- Hindi News »
- Sports »
- Euro Cup 2024 England Vs Spain Final Match On Sunday
स्पेन और इंग्लैंड बीच महा-मुकाबला, 58 साल का खिताबी सूखा खत्म करना चाहेंगे अंग्रेज
यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2024 का फाइनल मैच इंग्लैंड और स्पेन के बीज रविवार को खेला जाना है। इस मैच में स्पेन रिकॉर्ड चौथी बार खिताब जीतने की कोशिश करेगा। जबकि इंग्लैंड का 58 साल सूखा खत्म करने का प्रयास रहेगा।
- Written By: मृणाल पाठक

इंग्लैंड बनाम स्पेन (सौजन्यः सोशल मीडिया)
बर्लिन: यूरो 2024 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड और स्पेन की भिड़ंत होने वाली है। दोनों के बीच रविवार को खिताबी जंग होगी। इस मैच में स्पेन रिकॉर्ड चौथी बार खिताब जीतने की कोशिश करेगा। जबकि इंग्लैंड की टीम भी 58 साल के खिताबी सूखे को खत्म करने का प्रयास रहेगा। ऐसे में यह मुकाबला काफी शानदार और रोमांचक साबित हो सकता है।
स्पेन जब यूरो 2024 के फाइनल में उतरेगी तो उसकी कोशिश रिकॉर्ड चौथा खिताब जीतने की होगी जबकि प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड 1966 विश्व कप खिताब के बाद इस खेल में पहली बड़ी ट्रॉफी जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगायेगा। स्पेन और जर्मनी ने तीन तीन यूरो खिताब जीते हैं और रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ मैच में स्पेन का पलड़ा भारी होगा।
स्पेन की टीम टूर्नामेंट में अब तक अपने सभी मैच जीतने में सफल रही है। टीम पिछले कुछ समय से शानदार लय में है। उसने पिछले साल जून में यूईएफए नेशंस लीग का खिताब जीता था। सत्रह साल के लामाइन यमल स्पेन के तुरुप के इक्के साबित हुए है। उन्होंने टूर्नामेंट में तीन बार गोल के मौके बनाये और फिर सेमीफाइनल में फ्रांस के खिलाफ अपना पहला गोल किया। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम उम्र में गोल करने वाले खिलाड़ी बन गये।
सम्बंधित ख़बरें
बस होने ही वाली थी डील…फिर, ईरानी विदेश मंत्री का खुलासा, अंत समय में अपनी बात से पलटा अमेरिका, अब होगी जंग!
अगले 5 दिन भारी! कहीं लू के थपेड़े तो कहीं झमाझम बारिश, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
13 अप्रैल का इतिहास: आजादी का काला दिन: जलियांवाला बाग नरसंहार की दर्दनाक कहानी
ब्लड टेस्ट होना था, उससे पहले ही मौत, नागपुर में युवती की मौत पर अस्पताल में भारी बवाल, परिजनों ने की तोड़फोड़
यमल के लिए यह टूर्नामेंट वैसा ही रहा है जैसा कि 2018 विश्व कप में फ्रांस के काइलियान एमबाप्पे और 1958 विश्व कप में 17 साल के पेले के लिए था। स्पेन 12 साल के बाद किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है। टीम ने अपना पिछला फाइनल यूरो 2012 में इटली के खिलाफ खेला था। टीम ने तब इटली को 4-0 से करारी शिकस्त देकर खिताब जीता था।
यह भी पढ़ें- यूरो कप 2024: इंग्लैंड और स्पेन के बीच होगी खिताबी जंग, लमाइन यमल पर होगी सबकी नजरें
इंग्लैंड की टीम यूरो 2020 के फाइनल में पहुंची की। कोरोना वायरस महामारी के कारण 2021 में खेले गये इस टूर्नामेंट के फाइनल में उसे इटली ने पेनल्टी शूटआउट में हराया था। इंग्लैंड ने यूरो 2024 में नॉकआउट चरण के अपने तीनों मैचों को पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीता है। अंतिम 16 में स्लोवाकिया के खिलाफ 25वें मिनट में 0-1 से पिछड़ने के बाद स्टॉपेज टाइम में चार मिनट के अंदर हैरी केन और जूड बेलिंगहैम के गोल से इंग्लैंड जीत दर्ज करने में सफल रहा।
