सोमवार, 22 जून 2026
-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Yashasvi Jaiswal Become First Indian Batsman To Make 1000 Test Run In 2024 Sachin And Sehwag
यशस्वी जायसवाल ने किया बड़ा कारनामा, सचिन तेंदुलकर-वीरेंद्र सहवाग के लिस्ट में हुए शामिल
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On:
Oct 25, 2024 | 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। यशस्वी ने 22 साल में यह उपलब्धि हासिल कर ली है।

यशस्वी जायसवाल (फोटो- जियो सिनेमा, बीसीसीआई)
विस्तार
स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। यशस्वी एक कैलेंडर वर्ष 1000 से अधिक रन बनाने वाले सबसे युवा भारतीय बन गए। यशस्वी ने 22 साल में यह उपलब्धि हासिल कर ली है। जायसवाल से पहले यह रिकॉर्ड दिलीप वेंगसरकर के नाम था। जिन्होंने 1979 में 23 साल के उम्र में एक कैलेंडर वर्ष में 1000 रनों का आंकड़ा छुआ था।
इस साल यशस्वी जायसवाल ने 10 टेस्ट मैचों में 18 पारियों में 59.23 की औसत से 1,007 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 2 शतक और 6 अर्धशतक भी लगाए हैं। सभी मैचों में उन्होंने सलामी बल्लेबाज के रूप में खेला है। वर्तमान में, जायसवाल 2024 में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वालों की सूची में इंग्लैंड के जो रूट के बाद दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 14 मैचों में 1,305 रन बनाए हैं।
Just the second batsman to score 1️⃣0️⃣0️⃣0️⃣* runs in Tests in 2024 – 𝗬𝗕𝗝 🫡🇮🇳#MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #INDvNZ pic.twitter.com/EZNjL1SBuU — Mumbai Indians (@mipaltan) October 25, 2024
यह भी पढ़ें :मोहम्मद शमी टीम इंडिया में वापसी करने को तैयार, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले इस टूर्नामेंट में गेंदबाजी को देंगे धार
2024 में अभी तीन और टेस्ट मैच खेले जाने हैं। ऐसे में यशस्वी के पास कई और रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं। उनके नाम एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा 14 मैचों में 1562 रन बनाए थे। यह किसी भी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे ज्यादा रन है। इस लिस्ट में भारत के ताबड़तोड़ ओपनर वीरेंद्र सहवाग भी शामिल है। सहवाग ने 2008 में 1462 रन बनाए थे। जो भारतीय ओपनर द्वारा सबसे ज्यादा रन है।
जायसवाल ने अपने करियर में अब तक 13 टेस्ट मैच खेले हैं और 13 पारियों में 58.86 की औसत से 1,295 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक शामिल हैं। वीरेंद्र सहवाग ने सलामी बल्लेबाज के रूप में तीन साल में 1,000 से अधिक टेस्ट रन बनाए। उन्होंने 2004 में 12 टेस्ट में 63.38 की औसत से 1,141 रन, 2008 में 14 मैचों में 56.23 की औसत से 1,462 रन और 2010 में 61.82 की औसत से 1,422 रन बनाए।
यह भी पढ़ें : क्रिकेट जगत में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने करवाई अपनी फजीहत, महज 1 रन बनाने में गंवा दिए 8 विकेट
सम्बंधित ख़बरें
IND vs NZ: मैदान पर फिर होगी भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर, टेस्ट, वनडे और T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल आया सामने
नवभारत विशेष: व्यापार समझौते से विकास की नई शुरुआत, आज भारत विश्वसनीयता की स्थिति के साथ करता है वार्ता
नवभारत विशेष: वर्ल्ड कप क्रिकेट में भारत की बादशाहत बरकरार
T20 World Cup में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बने
विज्ञापन
विज्ञापन
Yashasvi jaiswal become first indian batsman to make 1000 test run in 2024 sachin and sehwag
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Oct 25, 2024 | 07:18 PM
Topics:
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
Digital Safety Tips for Kids: बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाने के लिए सिखाएं ये जरूरी डिजिटल सुरक्षा के रूल्स
Jun 22, 2026 | 09:11 AMगोंदिया में गड्ढों में बैठकर किया योग, सड़क मरम्मत की मांग को लेकर युवाओं का अनोखा प्रदर्शन
Jun 22, 2026 | 09:11 AMठाणे में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, हजारों लोगों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प
Jun 22, 2026 | 09:09 AMनासिक चुनाव परिणाम: स्थानीय स्वराज्य संस्था सीट पर मतगणना शुरू, नरेंद्र दराडे के भाग्य का होगा फैसला!
Jun 22, 2026 | 09:08 AMकांग्रेस की अंदरूनी दंगल से मचा हड़कंप! आपस में भिड़े शशि थरूर और पवन खेड़ा, पीएम मोदी की तारीफ पर उठे सवाल
Jun 22, 2026 | 09:00 AMअवंतिका मौर्य के परिवार से मिले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, छात्रा ने NEET पेपर लीक के बाद दे दी थी जान
Jun 22, 2026 | 08:54 AM‘न वो मेरी हर बात मानते हैं, न मैं उनकी…’, ट्रंप से रिश्तों पर नेतन्याहू का बड़ा बयान; फिर बढ़ी टेंशन
Jun 22, 2026 | 08:53 AMवीडियो गैलरी

PM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PM
वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM














