दिसंबर में ये 5 ग्रह बदल रहे हैं अपनी चाल, सिंह और वृश्चिक समेत इन 5 राशि के जातकों का बदलेगा भाग्य

Grah Gochar 2025:दिसंबर का महीना ग्रहों और नक्षत्रों के नजरिए से बहुत ही खास एवं शुभ रहने वाला है। ग्रहों और नक्षत्रों की दृष्टि से यह महीना कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।
दिसंबर में ये 5 ग्रह बदल रहे हैं अपनी चाल, सिंह और वृश्चिक समेत इन 5 राशि के जातकों का बदलेगा भाग्य
दिसंबर में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

December Grah Gochar 2025: दिसंबर का महीना जल्द ही शुरू होने वाला है। ज्योतिषियों के अनुसार, दिसंबर का महीना ग्रहों और नक्षत्रों के नजरिए से बहुत ही खास एवं शुभ रहने वाला है। ग्रहों और नक्षत्रों की दृष्टि से यह महीना कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशिचक्र की सभी राशियों पर भाव और ग्रहों की स्थिति के अनुसार प्रभाव पड़ेगा।

ज्योतिषियों की मानें तो दिसंबर महीने में देवताओं के गुरु बृहस्पति देव भी राशि परिवर्तन करेंगे। इसके साथ ही बुध, मंगल, शुक्र और चंद्रमा अपनी चाल बदलेंगे। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों की तकदीर बदलेगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

दिसंबर में चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत

मेष राशि

दिसंबर महीना मेष राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। उच्च शिक्षा, विदेशी अवसर और सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी या व्यवसाय में प्रमोशन और विस्तार के अवसर बनेंगे। प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामला चल रहा है, तो अब उसमें राहत मिल सकती हैं। इस समय क्रोध और जल्दबाजी से बचना जरूरी हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह समय नौकरी में दक्षता, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता और नए प्रोजेक्ट्स में उन्नति का है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे, कोर्ट-कचहरी में राहत मिलेगी। खर्चो पर नियंत्रण रहेगा। स्वास्थ्य में पेट संबंधी समस्याओं से सावधानी रखें। परिवार में संतुलन बना रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए दिसंबर का महीना करियर और प्रेम दोनों में बहुत शुभ रहेगा। प्रेम विवाह के योग हैं। व्यक्तिगत आकर्षण बढ़ेगा. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मीडिया, कला, फैशन, ब्रांड और विदेशी व्यापार में भी लाभ संभव है। बच्चों से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह समय उन्नतिशील रहने वाला है। कम्युनिकेशन और मैनेजमेंट स्किल्स मजबूत होंगी। इंटरव्यू और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। छोटे भाई-बहनों से विवाद से बचें। व्यापार और नौकरी में प्रगति के योग बन रहे हैं। आध्यात्मिक लाभ भी मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए वित्तीय स्थिरता का समय है। रुके हुए पैसे वापस आएंगे और परिवार में खुशियां रहेंगी। डिजिटल कारोबार और सरकारी कामों में लाभ होगा। खर्चो पर नियंत्रण बनाए रखें। वाणी में संयम रखें। माता-पिता का आशीर्वाद लेना न भूलें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com