इंग्लैंड और स्पेन के बीच आज यूरो कप का फाइनल मुकाबला, जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी
यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2024 का फाइनल मैच इंग्लैंड और स्पेन के बीज आज खेला जाना है। यह खिताबी मुकाबला रविवार देर रात 12:30 बजे शुरू होगा। दोनों ही टीमें इतिहास रजने को तैयार है। अगर स्पेन जीतता है तो यह उसकी रिकॉर्ड चौथी जीत होगी, जबकि इंग्लैंड 58 साल बाद यह खिताबी सूखा खत्म करने में सफल हो जाएगी।
- Written By: मृणाल पाठक
स्पेन बनाम इंग्लैंड (सौजन्यः Euro 2024 एक्स)
बर्लिन: यूरो 2024 का फाइनल मैच दिग्गज टीमें इंग्लैंड और स्पेन के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला रविवार देर रात 12:30 बजे खेला जाएगा। यह खिताबी जंग काफी रोमांचक हो सकती है। दोनों ही टीम काफी शानदार खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेगी और एक दूसरे को कड़ी टक्कर देगी। आज के फाइनल मैच में दोनों टीमें इतिहास रचने को तैयार है।
फाइनल मुकाबले में अगर स्पेन जीत दर्ज करने में कामयाब हो जाती है तो यह स्पेन की रिकॉर्ड चौथी यूरो कप में जीत होगी। जबकि इंग्लैंड की टीम अगर यह कमाल करने में कामयाब हो जाती है तो टीम 58 साल बाद यह खिताबी सूखा खत्म करने में सफल हो जाएगी। ऐसे में यह मुकाबला काफी शानदार और रोमांचक हो सकता है।
Spain. England. Who’s taking home the 🏆 in Berlin?#EURO2024 | @bookingcom pic.twitter.com/gIIi3Ox1KG — UEFA EURO 2024 (@EURO2024) July 14, 2024
सम्बंधित ख़बरें
दीघा बीच पर मस्ती के बीच आई मौत जैसी लहर, ह्यूमन चेन बनाकर लोगों ने बचाई महिला की जान
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
कॉफी शॉप में टेबल साफ करने से नेशनल अवॉर्ड जीतने तक, विक्रांत मैसी ने सुनाई अपने संघर्ष और सफलता की कहानी
हेड टू हेड रिकॉर्ड
अगर दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो स्पेन और इंग्लैंड के बीच अब तक 27 बार भिड़ंत हो चुकी है। जिसमें से 10 मुकाबले स्पेन ने जीते हैं, जबकि 14 मुकाबलों में इंग्लैंड की टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। वहीं तीन मैच ड्रॉ रहे हैं। ऐसे में अगर रिकॉर्ड देखें तो इंग्लैंड का पलड़ा ज्यादा भारी दिखाई दे रहा है।
स्पेन के तुरुप के इक्के
स्पेन की टीम में बहुत शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं, जो इस मुकाबले को रोमांचक बनाकर जीत सकते हैं। इन खिलाड़ियों में सबसे पहला नाम लामिन यामाल का है, जिसने इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम उम्र में गोल किया है। उसके बाद दानी ऑल्मी भी हैं, जिसने पांच गोल में योगदान कर अपनी जगह बनाई है।
यह भी पढ़ें- स्पेन और इंग्लैंड बीच महा-मुकाबला, 58 साल का खिताबी सूखा खत्म करना चाहेंगे अंग्रेज
इंग्लैंड के धुरंधर
इंग्लैंड भी इस मामले में पीछे नहीं है। उनके खिलाड़ी भी शानदार फॉर्म में है। जिसमें खुद कप्तान हैरी केन का नाम भी शामिल है। जिन्होंने यूरो कप 2024 में छह गोल दाग टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर बन गए हैं। उनके बाद 22 साल के बुकायो साका भी मैदान पर बेहद चपल और गोल बनाने में माहिर हैं।
