-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Theft Mary Koms House Entire Incident Captured On Cctv Footage
वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के घर में चोरी का सनसनीखेज खुलासा, CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी वारदात
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Mary Kom Faridabad Theft: मेघालय में मैराथन इवेंट में शामिल मैरी कॉम के फरीदाबाद घर में चोरी हुई। सीसीटीवी में चोर टीवी व अन्य सामान उठाते दिखे। पुलिस जांच में जुटी है।

मैरी कॉम (फोटो- सोशल मीडिया)
Mary Kom: भारत की स्टार मुक्केबाज और छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के फरीदाबाद स्थित घर में चोरी की घटना सामने आई है। चोरी की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग चौंक उठे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मैरी कॉम के घर की सुरक्षा व्यवस्था और संभावित चोरों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा करना शुरू कर दिया है।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
वहीं, इस मामले की सीसीटीवी फुटेज की मदद से भी जांच की जा रही है, ताकि चोरी की पूरी वारदात का पता लगाया जा सके और जिम्मेदारों को गिरफ्तार किया जा सके। मैरी कॉम के घर हुई चोरी की घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई है, जिसमें स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है कि 6-7 लोग घर से सामान चोरी कर ले जा रहे हैं। पुलिस ने जल्द ही मामले को सुलझाने का दावा किया है।
दो हफ्ते से बाहर हैं मैरी कॉम
मैरी कॉम फरीदाबाद के सेक्टर 46 के मकान नंबर 300 में पिछले 3 साल से रह रही हैं। पड़ोसियों के मुताबिक पिछले दो सप्ताह से वह घर से बाहर हैं। जानकारी के मुताबिक वह मेघालय एक इवेंट में भाग लेने के लिए गई हुई है । चोरी की घटना 24 तारीख की सुबह हुई थी। पड़ोसियों को इसका पता तब चला, जब उन्होंने 26 तारीख को सीसीटीवी फुटेज देखी। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि 6-7 लोग मैरी कॉम के मकान में घुसे और वहां से सामान चोरी कर फरार हो गए । इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस और मैरी कॉम को इसकी सूचना दी ।
सम्बंधित ख़बरें
शिंदे सेना की गुंडई पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, डॉक्टर-नर्स को पीटने वाले रमेश म्हात्रे की गिरफ्तारी की मांग
मुंबई राजभवन में तैनात SRPF जवान ने की आत्महत्या, महिला सहकर्मी के शादी से इनकार का मामला
SRPF जवान आत्महत्या मामले में नया मोड़: प्रेमिका और महिला कांस्टेबल को कौस्तुभ सांगले ने दी थी सुसाइड की चेतावन
मुंबई के मानखुर्द में 4 मंजिला अवैध इमारत गिरने से 6 की मौत: मकान मालिक और ठेकेदार समेत 2 गिरफ्तार, केस दर्ज
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के तमाम बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान क्राइम ब्रांच की टीम , फॉरेंसिक विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद रही और मामले की जांच शुरू की । पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्दी ही मामले को सुलझा लिया जाएगा और आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
ये भी पढ़ें: शीतल देवी ने रचा इतिहास, 18 साल की उम्र में जीता गोल्ड, वर्ल्ड पैरा आर्चरी में किया बड़ा कारनामा
हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि घर से कौन-कौन सी वस्तुएं चोरी हुई हैं। पुलिस जांच कर रही है और मैरी कॉम के लौटने का इंतजार कर रही है। उनके आने के बाद ही पता चल सकेगा कि घर से कौन-कौन सी वस्तुएं चोरी की गई हैं।
एजेंसी इनपुट के साथ
Theft mary koms house entire incident captured on cctv footage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा: मुदिता बौद्ध महिला परिषद 2026 में समानता, शिक्षा और महिला अधिकारों पर मंथन
Jul 08, 2026 | 01:37 PMSatluj Ban Controversy: सतलुज बैन पर गुल पनाग का फूटा गुस्सा, अनुराग कश्यप की ‘पायरेटेड वर्जन’ वाला बयान वायरल
Jul 08, 2026 | 01:31 PMPM Modi Indonesia: पीएम मोदी का तीन दिवसीय इंडोनेशिया दौरा संपन्न, अब ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना
Jul 08, 2026 | 01:30 PMबिहार में निजी वाहनों पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, केवल कमर्शियल वाहनों से वसूला जाएगा यूजर शुल्क
Jul 08, 2026 | 01:28 PMधान बोनस नहीं मिलने पर भड़के चंद्रपुर के किसान, 4 महीने बाद भी खाते खाली, किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Jul 08, 2026 | 01:26 PMMP में कंसल्टेंट्स के भरोसे हो रहा शहरों का विकास, अधिकारियों से ज्यादा सलाहकारों की संख्या पर उठे सव
Jul 08, 2026 | 01:23 PMभंडारा: सेंदुरवाफा जिला परिषद स्कूल तोड़े जाने पर बढ़ा विवाद, जांच की मांग तेज
Jul 08, 2026 | 01:22 PMवीडियो गैलरी

नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM














