-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Dhruv Jurel Wants To Meet Ms Dhoni In Ranchi Test Ind Vs Eng 4th Test
धोनी से मिलने की ध्रुव जुरेल की ख़्वाहिश क्या रांची टेस्ट के दौरान हो पाएगी पूरी?
- Written By: मृणाल पाठक
युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले चौथे टेस्ट के दौरान फिर से करिश्माई पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मिलना चाहते हैं।

ध्रुव जुरेल और एमएस धोनी (PIC Credit: Social Media)
रांची: युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) शुक्रवार से यहां इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले चौथे टेस्ट (IND vs ENG 4th Test) के दौरान फिर से करिश्माई पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से मिलने की तमन्ना रखते हैं।
राजकोट में भारत की पहली पारी में 46 रन बनाकर शानदार पदार्पण करने वाले जुरेल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने पहले वर्ष के दौरान केवल एक बार धेानी से मिले हैं। लेकिन यह 23 साल का विकेटकीपर फिर से धोनी से मिलकर उनसे ज्यादा से ज्यादा चीजें सीखना चाहता है।
जुरेल ने ‘बीसीसीआई डॉट टीवी’ से कहा, ‘‘माही भाई से मिलना मेरा सपना है। पिछली बार मैं आईपीएल में उनसे मिला था लेकिन मैं भारतीय जर्सी में उनसे मिलना चाहता हूं। जब भी मैंने उनसे बात की है, मुझे कुछ चीजें सीखने को ही मिली हैं जिससे मुझे मेरे क्रिकेट में काफी मदद मिली।” उन्होंने कहा, ‘‘मैं रांची में माही भाई से मिलने और उनसे बात करने की कोशिश करूंगा।”
सम्बंधित ख़बरें
तय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
जुरेल ने आईपीएल 2021 में धोनी से हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मैं खड़े होकर उन्हें देख रहा था कि ‘ क्या एम एस धोनी मेरे सामने खड़े हैं।’ मैंने पहली बार उनसे तभी बातचीत की थी और मैं खुद को चुटकी काट रहा था कि क्या यह सपना है? मैं उनसे 2021 में मिला था, यह शायद मेरा आईपीएल में पहला साल था।” उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उनसे पूछा कि क्या मैं आपके साथ एक फोटो ले सकता हूं और हमने एक फोटो खिंची थी। उन्होंने मुझे सलाह दी थी कि बस गेंद को देखो और खेलो।”
(एजेंसी)
Dhruv jurel wants to meet ms dhoni in ranchi test ind vs eng 4th test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