क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड के खिलाफ 80वें मिनट में टीम नम बुकायो साका के गोल से बराबरी की और फिर पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में नीदरलैंड के खिलाफ स्थानापन्न ओली वाटकिंस ने 90वें मिनट में विजयी गोल किया। इंग्लैंड के कोच जेरेथ साउथगेट की देखरेख में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।
2016 में उनके टीम से जुड़ने के बाद इंग्लैंड 2018 में विश्व कप सेमीफाइनल और अब लगातार यूरोपीय चैम्पियनशिप फाइनल में पहुंच गया है। स्पेन के कप्तान अलवारो मोराटा चोट से उबर कर अभ्यास करते दिखे जो टीम के लिए अच्छा संकेत है। मोराटा को यह चोट पिछले मैच में जीत का जश्न मनाते हुए लगी थी। राइट बैक डानी कार्वाजल निलंबन से वापस लौटे हैं, जिससे कोच लुइस डे ला फुएंते के लिए सेंटर बैक में एकमात्र चयन दुविधा नाचो और रॉबिन ले नॉर्मैंड आयमेरिक लापोर्टे में से किसी एक को चुनने की रह गयी है।
मिडफील्ड में चोटिल पेड्री की जगह डानी ओल्मो मैदान में होंगे। स्पेन की टीम 1964, 2008 और 2012 में चैम्पियन रही है। यूरो 2024 में छह खिलाड़ी टूर्नामेंट के सबसे अधिक तीन गोल पर हैं और इनमें दो फाइनल में खेल रहे हैं। इसमें इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन और स्पेन के डानी ओल्मो शामिल है।
इंग्लैंड की और स्पेन की टीम छह साल के अंतराल पर एक दूसरे का सामना करेगी। दोनों ने 2018 नेशंस लीग में डबल-हेडर खेला था, जिसमें स्पेन ने वेम्बली स्टेडियम में 2-1 से जीत दर्ज की और इंग्लैंड ने एक महीने बाद सेविला में 3-2 से जीत दर्ज की थी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Euro cup 2024 england vs spain final match on sunday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बस होने ही वाली थी डील…फिर, ईरानी विदेश मंत्री का खुलासा, अंत समय में अपनी बात से पलटा अमेरिका, अब होगी जंग!
Apr 13, 2026 | 08:02 AMअगले 5 दिन भारी! कहीं लू के थपेड़े तो कहीं झमाझम बारिश, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
Apr 13, 2026 | 07:51 AM13 अप्रैल का इतिहास: आजादी का काला दिन: जलियांवाला बाग नरसंहार की दर्दनाक कहानी
Apr 13, 2026 | 07:46 AMब्लड टेस्ट होना था, उससे पहले ही मौत, नागपुर में युवती की मौत पर अस्पताल में भारी बवाल, परिजनों ने की तोड़फोड़
Apr 13, 2026 | 07:42 AMMaharashtra में सीएम रिलीफ फंड में बड़ा बदलाव, अब 8 घंटे में मिलेगी इलाज के लिए आर्थिक मदद
Apr 13, 2026 | 07:36 AMईरान की नाफरमानी पर भड़के ट्रंप…होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का दिया आदेश, आज शाम 7:30 बजे लग जाएगा ‘ताला’
Apr 13, 2026 | 07:33 AMनवभारत संपादकीय: मस्ती भरे गीतों की साम्राज्ञी थीं आशा भोसले, 8 दशक की शानदार यात्रा
Apr 13, 2026 | 07:29 AMवीडियो गैलरी

पटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 नाबालिग बच्चे बरामद, मानव तस्करी के संदेह में RPF की कार्रवाई
Apr 12, 2026 | 10:43 PM
मदरसों को 6000 करोड़ और उत्तर बंगाल खाली हाथ…सिलीगुड़ी में पीएम मोदी ने ममता सरकार का खोला कच्चा चिट्ठा!
Apr 12, 2026 | 10:36 PM
चुनावी प्रचार के लिए संसद का विशेष सत्र? नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:29 PM
CM योगी ने बंगाल की धरती से TMC को ललकारा, कही यह बड़ी बात
Apr 12, 2026 | 10:29 PM
पुरी के समंदर किनारे आशा ताई को श्रद्धांजलि, सुदर्शन पट्टनायक ने रेत से बनाई 20 फीट लंबी वीणा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:22 PM
वोटर नहीं अधिकारों वाले नागरिक बनें, असदुद्दीन ओवैसी ने ममता और BJP को एक साथ घेरा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:12 PM










