- Hindi News »
- Sports »
- Icc T20 World Cup 2021 Semi Final 1 England Vs New Zealand Match Preview
टी20 विश्वकप पहला सेमीफाइनल: न्यूजीलैंड की निरंतरता और इंग्लैंड के विशेष खिलाड़ियों की होगी मैच में परीक्षा
- Written By: सुभाष यादव

सेमीफाइनल में भिड़ेंगे इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (Photo Credits-ICC Twitter)
अबुधाबी: खिताब का प्रबल दावेदार लेकिन चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रहा इंग्लैंड अपने कुछ विशिष्ट खिलाड़ियों के सहारे टी20 विश्व कप में बुधवार को यहां होने वाले पहले सेमीफाइनल में निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने वाले न्यूजीलैंड पर हावी होने की कोशिश करेगा। इंग्लैंड को टूर्नामेंट से पहले ही खिताब का दावेदार माना जा रहा था और उसने अपनी इस ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन भी किया लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर 12 के आखिरी मैच में हार से यह साफ हो गया कि इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली टीम अजेय नहीं है।
सलामी बल्लेबाज जैसन रॉय के चोटिल होकर बाहर होने से इंग्लैंड को झटका लगा है। रॉय और जोस बटलर टूर्नामेंट की विस्फोटक सलामी जोड़ी रही है।रॉय विश्व कप से बाहर हो गये हैं और ऐसे में बटलर के साथ जॉनी बेयरस्टॉ पारी का आगाज करने के लिये उतर सकते हैं। इंग्लैंड के लिये बटलर, बेयरस्टॉ और मोईन अली जैसे खिलाड़ी विशेष रहे हैं जो अपने दम पर मैच का पासा पलटने का माद्दा रखते हैं। रॉय की जगह सैम बिलिंग्स को मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में अंतिम एकादश में रखा जा सकता है। इंग्लैंड के लिये सकारात्मक पहलू यह है कि उसके अधिकतर बल्लेबाजों ने क्रीज पर समय बिताया है और वे सेमीफाइनल के लिये तैयार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत की कप्तानी में दूसरे ICC खिताब पर होगी नजर
Women’s T20 World Cup 2026 के लिए प्राइज मनी का हुआ ऐलान, विजेता टीम पर होगी पैसों की बारिश
Mann Ki Baat में PM Modi ने वर्ल्ड कप जीत को बताया ऐतिहासिक, जम्मू-कश्मीर टीम को भी दी बधाई
शुरू हुई T20 World Cup 2028 की तैयारी, 12 टीमों का स्लॉट बुक, बाकी 8 के लिए मचेगा घमासान
गेंदबाजी में टायमल मिल्स के जांघ की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद टीम की चिंता बढ़ी है। मिल्स डेथ ओवरों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। यह एक ऐसा क्षेत्र होगा जिसका विरोधी टीम फायदा उठाना चाहेगी मार्क वुड के पास गति है लेकिन मिल्स जैसी विविधता नहीं है। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे महंगे गेंदबाज रहे थे। इंग्लैंड हालांकि उस हार को भुलाकर नये सिरे से शुरुआत करने की कोशिश करेगा।
स्पिनर मोईन अली और आदिल राशिद की भूमिका अहम होगी। वे पावरप्ले और बीच के ओवरों में सफलताएं हासिल करके न्यूजीलैंड पर दबाव बनाना चाहेंगे। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के दिमाग में 2019 के वनडे विश्व कप के फाइनल की यादें भी ताजा होंगी जब इंग्लैंड ने अधिक बाउंड्री लगाने के कारण खिताब जीता था। न्यूजीलैंड के लिये वह दिल तोड़ने वाली हार थी लेकिन इसके बाद भी उसकी टीम ने आईसीसी की प्रतियोगिताओं में निरंतर अच्छा प्रदर्शन किया है। इनमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब भी शामिल है।
न्यूजीलैंड के पास निश्चित तौर पर टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं जिन्होंने भारत जैसी मजबूत टीम को 110 रन पर रोक दिया था। यहां तक कि अफगानिस्तान जैसी खतरनाक टीम भी उनके खिलाफ 125 रन ही बना पायी थी। ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी की खतरनाक जोड़ी का सामना करना आसान नहीं है जो शानदार लाइन वे लेंथ से गेंदबाजी करते हैं। लॉकी फर्गुसन के चोटिल होने के कारण बाहर होने से उनकी रणनीति गड़बड़ा सकती थी लेकिन एडम मिल्ने ने उनकी कमी नहीं खलने दी। दोनों स्पिनर ईश सोढ़ी और मिशेल सेंटनर भी प्रभावी रहे हैं। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने भी अब तक अपना प्रभाव छोड़ा है। सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने उसकी तरफ से सर्वाधिक रन बनाये हैं जबकि उनके जोड़ीदार डेरिल मिशेल बहुत अच्छी फॉर्म में हैं।
कप्तान केन विलियमसन उसके भरोसेमंद बल्लेबाज हैं और वह सेमीफाइनल में महत्वपूर्ण योगदान देना चाहेंगे। अबुधाबी की पिच बल्लेबाजी के लिये अनुकूल रही है और इस मैच में बड़े स्कोर बन सकते हैं।
टीमें इस प्रकार हैं:
इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डाविड मालन, आदिल राशिद, जेम्स विन्से, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, टॉम कुरेन, रीस टॉपली।
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, मार्टिन गुप्टिल, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम सेफर्ट, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, एडम मिल्ने। मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। (एजेंसी)
Icc t20 world cup 2021 semi final 1 england vs new zealand match preview
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
May 30, 2026 | 04:19 PMInternational Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMमरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
May 30, 2026 | 03:47 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














