फैंस के लिए आई बुरी खबर, होल्गर रूण का बड़ा फैसला, हैम्बर्ग और रोलैंड-गैरोस से हटे
Hamburg Open: चोट से जूझ रहे होल्गर रूण ने हैम्बर्ग ओपन और रोलां गैरोस 2026 से नाम वापस ले लिया है। डेनिश स्टार अब ग्रास-कोर्ट सीजन में वापसी की तैयारी करेंगे।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
होल्गर रूण (फोटो- IANS)
Holger Rune Injury: डेनमार्क के स्टार टेनिस खिलाड़ी और वर्ल्ड नंबर-4 होल्गर रूण चोट के कारण हैम्बर्ग ओपन और रोलां गैरोस 2026 से बाहर हो गए हैं। उनकी वापसी का इंतजार कर रहे फैंस को बड़ा झटका लगा है। 22 वर्षीय होल्गर रूण ने बीते महीने कहा था कि चोट से उबरने के बाद वह मई में होने वाले एटीपी 500 टूर्नामेंट, हैम्बर्ग ओपन से वापसी करेंगे। साल 2024 में हैम्बर्ग में यह डेनिश खिलाड़ी क्वार्टर-फाइनल तक पहुंचा था।
स्टॉकहोम ओपन के सेमीफाइनल के बीच रिटायर होने पर मजबूर हुए इस टेनिश खिलाड़ी ने कहा, “मैं हैम्बर्ग में वापसी को लेकर सचमुच बहुत उत्साहित था। आप सभी जानते हैं कि मुझे क्ले कोर्ट से कितना प्यार है। पेरिस और रोलैंड-गैरोस मेरे लिए हमेशा से खास रहे हैं। इसलिए, यह फैसला लेना मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था, लेकिन मेरे लिए, बात सिर्फ कुछ मैच खेलने की नहीं है; बल्कि पूरे टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार होने की है।”
जब फिट रहूंगा तक कोर्ट पर कदम रखूंगा- होल्गर रूण
इसके आगे उन्होंने कहा- “मैं आधी-अधूरी तैयारी के साथ वापसी नहीं करना चाहता; जब मैं कोर्ट पर कदम रखूं, तो 110 प्रतिशत फिट और तैयार रहना चाहता हूं। अब मैं ग्रास-कोर्ट सीजन में वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का अटूट किला ढहा! पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में रचा इतिहास, बाहर हुई दिग्गज टीम
इसके बाद, होल्गर रूण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “क्ले-कोर्ट सीजन में न खेलने का फैसला लेना बहुत मुश्किल था, लेकिन यही सही निर्णय था। आप सभी से ग्रास-कोर्ट पर मिलने का अब और इंतजार नहीं कर सकता। चोट से रिहैब के दौरान आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। जल्द ही मुलाकात होगी।”
ये भी पढ़ें: T20 World Cup के लिए स्क्वॉड का ऐलान, इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी की चमकी किस्मत, अब इस टीम से खेलेगा वर्ल्ड कप
रूण के टूर्नामेंट से नाम वापस लेने के कारण, रोलैंड-गैरोस के मुख्य ड्रॉ में बेंजामिन बोंजी के लिए जगह खाली हो गई है। पिछले साल रोम में हासिल किए गए प्वाइंट्स गंवाने के बाद, यह टेनिश खिलाड़ी वर्ल्ड रैंकिंग में 43वें स्थान पर आ गया है। फ्रेंच ओपन के बाद, उनके 200 प्वाइंट्स और कम हो जाएंगे, जिससे रैंकिंग गिरकर लगभग 60वें स्थान पर पहुंचने की आशंका है।
IANS इनपुट के साथ
