पाकिस्तान के प्रमुख कोच का बड़ा बयान: भारत सिर्फ सर्वश्रेष्ठ टीम ही नहीं, बल्कि...

Pakistan Head Coach's Big Statement: पकिस्तान के व्हाइट-बॉल मुख्य कोच माइक हेसन ने अपना बयान देते हुए स्वीकार किया है कि मौजूदा समय मे भारतीय क्रिकेट टीम दुनिया की सबसे बेहतरीन टीम है।
Pakistan Head Coach's Statement
माइक हेसन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Pakistan Head Coach's Statement: साल 2025 में पाकिस्तान की सीमित ओवरों (व्हाइट-बॉल) टीम के मुख्य कोच माइक हेसन का मानना है कि भारतीय क्रिकेट टीम दुनिया की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक है। उन्होने अपना बयान देते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में टीम इंडिया के अविश्वसनीय और दबदबे वाले प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए, पाकिस्तान की हर छोटी-बड़ी हार उसी संदर्भ में देखी जानी चाहिए।

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले एक दशक से अधिक समय से कोई द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं खेली गई है। दोनों देशों के बीच राजनीतिक संबंधों के चलते दोनों टीमें केवल आईसीसी और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ICC) के इंटरनेशनल टूर्नामेंटों में ही आमने-सामने होती है। हाल ही के वर्षों में इन मुकाबलों में भारत का पलड़ा पूरी तरह भारी रहा है।

भारतीय टीम ने जीत जारी रखी

वर्ष 2022 से भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार जीत का सिलसिला जारी रखा है। इस दौरान भारत ने 2025 एशिया कप में पाकिस्तान को लगातार तीन बार हराया, जबकि 2026 T20 विश्व कप में भी 61 रन की बड़ी जीत दर्ज कर अपनी मजबूत स्थिति साबित की। माइक हेसन ने अपना बयान देते हुए ये भी कहा कि पिछले साल एशिया कप में हमने भारत के खिलाफ मैच को छोड़कर लगभग बाकी सभी मुकाबले जीते थे। हकीकत ये है कि इस समय दुनिया की हर टीम भारत को हराने के लिए संघर्ष कर रही है। सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि हर टीम।

पाकिस्तान का आकलन सिर्फ भारत से क्यों? 

हेसन का ये भी मानना है कि पाकिस्तान का आकलन अक्सर केवल भारत के खिलाफ उसके प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है, जबकि अन्य टीमों के खिलाफ पाकिस्तान ने कई अच्छे प्रदर्शन भी किए हैं। उन्होंने कहा कि 2023 से 2025 के बीच हम ICC टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज भी पार नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में दुनिया की आठवीं रैंकिंग वाली टीम से सीधे खिताब की दावेदार बनने की उम्मीद नहीं की जा सकती, हमें पहले नियमित रूप से मैच जीतने होंगे।

उन्होंने कहा कि किसी भी टीम के लिए बड़े ICC टूर्नामेंट जीतने से पहले नियमित रूप से मैच जीतना जरूरी होता है और पाकिस्तान उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। हेसन का मानना है कि पिछले एक साल में पाकिस्तान के मैच जीतने की रफतार करीब 20 फीसदी से बढ़कर लगभग 75 फीसदी तक पहुंची है, जो एक बड़ा बदलाव है।

Navbharat Live
navbharatlive.com