अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Atique Ahmed Prayagraj: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद की एक 12 एकड़ बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। प्रशासन अब इस पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
- Written By: अमन मौर्या
UP Government Action On Atique Ahmed: प्रयागराज में मारे गए माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद की बेनामी संपत्तियों पर योगी सरकार का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। हाल ही में एक अधिवक्ता की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने छह अधिकारियों की एक विशेष समिति (SIT) गठित की है, जिसने अतीक अहमद की एक बड़ी बेनामी संपत्ति का भंडाफोड़ किया है। जांच में सामने आया है कि अतीक अहमद ने अपराध, रंगदारी और वसूली की दुनिया से कमाए पैसों से पीपलगांव, धूमनगंज और कटहला क्षेत्रों में करीब 12 एकड़ जमीन खरीदी थी।
यह करोड़ों की जमीन अतीक ने अपने ही मोहल्ले के रहने वाले मदन लाल भारतीय के नाम पर दर्ज करवाई थी, जिसे बाद में वह अपने नाम ट्रांसफर कराकर बेचने की फिराक में था। अतीक और उसके भाई की मौत के बाद भी प्रशासन उसकी अवैध और बेनामी संपत्तियों को खोजने और उन्हें जब्त करने के अभियान में जुटा हुआ है, जिससे अतीक के आर्थिक साम्राज्य की जड़ें पूरी तरह से उखड़ने लगी हैं।