- Hindi News »
- Sports »
- Icc Annual Rankings Team India Top T20 Odi Chart Pakistan Suffer Setback Australia Ranked No 1 In Tests
ICC की सालाना रैंकिंग का ऐलान, टीम इंडिया की बादशाहत बरकरार तो पाकिस्तान को हुआ भारी नुकसान
ICC Ranking: आईसीसी की सालाना रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम सीमित ओवर क्रिकेट में टॉप पर है। वहीं, पड़ोसी देश पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है।
- Written By: संजय बिष्ट

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
ICC Annual Rankings 2026: आईसीसी की सालाना टीम रैंकिंग का ऐलान किया जा चुका है। इसमें भारतीय टीम का एक बार फिर से डंका बजते हुए दिखाई दे रहा है। ICC की ताजा सालाना रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम वनडे और टी20 दोनों में नंबर-1 की पोजिशन पर बनी हुई है। दूसरी तरफ टेस्ट क्रिकेट में कंगारू टीम ऑस्ट्रेलिया टॉप पर हैं। यदि भारतीय टीम की बात करें तो वो टेस्ट में तीसरे रैंकिंग पर है, लेकिन सीमित ओवर क्रिकेट में अपना कब्जा जमाकर उसने दुनिया को अपनी ताकत का अहसास कराया है।
T20 में टॉप पर भारतीय टीम
क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सूर्या एंड कंपनी टॉप पर बरकरार है। इस रैंकिंग में भारतीय टीम को सबसे खास बनाती है वो ये है कि लगातार दूसरी बार इसमें ब्लू आर्मी ने कब्जा जमाया है। T20I में भारतीय क्रिकेट टीम 275 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ नंबर-1 पर है। दूसरे स्थान पर इंग्लिश टीम है। इंग्लैंड के 262 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। वहीं, तीसरी स्थान पर कंगारू टीम ऑस्ट्रेलिया ने कब्जा जमाया। उसके 258 रेटिंग प्वाइंट्स हैं।
ODI में भी नंबर-1 टीम इंडिया
टी20 के साथ वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम ने अपना जलवा बरकरार रखा है। इस वक्त टीम इंडिया के 118 रेटिंग प्वाइंट्स हैं, जो कि सबसे ज्यादा हैं। हांलाकि पिछली बार की रैंकिंग से ये आंकड़ा एक अंक कम है। न्यूजीलैंड की टीम वनडे रैंकिंग में 113 प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, 109 प्वाइंट्स के साथ ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर बनी हुई है। साउथ अफ्रीका ने पड़ोसी देश की टीम पाकिस्तान को पीछे छोड़ चौथा स्थान हासिल किया है, जबकि पाक पांचवें स्थान पर खिसक चुका है। वहीं, 7वें, 8वें, 9वें और 10वें स्थान पर क्रमश: अफगानिस्तान, इंग्लैंड, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को 147 रन पर रोका, दुबे, ग्रीन और त्यागी ने झटके 2-2 विकेट
PAK को हराने के बाद बंग्लादेशी कप्तान का बयान, कहा- हमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलना है
BCCI का मेगा प्लान तैयार, दलीप ट्रॉफी से होगी घरेलू सीजन की शुरुआत, खेले जाएंगे 1700 से ज्यादा मुकाबले
Key ramifications for the @cricketworldcup 2027 qualifications in the annual ICC Men’s ODI Team Rankings update 👀https://t.co/2xMlGGRUcN — ICC (@ICC) May 11, 2026
ये भी पढ़ें: दोस्ती, खराब प्रदर्शन या फिर फिर कप्तान के खिलाफ गुटबाजी! IPL 2026 में MI की बर्बादी के पीछे का क्या है कारण?
टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का जलवा
क्रिकेट के सबसे पूराने व लंबे फॉर्मेट यानी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया टीम का जलवा बरकरार है। कंगारू टीम 131 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ नंबर-1 की कुर्सी पर विराजमान है। वहीं, साउथ अफ्रीका 119 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। टीम इंडिया ने एक स्थान की छलांग लगाते हुए 104 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर जगह बनाई है। इसी तरह 102 रेटिंग प्वाइंट्स के कसाथ इंग्लैंड चौथे स्थान पर खिसक चुकी है। इस रैंकिंग में पाकिस्तान को भी फायदा हुआ है। पाकिस्तान 89 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ श्रीलंका से आगे निकल गया है। वहीं, 8वें, 9वें और 10वें स्थान पर क्रमश: वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे हैं।
Icc annual rankings team india top t20 odi chart pakistan suffer setback australia ranked no 1 in tests
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Canada Cricket: क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर फायरिंग, पुलिस को रंगदारी का शक
May 21, 2026 | 10:43 AMNEET Paper Leak: मोटेगांवकर के पुणे RCC कोचिंग पर चला बुलडोजर, सभी आरोपियों की पुलिस हिरासत बढ़ी
May 21, 2026 | 10:41 AMFake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














