- Hindi News »
- Sports »
- Gayle Said Big Thing On Being Out Of Ipl 15 I Didnt Get The Respect I Deserved
IPL-15 से बाहर रहने पर गेल ने कही बड़ी बात कहा, ‘मुझे वह सम्मान नहीं मिला जिसका हकदार था’
- Written By: वैष्णवी वंजारी

लंदन: टी20 क्रिकेट के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक क्रिस गेल ने खुलासा किया कि इंडियन प्रीमियर लीग में पिछले दो वर्षों में उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया और इतना कुछ करने के बावजूद सम्मान नहीं मिलने के कारण ही उन्होंने आईपीएल-15 से बाहर रहने का फैसला किया। आईपीएल की शुरुआत से ही वेस्टइंडीज का यह तेजतर्रार बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की तरफ से खेलने के बाद, ‘द यूनिवर्स बॉस’ पंजाब किंग्स से जुड़ा था।
उनके लिये 2019 का सत्र अच्छा रहा था और वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे नंबर पर थे लेकिन 2020 और 2021 में उनके लिये पंजाब की अंतिम एकादश में जगह बनाना मुश्किल हो गया था। गेल ने पिछले साल 10 मैचों में 125.32 की स्ट्राइक रेट से 193 रन बनाए थे, जबकि 2020 में उन्होंने सिर्फ सात मैच खेले और 288 रन बनाये। गेल ने ‘मिरर.सीओ.यूके’ से कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में आईपीएल में जो कुछ हुआ, मुझे लगा कि मेरे साथ ठीक से व्यवहार नहीं किया गया।” उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद मैंने सोचा ‘ठीक है, आपको (गेल) खेल और आईपीएल के लिये इतना कुछ करने के बाद भी वह सम्मान नहीं मिला जिसके आप हकदार थे।
सम्बंधित ख़बरें
भारत के खिलाफ हारकर भी कैरेबियाई बल्लेबाज का बड़ा कारनामा, रोवमन पॉवेल ने तोड़ा गेल-पूरन का ये बड़ा रिकॉर्ड
जम्मू कश्मीर में क्रिस गेल की हुई बेइज्जती, यूनिवर्स बॉस समेत 32 खिलाड़ियों के साथ हो गया ‘खेला’
IND vs AUS: सिडनी में रोहित शर्मा बने ‘सिक्सर किंग’ क्रिस गेल को रिकॉर्ड तोड़ ‘हिटमैन’ ने रचा इतिहास
IND vs WI: शतक ठोका लेकिन बना रिकॉर्ड शर्मनाक, शाई होप नहीं चाहेंगे याद रखना ये मैच
इसलिए मैंने सोचा यदि ऐसा है तो ठीक है, मैं खिलाड़ियों की नीलामी में अपना नाम शामिल नहीं करूंगा, इसलिए मैं उससे हट गया।” गेल ने कहा, ‘‘क्रिकेट के बाद भी जीवन होता है और मैं इससे सामंजस्य बिठाने की कोशिश कर रहा हूं।” जमैका का यह ‘बिग हिटर’ हालांकि अगले साल लीग में वापसी करना चाहता है तथा आरसीबी या पंजाब किंग्स के लिये खिताब जीतना चाहता है।
गेल ने कहा, ‘‘मैं अगले साल वापसी करूंगा। उन्हें मेरी जरूरत है। आईपीएल में मैंने तीन टीमों का प्रतिनिधित्व किया है – कोलकाता, आरसीबी और पंजाब का। मैं आरसीबी और पंजाब में से किसी एक टीम में रहकर खिताब हासिल करना पसंद करूंगा। आरसीबी में मेरा प्रदर्शन अच्छा रहा है और पंजाब भी अच्छा है।” गेल ने आईपीएल में 142 मैचों में 4,965 रन बनाये। उनके नाम पर आईपीएल में एक पारी में सर्वाधिक स्कोर (175 रन) बनाने का रिकॉर्ड है जो उन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बनाया था। (एजेंसी)
Gayle said big thing on being out of ipl 15 i didnt get the respect i deserved
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 2 March: सोमवार को मकर राशि वालों को धन लाभ तो कन्या वाले रहें सावधान; जानें आज का राशिफल
Mar 02, 2026 | 12:05 AMभारत के खिलाफ हारकर भी कैरेबियाई बल्लेबाज का बड़ा कारनामा, रोवमन पॉवेल ने तोड़ा गेल-पूरन का ये बड़ा रिकॉर्ड
Mar 01, 2026 | 11:55 PMसंजू सैमसन ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, विंडीज के खिलाफ जीत के बाद पिच पर मनाया जश्न, वायरल वीडियो ने मचाई तबाही
Mar 01, 2026 | 11:41 PMटीम इंडिया ने ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ रचा इतिहास, संजू सैमसन ने खेली 97 रन की यादगार पारी
Mar 01, 2026 | 11:22 PMभारतीय शेरों की सेमीफाइनल में रॉयल एंट्री, T20 WC में चेज किया सबसे बड़ा स्कोर, विंडीज को 5 विकेट से चटाई धूल
Mar 01, 2026 | 10:50 PMबड़े मैच में अभिषेक शर्मा का सरेंडर, वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए फ्लॉप, बल्लेबाजी और फील्डिंग दोनों में हुए फेल
Mar 01, 2026 | 10:18 PMईरान-इजरायल युद्ध का बोर्ड परीक्षा पर असर: CBSE ने स्थगित की परीक्षाएं, 7 देशों में बढ़ी छात्रों की चिंता!
Mar 01, 2026 | 10:16 PMवीडियो गैलरी

वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM













