-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Imran Khan Murder Rumours Pakistan Cricket Contribution Latest News
सियासत से हारा PAK का क्रिकेट किंग, इमरान खान की जेल में हत्या? पाकिस्तान को बनाया था विश्व विजेता
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Imran Khan: इमरान खान ने अपनी कप्तानी में 1992 का वर्ल्ड कप जिताकर पाकिस्तान क्रिकेट को नई पहचान दी। तेज गेंदबाज और दमदार ऑलराउंडर के रूप में उन्होंने पाकिस्तानी को उस वक्त की दमदार टीम बनाया था।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान (फोटो- सोशल मीडिया)
Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और 1992 क्रिकेट विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान के संबंध में मंगलवार देर रात एक बेहद गंभीर और अपुष्ट अफवाह ने पूरे देश और अंतरराष्ट्रीय जगत में हड़कंप मचा दिया। अफगानी मीडिया के मुताबिक रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद 73 वर्षीय इमरान खान की जेल के अंदर हत्या की गई है। अब ये खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। हालांकि, इस खबर की किसी भी पाकिस्तानी मीडिया हाउस या समाचार पत्र ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के समर्थकों ने सड़कों पर उतरकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है, जिससे देश में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
सच्चाई क्या है?
लेकिन इस दावे की अब तक किसी विश्वसनीय सरकारी या पत्रकारिता एजेंसी द्वारा पुष्टि नहीं हुई है। न तो उनकी पार्टी Pakistan Tehreek-e-Insaf (PTI) ने, न ही अधिकारिक जेल अथॉरिटी ने, इस तरह की किसी घटना की जानकारी दी है। वास्तव में, कई मौकों पर इस तरह की अज्ञात प्रेस रिलीज़ या वायरल पोस्ट्स फर्जी पाये गए हैं। उदाहरण के लिए मई 2025 में भी ऐसी ही मौत की अफवाह उड़ी थी जिसे बाद में फर्जी बताया गया।
इमरान खान के केस और कारावास
इमरान खान 2023 से ही कई मामलों के चलते जेल में बंद हैं, जिनमें भ्रष्टाचार के आरोप शामिल हैं और उनके समर्थक उन्हें जेल से रिहा करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मौत या हत्या की कोई पुष्टि नहीं हुई।
सम्बंधित ख़बरें
चुनाव लड़ो, औकात पता चल जाएगी… पाकिस्तानी मौलाना ने आसिम मुनीर को दिया खुला चैलेंज, कहा- उतार दो वर्दी
टेस्ट के बाद अब T20 टीम की बारी, बाबर आजम की फिर हो सकती है कप्तानी में वापसी ! PCB की बड़ी तैयारी
PoK Election: इमरान खान की पार्टी का ‘नो इलेक्शन’ कार्ड, आखिर 27 जुलाई की वोटिंग से क्यों पीछे हटी PTI?
Women’s T20 World Cup: लगातार दो हार बर्दाश्त नहीं कर पाई पाकिस्तानी कप्तान, डग आउट हुए भावुक, छलक पड़े आंसू
फ़िलहाल इमरान खान की हत्या की खबर पूरी तरह अनिर्धारित और असत्यापित है। किसी भी भरोसेमंद स्रोत ने इसे सत्य नहीं ठहराया है। इसे राजनीतिक या सोशल मीडिया के हथियार के तौर पर चलाए जाने वाले फेक न्यूज़ या अफवाह अभियान के रूप में देखा जा रहा है।
इमरान खान का पाकिस्तान क्रिकेट में योगदान
पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास में इमरान खान वह नाम हैं, जिन्होंने देश को नई पहचान दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। वे न सिर्फ एक बेहतरीन ऑलराउंडर थे बल्कि एक ऐसे कप्तान भी बने, जिन्होंने टीम को विश्व क्रिकेट में सबसे ऊँचे मुकाम तक पहुँचाया।
1992 में पाकिस्तान को पहली बार वर्ल्ड कप जिताया
इमरान खान पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। 1992 ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप, जो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेला गया, उसमें इमरान की अगुवाई में पाकिस्तान ने अपनी पहली और अब तक की एकमात्र विश्व कप ट्रॉफी जीती। उस समय टीम शुरुआत में लीग चरण में संघर्ष कर रही थी, लेकिन उनकी नेतृत्व क्षमता, टीम को प्रेरित करने की शैली और रणनीतिक बदलावों ने पाकिस्तान को खिताब तक पहुंचाया।
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में शामिल
इमरान खान का करियर आँकड़ों के हिसाब से भी बेहद प्रभावशाली रहा। उन्होंने 88 टेस्ट मैच में 3807 रन के साथ 362 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में इमरान खान के नाम 175 मुकाबले में 3709 रन और 182 विकेट दर्ज हैं। वे उन सीमित खिलाड़ियों में शामिल हैं जिनके नाम टेस्ट में 300+ विकेट और 3500+ रन दोनों दर्ज हैं। उनका बॉलिंग स्ट्राइक रेट और औसत लंबे समय तक विश्व के तेज गेंदबाजों में सबसे बेहतर माना गया।
ये भी पढ़ें: उधर इमरान खान की हुई हत्या! इधर बहन अलीमा बीबी को शहबाज ने करवाया गिरफ्तार, रावलपिंडी में बवाल
तेज गेंदबाजी को नया रूप देने का श्रेय
इमरान खान का योगदान सिर्फ अपने खेल तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने वसीम अकरम, वकार यूनिस, और बाद में आने वाले कई पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। स्विंग बॉलिंग, फिटनेस और आक्रामक मानसिकता को लेकर उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट की नींव मजबूत की।
Imran khan murder rumours pakistan cricket contribution latest news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Rate: बाजार खुलते ही सोने-चांदी के भाव गिरे, गोल्ड 141471 और चांदी 222266 पर आई, जानें ताजा भाव
Jul 15, 2026 | 11:05 AMदेर रात CM फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटिल! महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
Jul 15, 2026 | 11:03 AMश्रीकांत शिंदे बनेंगे मोदी सरकार में मंत्री! एकनाथ शिंदे गुट को मिलेंगे 2 बड़े पद, जानें और किसे मिलेगा मौका
Jul 15, 2026 | 11:03 AMKSBKBT Spoiler: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में बड़ा ट्विस्ट, नकुल-वैष्णवी की सीक्रेट वेडिंग का बना प्लान
Jul 15, 2026 | 10:50 AM15 जुलाई का इतिहास: आज ही के दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू को भारत रत्न देने का हुआ था ऐलान
Jul 15, 2026 | 10:48 AMबांकीपुर उपचुनाव: पहले गिरफ्तारी और अब पत्ता साफ, क्यों खारिज हुआ तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी का पर्चा?
Jul 15, 2026 | 10:40 AMन्याय की आस लेकर विधायक के बंगले पहुंचा नाबालिग, बोला- ‘पिता ने मां को मार डाला, पुलिस नहीं कर रही जांच’
Jul 15, 2026 | 10:37 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














