Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आखिरकार यूपी पुलिस ने खोज ही लिया 10 लाख का दुलदुल घोड़ा, 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले

Duldul Horse: सीसीटीवी वीडियो में एक व्यक्ति घोड़े को चोर कर ले जाता हुआ दिखा था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच-पड़ताल शुरू की। फिर 10 लाख रुपए के घोड़े को खोज लिया।

  • By रंजन कुमार
Updated On: Dec 29, 2025 | 01:03 PM

दुलदुल घोड़ा। इमेज-सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

UP Police: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तालकटोरा करबला से चोरी हुआ अशर नाम का दुलदुल घोड़ा मिल गया है। पुलिस ने घोड़ा चोरी करने वाले और घोड़ा खरीदने वाले को गिरफ्तार किया है। ईरानी नस्ल के घोड़े की कीमत 10 लाख रुपए है। दुलदुल घोड़ा तलाश कर लाने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम देने का एलान किया गया था। पुलिस के कई टीमें घोड़े की खोज में लगी थीं। अब घोड़े को तालकटोरा थाना लाया गया है। दुलदुल की देखभाल करने वाले पाशा की आंखें नम हैं।

दरअसल, दुलदुल घोड़ा कीमती होने के साथ-साथ शिया समुदाय के लिए धार्मिक महत्व रखता है। ऐसा माना जाता है कि 1400 साल पहले कर्बला की लड़ाई में इमाम हुसैन का दुलदुल जुलजनाह भी शहीद हुआ था। मुहर्रम और चेहल्लुम के जुलूस में दुलदुल प्रतीक के तौर पर आगे-आगे चलता है। लोग इस दुलदुल घोड़े की सवारी नहीं करते हैं। पूरे रास्ते लोग दुलदुल को हाथ से छूते और चूमते हैं।

पालने में महीने का 30 हजार रुपये खर्च

तालकटोरा की कर्बला में अशर नाम के इस दुलदुल के लिए दुलदुल हाउस बना हुआ है। चोर यहां का ताला तोड़कर दुलदुल ले भाग थे। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में एक लड़का दुलदुल की लगाम पकड़े ले जाते दिख रहा। पुलिस मामला दर्ज कर घोड़े की तलाश में जुट गई थी। तालकटोरा कर्बला के आसपास के रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। पुलिस ने 100 सीसीटीवी की फुटेज देखी और फिर घोड़े के उन्नाव से बरामद कर लिया। ईरानी नस्ल का यह घोड़ा काफी खास है। पूरे लखनऊ में 2 से 3 घोड़े ही इस तरह के हैं। इसे 1.5 साल पहले उत्तराखंड से 4.5 लाख रुपये में खरीदा गया था। इसे पालने में हर महीने करीब 30 हजार रुपये खर्च होते हैं। घोड़ा वापस मिलने से इसके मालिक बेहद खुश हैं।

लखनऊ से बहुत बुरी खबर : 😢😢😢😭😭😭 मुहर्रम के मौके पर हजरत हुसैन की सवारी का प्रतीक जिसके साथ जुलूस में मुसलमां छाती पीट कर हाए हुसैन – हाय हुसैन चिल्लाते थे… वो “दुलदुल घोड़ा” चोरी हो गया है 🥹🥹🥹pic.twitter.com/83Tx1fy2Ik — Arvind Mohan Singh (@ArvindSinghUp) December 25, 2025


यह भी पढ़ें: उसमें मेरा होमवर्क है…स्कूल बैग खोने पर थाने पहुंची बच्ची, पुलिस ने 24 घंटे में खोज निकाला

24 दिसंबर को चोरी हुआ था घोड़ा

तालकटोरा थाना क्षेत्र (राजाजीपुरम) के खुदाबख्श कर्बला परिसर से 24 दिसंबर को घोड़ा चोरी किया गया था। इसके बाद इसके मालिक ने पुलिस थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने घोड़े का धार्मिक महत्व भी बताया था कि पुलिस तत्परता से उसकी खोजबीन करे। अब पुलिस द्वारा घोड़े को बरामद कर लिए जाने पर उसके मालिक ने पुलिस का आभार जताया है।

Up police scanned 100 cctv footage to find duldul horse worth rs 10 lakh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 29, 2025 | 01:03 PM

Topics:  

  • Lucknow
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News
  • Uttar Pradesh Police

सम्बंधित ख़बरें

1

“इस्लाम में नए साल का जश्न नाजायज”, मौलाना बरेलवी की मुस्लिम युवाओं को नसीहत, शरीयत का दिया हवाला

2

जिस मंदिर में लिए सात फेरे, 22 दिन बाद वहीं पेड़ से लटके मिले पति-पत्नी के शव; सस्पेंस में पूरा गांव

3

प्यार में पाकिस्तान पहुंचा अलीगढ़ का युवक, एक साल से जेल में बंद, अब होगी वतन वापसी

4

नए साल पर वृंदावन जाने का है प्लान? बांके बिहारी मंदिर की एडवाइजरी जारी, 5 जनवरी तक ना आने की अपील

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.