धोनी से माफी मांगता हूं…दिग्गज क्रिकेटर ने मानी अपने पिता की गलती, कई बार लगा चुके हैं ‘थाला’ पर गंभीर आरोप
Yuvraj Singh Statement: युवराज सिंह ने अपने पिता योगराज सिंह के बयानों को लेकर महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी, जिससे क्रिकेट जगत में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- सोशल मीडिया)
Yuvraj Singh apologized to MS Dhoni: पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने कई बार ऐसे विवादित बयान दिए हैं, जिससे क्रिकेट प्रशंसक हैरान रह जाते हैं। खासकर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव को लेकर दिए गए उनके बयानों ने काफी विवाद खड़ा किया है। इन टिप्पणियों के कारण उन्हें आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है।
युवराज सिंह ने मांगी माफी
इन सबके बीच महान हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने अपने पिता के बयानों को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बड़प्पन दिखाते हुए कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी से माफी मांगी है। युवराज ने साफ कहा- ‘मैं कपिल देव और एमएस धोनी से माफी मांगना चाहता हूं।’ उनके इस बयान ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
पिता को दी सलाह
युवराज सिंह ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने पिता से इस तरह की बयानबाजी को लेकर बात की है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसी बातें करना ठीक नहीं है। युवराज ने कहा- ‘मैंने डैड से कह दिया है कि यह ठीक नहीं है।’ उनके इस रुख से साफ है कि वह इस विवाद से दूरी बनाकर सम्मानजनक माहौल बनाए रखना चाहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
धोनी को लेकर पुराना विवाद
योगराज सिंह लंबे समय से महेंद्र सिंह धोनी पर आरोप लगाते रहे हैं कि उन्होंने युवराज का करियर प्रभावित किया। हालांकि इस मुद्दे पर कई बार सफाई दी जा चुकी है। पूर्व चयनकर्ता संदीप पाटिल ने भी स्पष्ट किया था कि युवराज को टीम से बाहर करने का फैसला चयनकर्ताओं का सामूहिक निर्णय था। खुद युवराज ने भी पहले कहा था कि धोनी ने उन्हें उनके करियर को लेकर साफ स्थिति बताई थी।
ये भी पढ़ें: ईडन गार्डन्स में अजिक्य रहाणे का बड़ा कारनामा, ठोका अनोखा ‘दोहरा शतक’, ऐसा करने वाले 11वें प्लेयर बने
कपिल देव पर भी थे लगाए आरोप
योगराज सिंह ने केवल धोनी ही नहीं बल्कि कपिल देव पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। उनका मानना था कि 80 के दशक में उन्हें टीम से बाहर करने में कपिल देव की भूमिका रही। उन्होंने यहां तक दावा किया था कि वह एक बार गुस्से में उनके घर तक पहुंच गए थे। हालांकि कपिल देव ने इन आरोपों पर ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दी और शांत रहते हुए केवल इतना कहा था कि वह इस मामले को महत्व नहीं देते।
