PAK vs SL: पाकिस्तान ने T20 World Cup में बनाया अपना सर्वाधिक स्कोर, श्रीलंका को दिया 213 रन का विशाल लक्ष्य

PAK vs SL: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 213 रन बनाए। फरहान और फखर जमान की 176 रन की रिकॉर्ड साझेदारी ने मैच में इतिहास रच दिया।
PAK vs SL Super-8 Match T20 World Cup 2026
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pakistan vs Sri Lanka 1st Inning Highlight: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 213 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। पल्लेकेले में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान की शुरुआत बेहद दमदार रही और टीम ने पहले ही विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर मैच पर मजबूत पकड़ बना ली। इस बड़े स्कोर ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा कर दिया।

फरहान और फखर ने रचा इतिहास

पाकिस्तान की इस मजबूत शुरुआत के हीरो सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान और फखर जमान रहे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 176 रन की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी की, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी बन गई। फरहान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों में 100 रन की शतकीय पारी खेली और टी20 वर्ल्ड कप के एक ही एडिशन में दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। वहीं फखर जमान ने आक्रामक अंदाज में 42 गेंदों पर 84 रन बनाए। इनके अलावा ख्वाजा 2 रन, शादाब खान 7 रन, विकेटकीपर उस्मान खान 8 रन और शाहीन अफरीदी 4 रन बनाकर आउट हुए।

श्रीलंका की गेंदबाजी रही फीकी

पाकिस्तान के बल्लेबाजों के सामने श्रीलंका की गेंदबाजी पूरी तरह संघर्ष करती नजर आई। दिलशान मदुशंका ने जरूर कुछ हद तक नियंत्रण दिखाते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। कप्तान दासुन शनाका ने 4 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि महीश तिक्षणा ने 4 ओवर में 48 रन खर्च कर 1 विकेट लिया। हालांकि बाकी गेंदबाज रन रोकने में नाकाम रहे और पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने खुलकर रन बटोरे। कुल मिलाकर श्रीलंका की गेंदबाजी महंगी साबित हुई, जिसका फायदा उठाकर पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के अहम मुकाबले में मजबूत स्कोर खड़ा किया।

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फरहान-फखर ने रचा इतिहास

पल्लेकेले में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान को तेज शुरुआत की जरूरत थी और टीम के ओपनर्स ने जिम्मेदारी शानदार तरीके से निभाई। साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। दोनों के बीच 176 रनों की साझेदारी हुई, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिप बन गई।

इस ऐतिहासिक साझेदारी के साथ पाकिस्तानी जोड़ी ने न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट और फिन एलन का 175 रनों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। कीवी बल्लेबाजों ने यह साझेदारी यूएई के खिलाफ चेन्नई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान बनाई थी। फरहान और फखर की बल्लेबाजी ने पाकिस्तान को मैच में पूरी तरह मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com