-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mohammed Shami May Play Two Matches In Ranji Trophy 2024 For Bengal Before Australia Tour
मोहम्मद शमी टीम इंडिया में वापसी करने को तैयार, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले इस टूर्नामेंट में गेंदबाजी को देंगे धार
- Written By: मृणाल पाठक
शमी ने पिछले साल 2023 वनडे क्रिकेट विश्व कप के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। लेकिन अब एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शमी मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन में बंगाल टीम के लिए कम से कम दो मैच खेल सकते हैं।

मोहम्मद शमी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी काफी लंबे समय से क्रिकेट मैदान से दूर हैं। वह चोटिल होने की वजह से टीम का हिस्सा नहीं बन पा रहे। लेकिन अब उनकी इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। वह जल्द क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले हैं। वह मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन में बंगाल टीम के लिए खेलते दिखाई दे सकते हैं। यह खबर भारतीय टीम के लिए भी किसी खुशखबरी से कम नहीं है।
शमी ने पिछले साल 2023 वनडे क्रिकेट विश्व कप के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। लेकिन अब एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शमी मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन में बंगाल टीम के लिए कम से कम दो मैच खेल सकते हैं। शमी इन दो मैचों के जरिए आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए अपनी तैयारियों को बेहतर कर सकते हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बंगाल और कर्नाटक के बीच मैच 6 नवंबर से बेंगलुरु में खेला जाना है। वहीं, बंगाल बनाम मध्य प्रदेश मैच 13 नवंबर से शुरू होगा। बंगाल टीम के कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने आगे कहा, “शमी भारतीय टीम के लिए काफी अहम खिलाड़ी हैं और ऑस्ट्रेलिया सीरीज में उनका योगदान अहम रहेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर
IND vs AFG: ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ का धमाका, 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा फेरबदल! युवराज सिंह बन सकते हैं बैटिंग कोच, गांगुली को मिली अहम जिम्मेदारी
IND vs AFG: तीसरे वनडे से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, हर्षित राणा की स्क्वॉड में वापसी
यह भी पढ़ें- सुंदर के सत्ते पे सैंटनर का सत्ता, पुणे टेस्ट में स्पिन के आगे ढेर हुए भारतीय शेर, न्यूजीलैंड 103 रन से आगे
वह आगे कहते हैं कि ”शमी ने खुद कहा था कि वह ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में दो मैच खेलना चाहते हैं। रणजी मैचों में अच्छा प्रदर्शन ऑस्ट्रेलियाई दौरे से पहले उनका मनोबल बढ़ाएगा और यह हमारे लिए भी अच्छी बात होगी। हमारे चार खिलाड़ी भारत और इंडिया ए के लिए खेलेंगे।”
गौरतलब है कि मोहम्मद शमी को 2023 वनडे क्रिकेट विश्व कप के दौरान टखने में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह फरवरी 2024 में लंदन गए और सर्जरी कराई। नेशनल क्रिकेट अकादमी में उनकी रिकवरी प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन घुटने में सूजन के कारण उनकी वापसी में देरी हुई। दूसरी ओर, कप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा है कि वह ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर इन-फॉर्म शमी चाहते हैं। ऐसे में दो रणजी मैच खेलने से उन्हें काफी फायदा होगा।
Mohammed shami may play two matches in ranji trophy 2024 for bengal before australia tour
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गड़चिरोली के नप उपचुनाव में भाजपा को लगा करारा झटका! कुरखेड़ा में कांग्रेस तो अहेरी में राकां ने लहराया परचम
Jun 22, 2026 | 10:05 AMसंजय राऊत का अमित शाह पर बड़ा हमला, बोले- पीएम बनने की महत्वाकांक्षा में क्षेत्रीय दलों को तोड़ा जा रहा
Jun 22, 2026 | 10:04 AMShare Market Today: शेयर बाजार में लौटी रौनक, रिलायंस के बंपर उछाल के साथ बाजार ने की अच्छी शुरुआत
Jun 22, 2026 | 10:01 AMFIFA World Cup: बेल्जियम और ईरान का मुकाबला बिना किसी गोल के समाप्त, दोनों टीमों को अब भी पहली जीत का इंतजार
Jun 22, 2026 | 09:58 AMMP में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, कार्यप्रणाली को लेकर सांसद आलोक शर्मा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को लिखा पत्र
Jun 22, 2026 | 09:55 AMचाकू दिखाकर लूटा था 3 तोले का मंगलसूत्र, संभाजीनगर पुलिस कमिश्नर ने दी शातिर लुटेरों पर मकोका की मंजूरी
Jun 22, 2026 | 09:54 AMशांति वार्ता के बीच नया तनाव, ईरान ने अमेरिकी बातचीत को क्यों दिया ‘मिनाब 168’ नाम? इससे जुड़ा है कनेक्शन
Jun 22, 2026 | 09:53 AMवीडियो गैलरी

PM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PM
वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM














