों का चयन
चाइना ओपन में लक्ष्य सेन की शानदार जीत, अब प्री-क्वार्टर फाइनल में विक्टर लाई से होगी भिड़ंत
क्या अभिषेक शर्मा के नाम जुड़ जाएगा ये शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड? 2026 में 9 डक ने बढ़ाई चिंता
LPL के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए कुसल मेंडिस, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिटनेस पर सस्पेंस
मलान (Janneman Malan) ने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों की लंबी साझेदारियां निभाने की क्षमता ने उसकी जीत में अहम भूमिका निभायी। डिकॉक के साथ पहले विकेट के लिये 132 और कप्तान तेम्बा बावुमा के साथ दूसरे विकेट के लिये 80 रन जोड़ने वाले मलान ने कहा, ‘‘हमें खुशी थी पिछले मैच में हमारे दो बल्लेबाजों ने शतक लगाये। इस मैच में मैं और डिकॉक भी शतक जड़ सकते थे लेकिन हमें गर्व कि हमने अच्छी साझेदारी निभायी।”
उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक शतकीय और दो अर्धशतकीय साझेदारियां निभायी जिसका मतलब है कि बल्लेबाजों ने अच्छी रणनीति के साथ बल्लेबाजी की। अच्छी साझेदारियां बनने से सभी के लिये काम आसान हो गया था। यह अच्छा संकेत है।”
मलान (Janneman Malan) से यह पूछे जाने पर कि सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण रिपोर्ट के निष्कर्षों में मुख्य कोच मार्क बाउचर पर नस्लवाद का आरोप लगाये जाने से क्या टीम का ध्यान भंग हुआ, उन्होंने कहा, ‘‘मैंने केवल मैच पर ध्यान दिया। यह मेरे लिये महत्वपूर्ण श्रृंखला है और मैं केवल खेल पर ध्यान देने की कोशिश कर रहा हूं।” (एजेंसी)
Ind vs sa 2nd odi quinton de kock made it easy for me janneman malan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कल्याण में शिक्षिका की हत्या कर करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का पर्दाफाश, क्राइम ब्रांच ने 2 को पकड़ा
Jul 23, 2026 | 02:22 PMपाकिस्तान में पुलिस पर फिर आतंकी हमला, ड्यूटी पर जा रहे कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या
Jul 23, 2026 | 02:21 PMKSBKBT 2 Spoiler: करण का जाल में फंसाने के लिए तुलसी ने खेला मास्टरस्ट्रोक, मेहंदी की रस्म में मचेगा बवाल
Jul 23, 2026 | 02:17 PMऑस्ट्रेलियन यूनिवर्सिटी ने भारत में शुरू किया कैंपस, मुंबई-चेन्नई में मिलेगी ग्लोबल डिग्री और 50% स्कॉलरशिप
Jul 23, 2026 | 02:16 PMNEET पेपर लीक के विरोध में आगरा में फूटा युवाओं का गुस्सा, तिरंगा मार्च निकालकर निष्पक्ष परीक्षा की उठाई मांग
Jul 23, 2026 | 02:15 PMElon Musk Loss: एलन मस्क को एक ही दिन में लगा $44000000000 का बहुत बड़ा झटका, टेस्ला के शेयर धड़ाम
Jul 23, 2026 | 02:11 PMबिल्डिंग है या झरना? नागपुर स्टेशन के इटारसी छोर पर बनी नई प्रशासनिक इमारत में फ्लोर से भी उभरा पानी
Jul 23, 2026 | 02:10 PMवीडियो गैलरी

फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM














