Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वाराणसी में प्रशासन का एक्शन, पद्मश्री ओलंपियन मोहम्मद शाहिद के घर पर चला बुलडोजर; जानें वजह

Hockey Legend Md. Shahid: पद्मश्री ओलंपियन मोहम्मद शाहिद के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है। इसके अलावा वाराणसी में प्रशासन में 12 मकानें और दुकानें भी तोड़ी है।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Sep 28, 2025 | 05:30 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Bulldozer Action in Varanasi: वाराणसी में रविवार को सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत चला बुलडोजर पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया। पुलिस लाइन से लेकर कचहरी चौराहे तक अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई के दौरान कई मकान और दुकानें जमींदोज कर दी गईं। इस अभियान की सबसे बड़ी कार्रवाई पद्मश्री से सम्मानित हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद के घर पर हुई। मोहम्मद शाहिद का घर जेसीबी से गिरा दिया गया।

पद्मश्री से सम्मानित मोहम्मद शाहिद भारतीय हॉकी के एक प्रसिद्ध खिलाड़ी थे, जिन्होंने 1970 और 1980 के दशक में अपनी तेज रफ्तार और शानदार खेल से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वो भारतीय हॉकी टीम के स्टार सदस्य थे और खेल के प्रति उनके समर्पण और कौशल के कारण उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हालांकि, मोहम्मद शाहिद की मृत्यु 2016 में ही हो गई थी।

12.30 बजे से हुई थी इस अभियान की शुरुआत

इस अभियान की शुरुआत रविवार सुबह करीब 12:30 बजे हुई। प्रशासन ने इलाके में तीन थानों की पुलिस, RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) और दंगा नियंत्रण वाहन समेत करीब 200 से अधिक जवानों की तैनाती की थी। सुरक्षा के व्यापक इंतजामों के बीच कचनार शहीद मजार की दीवार, दायम खान मस्जिद के पास बने निर्माण और कई दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया।

पहले दी गई थी चेतावनी

प्रशासन ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत लोगों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे और स्वेच्छा से निर्माण हटाने की अपील भी की गई थी। यह योजना सिंधोरा से लेकर कचहरी गोलघर चौराहे तक लगभग 300 मीटर क्षेत्र में लागू की जा रही है, जहां 60 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के घर में चोरी का सनसनीखेज खुलासा, CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी वारदात

3 करोड़ 52 लाख का मुआवजा दिया गया

इसके तहत 71 प्रभावित लोगों को कुल 3 करोड़ 52 लाख रुपये का मुआवजा भी दिया गया है। दो महीने पहले इसी परियोजना के तहत लगभग 30 से 40 दुकानों और मकानों को हटाया गया था। लेकिन कई लोगों द्वारा समय रहते निर्माण नहीं हटाने के कारण प्रशासन को सख्ती दिखानी पड़ी। कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। कुछ स्थानों पर लोगों में नाराजगी भी देखी गई, खासकर तब जब पद्मश्री मोहम्मद शाहिद जैसे प्रतिष्ठित खिलाड़ी के घर पर जेसीबी चली।

Hockey legend shahid home to razed to pave way for 4 lane road

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 28, 2025 | 05:06 PM

Topics:  

  • Hockey News
  • Indian Hockey
  • Uttar Pradesh

सम्बंधित ख़बरें

1

आखिरकार यूपी पुलिस ने खोज ही लिया 10 लाख का दुलदुल घोड़ा, 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले

2

“इस्लाम में नए साल का जश्न नाजायज”, मौलाना बरेलवी की मुस्लिम युवाओं को नसीहत, शरीयत का दिया हवाला

3

जिस मंदिर में लिए सात फेरे, 22 दिन बाद वहीं पेड़ से लटके मिले पति-पत्नी के शव; सस्पेंस में पूरा गांव

4

नए साल पर वृंदावन जाने का है प्लान? बांके बिहारी मंदिर की एडवाइजरी जारी, 5 जनवरी तक ना आने की अपील

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.